Public App Logo
Profile Picture

Rewari Breaking

@chandershakher184
20792Followers
11Following
चौकी भाड़ावास गेट पुलिस की मुस्तैदी<nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ा nis:value=बड़ा nis:enabled=true nis:link/> तालाब<nis:link nis:type=tag nis:id=हनुमान nis:value=हनुमान nis:enabled=true nis:link/> मंदिर चोरी मामले का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश,शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी भाड़ावास गेट पुलिस टीम ने त्वरित और मुस्तैद से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोहल्ला बड़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का महज़ कुछ ही घंटों के भीतर पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत 5,620/- रुपये की राशि भी बरामद कर ली है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी गांव खानपुर खुर्द, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
 *घटना का विवरण:* 
जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला बड़ा तालाब रेवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी कुनाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 15 अगस्त की रात समय करीब 11:00 बजे वह मंदिर के पट बंद करके अपने घर चला गया था। रात में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के दौरान उसे मंदिर परिसर में संदिग्ध हलचल दिखाई दी।
जब वह तुरंत मंदिर पहुंचा, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। जैसे ही उसने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की तो अंदर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। मंदिर के भीतर जाकर देखने पर दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी पूरी दान राशि गायब थी।
 *पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी:* 
जिस पर पुलिस द्वारा थाना शहर रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने तुरंत अपनी टीमों को सक्रिय किया।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित को महज़ कुछ ही घंटों में धर दबोचा लिया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 *रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील:* 
रेवाड़ी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास, धार्मिक स्थलों या मोहल्ले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर सूचित करें, ताकि अपराधों पर समय रहते प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षा ही सतर्कता है।
गांव रामपुरा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस<nis:link nis:type=tag nis:id=गांव nis:value=गांव nis:enabled=true nis:link/> को स्वच्छ व सुंदर बनाने का लिया प्रण
*"तिरंगे की शान और तीज की पहचान": एक साथ गूंजे वंदे मातरम् और तीज के गीत*
राज इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम, जब देशभक्ति का रंग तीज की हरियाली से मिले तो नजारा अपने आप खास हो जाता है। राज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 80वे स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज एक साथ बड़े उत्साह से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक श्री राजेंद्र सैनी जी ने तिरंगा फहराकर किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति नृत्य, कविता और भाषण प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्लब के विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की  इसके साथ- साथ प्रतिज्ञा,नैंसी के नृत्य व मानवी भारद्वाज के गायन ने सभी का दिल मोह लिया । 15 अगस्त के साथ तीज होने के कारण माहौल में देशभक्ति के साथ-साथ लोक संस्कृति की खुशबू भी थी। स्कूल के मैदान में रंग-बिरंगे  झूले लगाए गए। छात्राओं ने हरे परिधान पहनकर तीज के पारंपरिक गीत गाए और झूला झूला।
जश्न को यादगार बनाने के लिए पतंगबाजी और मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई। आसमान में तिरंगे वाली पतंगें लहराईं, तो वहीं बच्चियों के हाथों पर मेहंदी से जय हिंद और मोर की आकृतियां सजीं। इस अवसर स्कूल निदेशक हेमंत सैनी ने कहा कि आजादी हमें बोलने की आजादी देती है और तीज हमें अपनी संस्कृति जीने की। बच्चों को दोनों का महत्व समझाना ही असली शिक्षा है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पतंग उड़ाना सिर्फ खेल नहीं है। यह हमें ऊंचा उड़ने और आजाद सोच रखने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक श्री नवीन सैनी ने कहा कि हमारा मकसद बच्चों को किताबों के साथ-साथ जड़ों से जोड़ना है। जब बच्चा तिरंगे को सलाम भी करे और झूले पर तीज का गीत भी गाए, तभी उसका विकास संपूर्ण होता है। वहीं शिक्षक अभिषेक व स्कूल के डीन विजय सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बच्चों को देशभक्ति के प्रति जागरुक किया । इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी, जितेंदर सैनी, हेमंत सैनी, जयश्री सैनी, अन्नू सैनी एवं सभी स्टाफ मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई और तिरंगे बैंड वितरित किए गए।
गांधी जी के चश्मे को उतार ले जाना शर्मनाक# नगर परिषद सीसीटीवी से आरोपित तक पहुंचे : कैप्टन अजय यादव
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की और से आप सभी को हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वस्थ मंत्री (हरियाणा सरकार)आरती सिंह राव की और से आप सभी को हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
खड़गे जी के मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना सामाजिक समानता और संविधान का अपमान : कैप्टन अजय सिंह यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा 

रेवाड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में आज मॉडल टाउन स्थित उनके निवास से गांधी चौक तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंचे और वहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हल्द्वानी में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के भाषण के मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और देश के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है। किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके साथ भेदभाव करना केवल उस व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि भारत के संविधान, सामाजिक समानता और करोड़ों दलित एवं वंचित नागरिकों की गरिमा का अपमान है।

कैप्टन यादव ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जिस सामाजिक समानता और सम्मान के लिए संविधान के माध्यम से मजबूत व्यवस्था दी, आज भी उसी संविधान की भावना की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को छोटा-बड़ा समझने वाली मानसिकता को देश स्वीकार नहीं कर सकता।

कैप्टन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और वंचित वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश को बांटने वाली सोच को उजागर करती हैं और इनके खिलाफ समाज के हर वर्ग को आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी तरह संसद में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी देखने को मिली। लोकसभा का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय का महज करीब 15 प्रतिशत ही चल सका। विपक्ष प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संसद में ही नहीं पहुंचे। जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च होने वाली संसद का समय बर्बाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कैप्टन यादव ने रेवाड़ी में महज सात दिनों में बेसहारा गोवंश के हमले में दो लोगों की मौत पर नगर परिषद और प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-4 में 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम जी और माता चौक पर एक बुजुर्ग की मौत व्यवस्था की गंभीर विफलता है। टेंडर और बजट होने के बावजूद सड़कों पर सैकड़ों बेसहारा पशु क्यों घूम रहे हैं, इसका जवाब नगर परिषद को देना होगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावडी, शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश सैनी, बीर सिंह प्रजापत, एससी सेल के अध्यक्ष रमेश ठेकेदार सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी......
रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा...
'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर....
विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब....
स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...
थाना खोल में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक आयोजित: डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की अहम चर्चा*

नशामुक्ति, CCTV निगरानी, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर क्षेत्रवासियों को किया गया जागरूक

 *“कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बेझिझक डायल-112 पर दें सूचना: पुलिस”* 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस-पब्लिक तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में थाना खोल परिसर में एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंधक थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस और आम जनता का परस्पर सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाजहित में सहयोग की अपील की।
 *बैठक के प्रमुख निर्देश एवं महत्वपूर्ण जन-सूचनाएं:* 
 *1. नशामुक्त समाज का संकल्प:* 
डीएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 *2. ‘तीसरी आंख’ (CCTV) की निगरानी:* 
अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान के लिए सभी व्यापारियों, ग्राम पंचायतों और मकान मालिकों से अपील की गई कि वे मुख्य चौराहों, गलियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कैमरों का रुख सड़क की ओर रखें।
 *3. यातायात नियमों की कड़ाई से पालना:* 
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न सौंपें।
 *4. साइबर अपराध से बचाव (विशेष जन-सूचना):* 
डिजिटल ठगी से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक OTP, पासवर्ड, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
 *5. किरायेदार व नौकर सत्यापन (Tenant Verification):* 
मकान मालिकों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने यहाँ किसी भी किरायेदार, नौकर या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं।
 *6. अफवाहों से दूरी व कानून व्यवस्था:* 
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।
“हरियाणा पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत ‘डायल-112’ पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।”

 *बैठक के अंत में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की शिकायतों व समस्याओं पर थाना स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।*
शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त का सख्त रुख

पशुपालन विभाग व एजेंसी को भी दिए गए कड़े निर्देश

शहर में आवारा पशुओं (Stray Cattle) की वजह से पैदा हो रही समस्याओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी प्रदीप अहलावत द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक तथा संबंधित एजेंसी/फार्म के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर जिला नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि शहर की किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर आवारा पशु घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। 
*बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:*
 04 महीनों का ब्योरा तलब: जिला नगर आयुक्त ने सीएसआई से पिछले 04 महीनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि इस दौरान किस गौशाला में कितने आवारा पशु/गायें भेजी गई हैं। 
जुर्माना भरकर छुड़ाए गए पशुओं का हिसाब: आयुक्त ने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि पकड़े गए पशुओं में से ऐसे कौन-कौन से मालिक हैं जिन्होंने जुर्माना (फीस) भरकर अपने पशु छुड़वाए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। एजेंसी से पशुओं की श्रेणीवार रिपोर्ट: संबंधित एजेंसी/फार्म को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले 04 महीनों का पूरा डेटा प्रस्तुत करें कि उन्होंने कुल कितने नंदी (सांड), कितनी गायें और कितने छोटे बछड़े/बछड़ियों को पकड़ा है।
 पशु स्वास्थ्य व बीमारियों पर चर्चा: बैठक में मौजूद पशुपालन विभाग के उप निदेशक के साथ आवारा व बेसहारा पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण का ब्योरा लिया गया। 
हादसे पर कार्रवाई के सख्त आदेश: हाल ही में आवारा पशुओं के कारण हुए दुखद हादसे में 02 नागरिकों की जान जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी को नियमानुसार त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-----
हर घर तिरंगा’ अभियान

राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बावल में भव्यता के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

तिरंगा यात्रा है सम्मान और गौरव का प्रतीक - विधायक डा. कृष्ण कुमार

बावल (रेवाड़ी), 13 अगस्त।
बावल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
  विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों की इस प्रकार की गतिविधियों में भागीदारी से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
  विधायक ने कहा कि युवा अपने परिवार, आस-पड़ोस और समाज के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ें तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसलिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करें।

तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और जोश के साथ लिया भाग
  तिरंगा यात्रा में युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस यात्रा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का रखें पूरा ध्यान
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए डा. भीम राव अम्बेडकर पार्क में पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने पूरे मार्ग में अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। विधायक ने नागरिकों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें।

ये रहे मौजूद
  इस अवसर पर नगर पालिका बावल के उप प्रधान अर्जुन चौकन, खोरी मंडल अध्यक्ष नरेश सरपंच रामपुरा, महामंत्री अरुण तंवर धारण, अनिल रायपुर, राजेश सरपंच धारण, मामराज गौड़, श्रीनिवास यादव, जितेंद्र ग्रेवाल मैदपुर, कल्याण सिंह, नवीन गौड़, चौकीदार नथूराम, रविन्द्र, उमाशंकर, प्रताप, आजाद, सागर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
एक सप्ताह में हुई दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौतों से गुस्साए शहरवासी उतारे सड़कों पर<nis:link nis:type=tag nis:id=जिला nis:value=जिला nis:enabled=true nis:link/> सचिवालय पहुंच डीसी को सोपा ज्ञापन
रेवाड़ी में बरसात के बाद भरा<nis:link nis:type=tag nis:id=पानी nis:value=पानी nis:enabled=true nis:link/> बना समस्या<nis:link nis:type=tag nis:id=pm nis:value=PM nis:enabled=true nis:link/> श्री स्कूल के गेट पर भरा कई फीट पानी<nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायत nis:value=पंचायत nis:enabled=true nis:link/> ने बनाया दूसरा रास्ता<nis:link nis:type=tag nis:id=स्कूल nis:value=स्कूल nis:enabled=true nis:link/> दीवार फांदकर निकले टीचर,स्कूल में पढ़ने आते है 550 छात्र<nis:link nis:type=tag nis:id=बरसात nis:value=बरसात nis:enabled=true nis:link/> के पानी से गाँव मे बना तालाब ओवरफ्लो
Video 13
बेसहारा पशुओं के नाम पर<nis:link nis:type=tag nis:id=टेंडर nis:value=टेंडर nis:enabled=true nis:link/> लगा लगा कर<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> परिषद दे रही<nis:link nis:type=tag nis:id=भ्रष्टाचार nis:value=भ्रष्टाचार nis:enabled=true nis:link/> के खेल को अंजाम<nis:link nis:type=tag nis:id=पार्षद nis:value=पार्षद nis:enabled=true nis:link/> ही खोल रहे नगर परिषद की पोल<nis:link nis:type=tag nis:id=एक nis:value=एक nis:enabled=true nis:link/> सप्ताह में हुई दो मौत
दक्षिण हरियाणा में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित- नवीन सैनी 

रेवाड़ी, 10 अगस्त 2026। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) की वर्ष 2026-2029 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दिलबाग सिंह सैनी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज कुमार सैनी के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन सैनी द्वारा जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण (गुरुग्राम , फरीदाबाद , रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ , नूह / मेवात , पलवल,  झज्जर , चरखी दादरी, हांसी) की कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—
• श्री मुकेश गोकल, रेवाड़ी — उपाध्यक्ष
• श्री जय सिंह सैनी, नारनौल — उपाध्यक्ष
• श्री खेमचंद सैनी, धारूहेड़ा — उपाध्यक्ष
• श्री प्रीतम सैनी, रेवाड़ी — जिला अध्यक्ष
• श्री जोगिन्दर सैनी (जुगनू), रेवाड़ी — युवा जिला अध्यक्ष
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति की प्रति राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), संबंधित पदाधिकारियों तथा सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
किसान पुत्र यशपाल खोला को स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण, प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर

 हरियाणा के किसान समुदायों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है
 कि किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान तथा दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी के चेयरमैन श्री यशपाल खोला, कंवाली को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरवपूर्ण निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

निमंत्रण-पत्र में श्री यशपाल खोला के साथ श्रीमती अनीता कुमारी को भी समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

समारोह प्रातः 7:00 बजे लाल किले में आयोजित होना निर्धारित है।

यह सम्मान केवल यशपाल खोला का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों, किसान संगठनों, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों और पूरे किसान समुदाय के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।
श्री खोला द्वारा किसानों को संगठित करने, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, 
कृषि ज्ञान को किसानों तक पहुंचाने तथा किसान से उपभोक्ता तक शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि से नई पहचान मिली है।

विशेष रूप से अरावली किसान क्लब रेवाड़ी और नवगठित दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी के सदस्यों एवं क्षेत्र के किसानों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
 श्री यशपाल खोला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2026 के अवसर पर भी राष्ट्रपति भवन के ‘At Home’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रण प्राप्त होना उनके किसान सेवा के सफर में एक और गौरवपूर्ण अध्याय रहा है।

किसान समुदायों का कहना है कि—
“जब गांव का किसान देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय आयोजनों में आमंत्रित होता है, तो सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि खेत में मेहनत करने वाले हर किसान का होता है।”
श्री यशपाल खोला ने इस उपलब्धि को ईश्वर का आशीर्वाद, किसानों का प्रेम के साथ बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद और निरंतर किसान सेवा का परिणाम बताते हुए कहा कि वे आगे भी किसान, प्रकृति और उपभोक्ता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

🌾 प्रदेश के किसानों की ओर से हार्दिक बधाई 🇮🇳
राष्ट्रपति,किसान रत्न अवार्डी
  श्री यशपाल खोला कंवाली
प्रधान — अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी, हरियाणा
चेयरमैन — दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी, रेवाड़ी, हरियाणा

“यह सम्मान यशपाल खोला का नहीं,
हरियाणा की मिट्टी और मेहनतकश किसानों का सम्मान है।” 🇮🇳🌾🙏
चट्टान से गिरकर<nis:link nis:type=tag nis:id=अग्निवीर nis:value=अग्निवीर nis:enabled=true nis:link/> ध्रुव रोहिल्ला की मौत<nis:link nis:type=tag nis:id=गांव nis:value=गांव nis:enabled=true nis:link/> जड़थल में पसरा मातम
ये सीसीटीवी वीडियो आप को हैरान कर देगा<nis:link nis:type=tag nis:id=शातिर nis:value=शातिर nis:enabled=true nis:link/> लड़कियों का कारनामा
रेवाड़ी में नगर परिषद के दावों की खुली पोल, बेसहारा गोवंश ने ली दो लोगों की जान : कैप्टन अजय सिंह यादव

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पिछले महज सात दिनों में गोवंश की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। शहर के पॉश सेक्टर-4 में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन जगराम पर गोवंश ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जगराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे मामले में माता चौक पर भी सुबह-सुबह गोवंश की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई।

इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी में बेसहारा गोवंश के आतंक ने नगर परिषद और भाजपा सरकार के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। चेहरे बदल गए, लेकिन सड़ी-गली व्यवस्था आज भी जस की तस है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की बातें करती रही है।लेकिन रेवाड़ी की सड़कों का हाल इन दावों की जमीनी हकीकत साफ बता रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा और रेवाड़ी में व्यवस्था इतनी बेहतर है तो फिर सड़कों पर खुलेआम घूम रहे सैकड़ों गोवंश आखिर किस बात का सबूत हैं? शहर की लगभग हर प्रमुख सड़क, बाजार और रिहायशी क्षेत्र में गोवंश का जमावड़ा देखा जा सकता है। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों की जान लगातार खतरे में है।

कैप्टन यादव ने कहा कि यह केवल आवारा पशुओं की समस्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी और सुरक्षा का सवाल है। कई लोग पहले भी बेसहारा पशुओं की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। अब सात दिन के भीतर दो लोगों की मौत के बाद भी अगर नगर परिषद और प्रशासन नहीं जागता, तो इससे बड़ी विफलता और क्या होगी?

उन्होंने सवाल किया कि नगर परिषद द्वारा गोवंश पकड़ने के लिए टेंडर और व्यवस्थाएं किए जाने के बावजूद आखिर सड़कों पर पशुओं की संख्या कम क्यों नहीं हो रही? इस काम के लिए जारी होने वाला पैसा कहां खर्च हो रहा है? कितने पशु पकड़े गए, कितने गौशालाओं में भेजे गए और इस पूरी व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा है?

कैप्टन अजय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि रेवाड़ी नगर परिषद लंबे समय से भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोपों से घिरी रही है। चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और आज भी वही सवाल खड़े हैं। यदि पशुओं को पकड़ने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पैसा और टेंडर दोनों हैं, तो फिर धरातल पर काम दिखाई क्यों नहीं देता?

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता चुनावों के समय गाय को ‘गौ माता’ कहकर राजनीति करते हैं, लेकिन आज जब उन्हीं गायों की वजह से इंसानों की जान जा रही है, तब वे कहां हैं? क्या गौ माता सिर्फ चुनाव के समय याद आती है? अगर भाजपा सरकार वास्तव में गायों के प्रति इतनी संवेदनशील है तो उन्हें सड़कों पर मरने-मारने के लिए छोड़ने के बजाय सुरक्षित गौशालाओं और उचित व्यवस्था में क्यों नहीं रखा जा रहा?
आवारा पशु से टकराकर स्कूटी सवार<nis:link nis:type=tag nis:id=बुजुर्ग nis:value=बुजुर्ग nis:enabled=true nis:link/> की मौत# प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रेवाड़ी में बेकाबू गोवंश का कहर: एक ही दिन में दो की मौत<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासन nis:value=प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> के 'कैटल फ्री' के दावों की खुली पोल<nis:link nis:type=tag nis:id=माता nis:value=माता nis:enabled=true nis:link/> चौक पर टहलने निकले पार्षद के बुजुर्ग भाई को गाय ने पटका, मौत
<nis:link nis:type=tag nis:id=रिटायर्ड nis:value=रिटायर्ड nis:enabled=true nis:link/> कैप्टन की भी एक हादसे में गई जान; बदतर होते हालात से लोगों में भारी रोष....
बोल बम भोले बम<nis:link nis:type=tag nis:id=हर nis:value=हर nis:enabled=true nis:link/> हर महादेव<nis:link nis:type=tag nis:id=जयकारों nis:value=जयकारों nis:enabled=true nis:link/> से गूंज उठे शिवालय<nis:link nis:type=tag nis:id=श्रद्धा nis:value=श्रद्धा nis:enabled=true nis:link/> भाव से भोलेनाथ को अर्पण की गई कावड़
लम्बे इंतजार के बाद आखिकार रेवाड़ी के <nis:link nis:type=tag nis:id=राजकीय nis:value=राजकीय nis:enabled=true nis:link/> महाविद्यालय भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है<nis:link nis:type=tag nis:id=रेवाड़ी nis:value=रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने आज<nis:link nis:type=tag nis:id=भूमि nis:value=भूमि nis:enabled=true nis:link/> पूजन कर इस निर्माण कार्य की शुरुआत की
<nis:link nis:type=tag nis:id=रेवाड़ी nis:value=रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> के झज्जर रोड स्थित<nis:link nis:type=tag nis:id=लिसाना nis:value=लिसाना nis:enabled=true nis:link/> गाँव में सवा आठ एकड़ जमीन पर इस<nis:link nis:type=tag nis:id=कॉलेज nis:value=कॉलेज nis:enabled=true nis:link/> का निर्माण किया जाएगा
कलश कावड़ लेकर आए शिवभक्त<nis:link nis:type=tag nis:id=हरिद्वार nis:value=हरिद्वार nis:enabled=true nis:link/> से पहुंची यात्रा रेवाड़ी