Public App Logo
Profile Picture

Viral Himachal News

@viralhimachalnews
60Followers
0Following
रिश्वत मामले में आयकर अधिकारी से सात घंटे पूछताछ, आज फिर बुलाया
हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में भारत फिर कबड्डी चैंपियन, मैराथन में सावन बरवाल ने जीता रजत
दिव्यांगों के हिम बस कार्ड का सालाना रिन्यूअल क्यों? हाईकोर्ट ने पांच साल की वैधता पर मांगी समीक्षा
गैस सिलेंडर की आग से 12 कमरों का मकान राख, चौहट गांव में भीषण अग्निकांड, दो परिवारों से छिना आशियाना
सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास

स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया हिमाचल और सोलन का गौरव, कंडाघाट में स्वागत का इंतजार

सोलन, 26 सितंबर। एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर ने जिले और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ज्योति ठाकुर सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल के जखेड़ गांव से संबंध रखती हैं। यह उनका एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भी वह 2022 में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही थीं और टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

परिवार को बेटी की उपलब्धि पर गर्व

ज्योति के पिता सुरेश ठाकुर, जो स्वयं पूर्व कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं, बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनकी माता अनीता ठाकुर गृहिणी हैं। ज्योति की दो बड़ी बहनें अर्चना और कविता भी कबड्डी खिलाड़ी रही हैं और वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत हैं।

सुरेश ठाकुर ने बताया कि जब ज्योति छोटी थीं, उस समय गांव में कबड्डी खेलने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के अवसर बहुत कम मिलते थे। उन्होंने बताया कि परिवार ने शुक्रवार शाम ज्योति से फाइनल मुकाबले का समय जाना और फिर पूरा परिवार टीवी के सामने बैठकर मुकाबला देखता रहा।

चार साल की उम्र से शुरू किया कबड्डी का सफर
ज्योति ने महज चार वर्ष की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कंडाघाट के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और बाद में सोलन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कक्षा 12वीं की पढ़ाई की।
खेल के प्रति उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिले और उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
भारतीय महिला कबड्डी टीम को मिली बड़ी सफलता
एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए हैं। महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक ने एक बार फिर भारतीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की प्रतिभा की मौजूदगी को उजागर किया है।

ज्योति के परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को अब उनकी वापसी का इंतजार है, ताकि उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया जा सके।

सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर की यह उपलब्धि जिले की उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।
शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की प्रेसवार्ता, देखिए किया बोल रही...
शिमला पुलिस उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
डीएवी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शिमला के निशानेबाजों ने दिखाया दम
डीएवी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शिमला के निशानेबाजों ने दिखाया दम
गांधी जयंती पर शिमला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी
कांग्रेस सरकार के संरक्षण में अराजकता और गुंडागर्दी का आरोप; निर्वाचन विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर निष्पक्ष जांच के बाद हो कार्रवाई : डॉ. राजीव बिंदल
*गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में सीबीएसई द्वारा कहानी-कथन आधारित शिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन*
सेवानिवृत्त शिक्षकों पर टिप्पणी से भड़की पेंशनर समिति, माफी मांगने की मांग
पोर्टमोर स्कूल में रोटरी क्लब शिमला ने डीडीयू अस्पताल के सहयोग से लगाया टीकाकरण शिविर
🇮🇳 सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’!

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

देखिए कार्यक्रम की खास झलकियां… 🇮🇳
🔴 शिमला लाइव: SIR के विरोध में चुनाव कार्यालय के बाहर गरजी कांग्रेस!

📢 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदर्शन के दौरान उठाए सवाल—
सुनिए, क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री…!
🔴 शिमला: देखिए, किस मुद्दे पर मीडिया से बात कर रहे भाजपा नेता संजय सूद…

🎤 सुनिए, क्या बोले संजय सूद!
🔴 शिमला लाइव: SIR के विरोध में चुनाव कार्यालय के बाहर गरजी कांग्रेस!

📢 देखिए, प्रदर्शन के दौरान क्या बोले कांग्रेस नेता…
🔴 शिमला लाइव: SIR के विरोध में चुनाव कार्यालय के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल!

📢 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदर्शन के दौरान उठाए कई सवाल—
सुनिए, क्या बोलीं रजनी पाटिल…
शिमला लाइव : SIR के विरोध में चुनाव कार्यालय पर गरजी कांग्रेस, देखिए...
शील्ड ट्रस्ट और कुल्लू साइंस स्कूल ने मिलकर चलाया पौधरोपण अभियान
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और PLI पर टकराव, 28 से तीन दिन बैंक हड़ताल

शिमला, 25 सितंबर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना वापस लेने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन के मुद्दों और अपनी मांगों को सामने रखा।...
शिमला: प्रशासनिक फेरबदल, देखिए डीसी कुल्लू अब कौन
शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सचिवालय में प्रेस वार्ता

प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर क्या बोले अधिकारी? देखिए पूरी प्रेस वार्ता में क्या कहा…
एचपीयू में पुलिस से उलझे सात युवक गिरफ्तार, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप