Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SINGRAULI

@projssingrauli
500Followers
0Following
सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर आयोजित
राज्यमंत्री  ने किया शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से नागरिकों को मिली सेवाएं
सिंगरौली, अक्टूबर 2026। संकल्प से सेवा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और लोक सेवाओं को नागरिकों के समीप पहुंचाना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया, जिसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं एवं हितग्राहियों ने शिविर में सहभागिता कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। सेवा सेतु मेगा शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं लोक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी नागरिकों के समीप उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों के आयोजन से सुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध लोक सेवा प्रदायगी को प्रभावी बनाने के साथ ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को धरातल पर साकार किया जा रहा है।
कलेक्टर की पहल से सिंगरौली को मिलेगी आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात

एनसीएल के सीएसआर से पीजी कॉलेज परिसर में बनेगा 12 करोड़ राशि का 400 सीटर जिले का पहला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम — जिला प्रशासन एवं एनसीएल के बीच हुआ MOU

सिंगरौली, 25 सितंबर 2026।
कलेक्टर के विशेष प्रयासों एवं पहल से सिंगरौली जिले को एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध में आज जिला प्रशासन एवं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के मध्य एमओयू (MOU) संपन्न हुआ।

यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में एनसीएल के सीएसआर मद से निर्मित किया जाएगा। यह सिंगरौली जिले में अपनी तरह का पहला आधुनिक ऑडिटोरियम होगा, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ जिले में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित होगा।

कलेक्टर की पहल का उद्देश्य जिले में उच्च शिक्षा के लिए विकसित हो रहे पीजी कॉलेज परिसर को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ-साथ सिंगरौली में एक ऐसे बहुउद्देशीय मंच का निर्माण करना है, जहां शैक्षणिक संगोष्ठियों, व्याख्यानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला एवं साहित्यिक आयोजनों तथा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सके।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं रचनात्मक अवसर उपलब्ध कराने के साथ जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान प्रदान करेगा। इसके निर्माण से सिंगरौली में बड़े स्तर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त और आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध होगी।

कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली में शिक्षा एवं सांस्कृतिक अधोसंरचना को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। एनसीएल के सीएसआर सहयोग से बनने वाला यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों और जिले के नागरिकों के लिए दीर्घकालिक रूप से उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए एनसीएल के सहयोग की सराहना की।

एमओयू के माध्यम से परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण औपचारिकता पूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका अहम : विधायक विश्वामित्र पाठक

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली, । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचार एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में उनकी भूमिका अहम है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित अवसर, संसाधन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चित्रकला एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, विचारों एवं भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

श्री पाठक ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निरंतर निखारने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक विद्यार्थी को परिणाम की चिंता किए बिना पूरे उत्साह के साथ ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ अपनी रुचि के क्षेत्रों में भी निरंतर प्रयास करें तथा माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं। उन्होंने प्राध्यापकों एवं अभिभावकों से भी विद्यार्थियों की रुचि एवं प्रतिभा को समझते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल एवं साइकिल स्टैंड की मांग रखी गई, जिस पर मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक श्री पाठक द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Video 3
डिजिटल इन्फ्लुएंसर सहेजेंगे जिले की सांस्कृतिक विरासत
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की नई पहल, स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स करेंगे लोक एवं जनजातीय परंपराओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण
लोक संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, इन्फ्लुएंसर बनेंगे विरासत के संवाहक
सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय यूट्यूबर, वीडियो कंटेंट क्रिएटर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 01 अक्टूबर 2026 से निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स संग्रहालय की वेबसाइट www.mptribalmuseum.com पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष श्री अशोक मिश्र ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया के माध्यम से संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोककला, लोककथाओं, पर्व-त्योहारों, पारंपरिक जीवन-पद्धतियों, जनजातीय परंपराओं एवं अन्य देशज विषयों का प्रामाणिक दृश्य-श्रव्य दस्तावेज तैयार करना है। स्थानीय कंटेंट क्रिएटर अपने क्षेत्र के लोक कलाकारों, परंपरा-वाहकों एवं समुदायों के बीच पहुंचकर वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों को रिकॉर्ड कर डिजिटल माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकेंगे।
स्थानीय कंटेंट क्रिएटर इस पहल में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। अपने जिले और अंचल की भाषा, बोली, परंपराओं तथा सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से परिचित होने के कारण वे ऐसी लोक परंपराओं और कलाकारों को सामने ला सकेंगे, जो सामान्यतः बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पाते। इस पहल के माध्यम से विलुप्तप्राय एवं महत्वपूर्ण लोक और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, विभिन्न अंचलों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने तथा स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य क्षेत्रीय एवं प्रामाणिक डिजिटल सांस्कृतिक सामग्री का संकलन कर उसका अभिलेखीकरण करना भी है। इससे सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक सामग्री के प्रसार के साथ-साथ प्रदेश की विविध लोक एवं जनजातीय परंपराओं को भविष्य के लिए डिजिटल रूप में संरक्षित करने में सहायता मिलेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं का उपयोग करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जिले के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स से इस पहल से जुड़कर अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाकारों और परंपराओं को डिजिटल माध्यम से संरक्षित एवं व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
राज्यमंत्री ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर थामी झाड़ू, बाजार, मंदिर एवं शासकीय परिसरों में किया श्रमदान
सिंगरौली, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चितरंगी मुख्यालय में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने स्वयं झाड़ू थामकर चितरंगी बाजार, मंदिर, विद्यालय एवं विभिन्न शासकीय परिसरों में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिया दुलारी, महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती सुषमा सिंह, उपखंड अधिकारी श्री देवेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार श्री नागेश्वर पनिका, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ललित वैरागी, पुलिस निरीक्षक श्री सुधेश तिवारी सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं एवं प्रस्फुटन समितियों की टीम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए नागरिकों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। अभियान में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
सिंगरौली, 1 अक्टूबर 2026। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत सेक्टर मकरी के आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना एवं उनके योगदान का सम्मान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन, बच्चों एवं महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश

शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दी प्रभावशाली प्रस्तुति

सिंगरौली, 1 अक्टूबर 2026। । 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय, हिर्रवाह में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया। कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को सहज, रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। मनोरंजक एवं सरल शैली में प्रस्तुत किए गए जागरूकता संदेशों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रभावित किया तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों से समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान, बच्चों को वितरित किए फल एवं मिठाई

सिंगरौली, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बरगवां सेक्टर के डागा-2 एवं डागा-4 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को दी जा रही सेवाओं को प्रोत्साहित करना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।

डागा-2 में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा तथा डागा-4 में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुभाष वर्मा की उपस्थिति रही। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अमले ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित आंगनवाड़ी केंद्र आने के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों के समुचित पोषण एवं विकास के लिए जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में ‘मेरा सपनों का भारत 2047’ थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी

सिंगरौली। 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में ‘मेरा सपनों का भारत 2047’ थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरा सपनों का भारत 2047’ विषय को केंद्र में रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ, समृद्ध एवं सशक्त भारत की अपनी कल्पनाओं को कलात्मक रूप प्रदान किया। किसी विद्यार्थी ने आधुनिक तकनीक और नवाचार से युक्त भारत की तस्वीर प्रस्तुत की, तो किसी ने स्वच्छ पर्यावरण, हरित विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर समाज की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही वर्ष 2047 के भारत के निर्माता होंगे। उन्होंने कहा कि ‘मेरा सपनों का भारत 2047’ जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपने सपनों, विचारों और रचनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा के साथ नवाचार, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश की युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में विद्यार्थियों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में पुरस्कार से अधिक महत्वपूर्ण विद्यार्थियों की सहभागिता, कल्पनाशीलता और भविष्य के भारत के प्रति उनकी सोच है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत पात्र मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं रिया सिंह बैस, नितेश कुमार प्रजापति, शिवांशी तिवारी, इन्द्रवती बैस एवं सरोज सिंह बैस को राज्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी एवं दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही स्कूटी उनकी उच्च शिक्षा की राह को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
डिजिटल इन्फ्लुएंसर सहेजेंगे जिले की सांस्कृतिक विरासत
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की नई पहल, स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स करेंगे लोक एवं जनजातीय परंपराओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण
लोक संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, इन्फ्लुएंसर बनेंगे विरासत के संवाहक
सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय यूट्यूबर, वीडियो कंटेंट क्रिएटर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 01 अक्टूबर 2026 से निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स संग्रहालय की वेबसाइट www.mptribalmuseum.com पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष श्री अशोक मिश्र ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया के माध्यम से संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोककला, लोककथाओं, पर्व-त्योहारों, पारंपरिक जीवन-पद्धतियों, जनजातीय परंपराओं एवं अन्य देशज विषयों का प्रामाणिक दृश्य-श्रव्य दस्तावेज तैयार करना है। स्थानीय कंटेंट क्रिएटर अपने क्षेत्र के लोक कलाकारों, परंपरा-वाहकों एवं समुदायों के बीच पहुंचकर वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों को रिकॉर्ड कर डिजिटल माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकेंगे।
स्थानीय कंटेंट क्रिएटर इस पहल में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। अपने जिले और अंचल की भाषा, बोली, परंपराओं तथा सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से परिचित होने के कारण वे ऐसी लोक परंपराओं और कलाकारों को सामने ला सकेंगे, जो सामान्यतः बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पाते। इस पहल के माध्यम से विलुप्तप्राय एवं महत्वपूर्ण लोक और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, विभिन्न अंचलों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने तथा स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य क्षेत्रीय एवं प्रामाणिक डिजिटल सांस्कृतिक सामग्री का संकलन कर उसका अभिलेखीकरण करना भी है। इससे सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक सामग्री के प्रसार के साथ-साथ प्रदेश की विविध लोक एवं जनजातीय परंपराओं को भविष्य के लिए डिजिटल रूप में संरक्षित करने में सहायता मिलेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं का उपयोग करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जिले के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स से इस पहल से जुड़कर अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाकारों और परंपराओं को डिजिटल माध्यम से संरक्षित एवं व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका अहम : विधायक विश्वामित्र पाठक

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली, । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचार एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में उनकी भूमिका अहम है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित अवसर, संसाधन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चित्रकला एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, विचारों एवं भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

श्री पाठक ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निरंतर निखारने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक विद्यार्थी को परिणाम की चिंता किए बिना पूरे उत्साह के साथ ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ अपनी रुचि के क्षेत्रों में भी निरंतर प्रयास करें तथा माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं। उन्होंने प्राध्यापकों एवं अभिभावकों से भी विद्यार्थियों की रुचि एवं प्रतिभा को समझते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल एवं साइकिल स्टैंड की मांग रखी गई, जिस पर मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक श्री पाठक द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
LIVE: बीएचईएल, दशहरा मैदान, भोपाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' अंतर्गत सावर्जनिक यात्री बसों के संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम
Video 13
कलेक्टर की पहल से सिंगरौली को मिलेगी आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात

एनसीएल के सीएसआर से पीजी कॉलेज परिसर में बनेगा 12 करोड़ राशि का 400 सीटर जिले का पहला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम — जिला प्रशासन एवं एनसीएल के बीच हुआ MOU

सिंगरौली, 25 सितंबर 2026।
कलेक्टर के विशेष प्रयासों एवं पहल से सिंगरौली जिले को एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध में आज जिला प्रशासन एवं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के मध्य एमओयू (MOU) संपन्न हुआ।

यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में एनसीएल के सीएसआर मद से निर्मित किया जाएगा। यह सिंगरौली जिले में अपनी तरह का पहला आधुनिक ऑडिटोरियम होगा, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ जिले में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित होगा।

कलेक्टर की पहल का उद्देश्य जिले में उच्च शिक्षा के लिए विकसित हो रहे पीजी कॉलेज परिसर को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ-साथ सिंगरौली में एक ऐसे बहुउद्देशीय मंच का निर्माण करना है, जहां शैक्षणिक संगोष्ठियों, व्याख्यानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला एवं साहित्यिक आयोजनों तथा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सके।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं रचनात्मक अवसर उपलब्ध कराने के साथ जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान प्रदान करेगा। इसके निर्माण से सिंगरौली में बड़े स्तर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त और आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध होगी।

कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली में शिक्षा एवं सांस्कृतिक अधोसंरचना को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। एनसीएल के सीएसआर सहयोग से बनने वाला यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों और जिले के नागरिकों के लिए दीर्घकालिक रूप से उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए एनसीएल के सहयोग की सराहना की।

एमओयू के माध्यम से परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण औपचारिकता पूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Video 15
Video 16
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को दिया जनजागरूकता का संदेश

गड़हरा विद्यालय में विमल म्यूजिक ग्रुप ने दी प्रभावी प्रस्तुति, जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गड़हरा में ‘नमो अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विमल म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रभावी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अभिनय, संवाद और संगीत के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को रोचक एवं सरल तरीके से प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने दैनिक जीवन से जुड़े सामाजिक सरोकारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल शासन या प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से संभव है। विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण के प्रति संवेदनशील रहने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। रोचक संवाद एवं प्रभावी अभिनय के कारण विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में विशेष रुचि दिखाई और पूरे उत्साह के साथ नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा, जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सर्वेश द्विवेदी, विकासखंड समन्वयक श्री रजनीश मिश्र, विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए सामाजिक जागरूकता के संदेश की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में भी इसी प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों तक सामाजिक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से विद्यार्थियों को जोड़ने का संदेश दिया गया।
*सीईओ जिला पंचायत द्वारा देवसर विकासखंड भ्रमण में विभिन्न निर्माण कार्य, आजीविका गतिविधि, कन्या शिक्षा परिषद एवं हाई स्कूल का किया निरीक्षण, लापरवाहो पर हुई कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश* 

सिंगरौली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली श्री संघ प्रिय द्वारा विकासखंड देवसर में कन्या शिक्षा परिषद बरगवां, पंचायत भवन निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, गौशाला संचालन, मच्छरदानी सिलाई SRLM अंतर्गत आजीविका गतिविधि भ्रमण,  पंचायत भवन निरीक्षण किया गया तथा जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक ले जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर सुश्री सौम्या मिश्रा आईएएस एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कन्या शिक्षा परिषद बरगवां में भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में गंभीर शिकायत पाई गई जिस हेतु प्राचार्य के विरुद्ध विभाग के माध्यम से वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया । अन्य जिम्मेदार के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने हेतु हिदायत दी गई ।

 ग्राम ओरगड़ी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए उपस्थित एसडीओ से कार्य की गुणवत्ता एवं साइट चयन के संबंध में जानकारी ली। ग्राम ओड़गड़ी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित सभी निर्माण कार्यों में कार्य की जानकारी प्रदर्शित करने वाले साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम खेखड़ा में आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला का संचालन कर रही दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समूह की महिलाओं से गौशाला में संचालित गतिविधियों, आय एवं रोजगार से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही समूहों द्वारा संचालित मच्छरदानी निर्माण एवं टेंट हाउस गतिविधि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा महिलाओं को गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बेटहडांड एवं हाई स्कूल बेटहडांड का निरीक्षण किया गया। हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्री रामनाथ पनिका तथा अतिथि शिक्षक श्री धनंजय कुमार वैश्य के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करते हुए स्व-सहायता समूह को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। मेनू अनुसार भोजन न पाए जाने पर संलग्न समूह जानकी स्वयं सहायता समूह बाघाडीह को नोटिस जारी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत देवरा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ग्राम पंचायत देवरा में मुर्गी पालन गतिविधि का निरीक्षण करने के साथ ही पंचायत स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। पंचायत में साफ-सफाई एवं पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों की सराहना की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार की बेहतर व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर द्वारा  आवास योजना, वीबी जी राम जी योजना, पंचायत स्तर पर कर/जलकर एवं स्वच्छता कर की वसूली, संपत्ति कर कलेक्शन सहित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाली पंचायतों के सचिव की कारण बताओं नोटिस जारी कर एक इंक्रीमेंट रोकने एवं रोजगार सहायकों का नो वर्क नो पे के आधार पर सात दिवस का वेतन काटने  के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। पंचायत स्तर पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत भवनों का रंग-रोगन, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
बलियरी बैढ़न निवासी श्री सचिन देव बर्मन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर 8 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया। सोलर पैनल लगने के बाद उनका मासिक बिजली बिल 5 से 6 हजार रुपये से घटकर मात्र 100 से 200 रुपये रह गया, जिससे परिवार को हर माह बड़ी आर्थिक बचत हो रही है।श्री बर्मन ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा से उन्हें बिजली के खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का अवसर मिला है।
Jansampark Madhya PradeshCM Madhya Pradesh
कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा के द्वारा आज दिनांक 21.09.2026 को रेत के अवैध परिवहन में संलग्न 1 वाहन क्रमांक Mp66a 1557 को जयंत चौकी के पास से जप्त कर पुलिस चौकी जयंत मे तथा रेत के अवैध परिवहन में संलग्न 1 वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर का निगाही कॉलोनी से जप्त कर नावानगर थाना सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहन में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जावेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
जल, जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का चितरंगी में भव्य स्वागत
राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने किया आत्मीय अभिनंदन,
सेवा संकल्प को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने का दिया संदेश
सिंगरौली, 19 सितम्बर 2026। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का सिंगरौली जिले में प्रवेश पर चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के लमसरई में उत्साह एवं जनभागीदारी के वातावरण में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक देवसर श्री राजेन्द्र मेश्राम, श्री रामनिवास शाह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। स्वागत अवसर पर सेवा को सामाजिक दायित्व से जोड़ने और जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प को व्यापक जनअभियान का स्वरूप देने का संदेश दिया गया।
‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य केवल विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरना नहीं, बल्कि गांव-गांव में सेवा भावना और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करना है। जलस्रोतों के संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा तथा जनहित के कार्यों में नागरिकों की सहभागिता को अभियान से जोड़ते हुए यह संदेश दिया जा रहा है कि जनभागीदारी से जुड़े छोटे-छोटे प्रयास ही व्यापक सामाजिक परिवर्तन का आधार बनते हैं। युवाओं, ग्रामीणों एवं विभिन्न सामाजिक समूहों को सेवा कार्यों से जोड़कर सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लमसरई में स्वागत के पश्चात यात्रा देवरा पहुंचेगी, जहां गौ-सेवा एवं भारत माता की आरती, मिसिरगवां में ग्राम चौपाल एवं हितग्राही संवाद तथा चितरंगी में युवा संवाद एवं भोजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद यात्रा कुड़ैनिया, बैरदह एवं हलफरी होते हुए कर्थुआ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के साथ सुंदरकांड पाठ एवं ग्रामीण जन पंचायत का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के अगले चरण में 20 सितम्बर को प्रातः कर्थुआ में वृक्षारोपण के पश्चात बाइक यात्रा झोखो के लिए रवाना होगी और वहां से प्रातः 9:30 बजे सीधी जिले के लिए प्रस्थान करेगी।
वाराणसी से प्रारंभ होकर बड़नगर तक जाने वाली यह यात्रा अपने मार्ग में सेवा, जनसरोकार, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रसारित कर रही है। सिंगरौली में यात्रा का आगमन सेवा संकल्प अभियान को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने और नागरिकों को जनहित के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बना है। अभियान के माध्यम से जिले में यह संदेश सशक्त किया जा रहा है कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है; जनभागीदारी और सेवा भावना से ही संकल्प को स्थायी जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं
‘मेरे सपनों का भारत’ की कल्पना को विद्यार्थियों ने चित्रों एवं मॉडलों में दिया सृजनात्मक स्वरूप
सिंगरौली, 19 सितम्बर 2026ध् सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना को केंद्र में रखते हुए जिले के शासकीय विद्यालयों में चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित इन रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच, नवाचार एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को विभिन्न रंगों और रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा, विज्ञान एवं त�
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं
‘मेरे सपनों का भारत’ की कल्पना को विद्यार्थियों ने चित्रों एवं मॉडलों में दिया सृजनात्मक स्वरूप
सिंगरौली, 19 सितम्बर 2026ध् सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना को केंद्र में रखते हुए जिले के शासकीय विद्यालयों में चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित इन रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच, नवाचार एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को विभिन्न रंगों और रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा विकसित भारत जैसे विभिन्न विषयों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया। चित्रों एवं मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वर्तमान चुनौतियों के प्रति अपनी समझ के साथ-साथ बेहतर समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अपने विचारों को रचनात्मक स्वरूप प्रदान किया।
जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी, शासकीय हाई स्कूल ढोंगा, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय देवसर सहित जिले के अन्य विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक चित्रों एवं नवाचार आधारित मॉडलों का विद्यालय स्तर पर शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसी गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यालयों में सीखने की प्रक्रिया को रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि विषयों की समझ, समस्या समाधान की क्षमता, नवाचार और टीम भावना का भी परिचय दिया। गतिविधियों के दौरान विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से अपनी रचनाओं को अंतिम रूप दिया। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने एवं उसे प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नवाचार, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को यह अवसर मिला कि वे अपने सपनों, विचारों और भविष्य के भारत की कल्पना को रचनात्मक माध्यम से सामने रखें।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में जिले में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न जनभागीदारी एवं जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को रचनात्मक, सामाजिक एवं जनोपयोगी गतिविधियों से जोड़ते हुए सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। विद्यालयों में आयोजित चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं इसी व्यापक उद्देश्य की दिशा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी का जीवंत उदाहरण बनीं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
अवैध रेत परिवहन में संलिप्त वाहन जब्त

सिंगरौली, 18 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा आज ग्राम मजौना में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन क्रमांक एमपी06ए5957 को जियावन पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। जब्त वाहन को सुरक्षित रूप से पुलिस थाना जियावन में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh