Public App Logo
Profile Picture

Munger District Administration

@DPROMunger
692Followers
0Following
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज गांधी चौक एवं शास्त्री चौक स्थित उनकी प्रतिमाओं पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर कुमकुम देवी, अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं जनसेवा का संदेश देता है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। दोनों महान विभूतियों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जयंती केवल महापुरुषों को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लेने का भी दिन है। हम सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करें, स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। यही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा नशे की गिरफ्त से दूर रहेंगे, तभी वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर प्रकार के नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक की भी है। इसके लिए आमजन को सक्रिय भूमिका निभाते हुए निरंतर जागरूकता एवं सामाजिक पहल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने जिलेवासियों से गांधीजी के स्वच्छता, सत्य एवं अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ, नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिसमें कई आवेदन प्राप्त हुए, इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज तथा राजस्व संबंधी अन्य मामलों से संबंधित थे। 
गोविन्दपुर धरहरा निवासी संजय कुमार ठाकुर ने जिलाधिकारी से वासगीत पर्चा दिलाने की मांग की। ब्रह्मस्थान बरियारपुर निवासी श्रवण कुमार मंडल ने पड़ोसियों द्वारा उनके जमीन को अतिक्रमण करने की शिकायत की। नया टोला रायसर निवासी अजय ठाकुर ने अपने घर के सामने दूरसंचार विभाग के लगे पोल को हटाने की मांग की। श्यामदेव यादव ने सदर अंचल के कर्मचारी द्वारा उनके परिमार्जन कार्य करने के बदले नाजायज रूप से राशि की मांग की। 
जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकार, मुंगेर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में मुंगेर नेशनल हॉस्पीटल, छोटी केलाबाड़ी, मुंगेर का औपबंधिक निबंधन (निबंधन संख्या 18/01.02.2025) अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्राप्त परिवाद के आलोक में गठित त्रिसदस्यीय जाँच समिति द्वारा दिनांक 07 दिसंबर 2025 को अस्पताल का भौतिक निरीक्षण किया गया था। जाँच के दौरान मानव संसाधन, आधारभूत संरचना, पैथोलॉजी, ICU संचालन, फार्मेसी स्टोर, OT तथा इमेजिंग सेंटर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में कमियां पाई गई थी। समिति ने बिहार क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, 2013 के प्रावधानों के तहत औपबंधिक निबंधन रद्द करने की अनुशंसा की थी। 
अस्पताल प्रबंधन को प्रथम एवं द्वितीय कारणपृच्छा के माध्यम से स्पष्टीकरण का अवसर दिया गया। प्राप्त जवाब की समीक्षा हेतु गठित तकनीकी त्रिसदस्यीय समिति ने पाया कि निरीक्षण के समय दर्ज कमियों के संबंध में बिंदुवार एवं अभिलेखीय प्रमाण सहित संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। विशेष रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर, उपकरणों की कार्यशीलता, स्टेरिलाइजेशन रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड सामग्री, फायर सेफ्टी, ICU SOP/क्लिनिकल प्रोटोकॉल, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, स्पिल मैनेजमेंट किट, इमरजेंसी ड्रग लिस्ट तथा वेंटिलेटर मरीजों के संबंध में अपेक्षित अभिलेखीय स्पष्टीकरण नहीं पाया गया।
इन तथ्यों के आधार पर जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकार ने सर्वसम्मति से बिहार क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, 2013 के नियम 13 एवं 29(6) के तहत औपबंधिक निबंधन अगले आदेश तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल संचालक को आदेश प्राप्ति के एक माह के अंदर चिकित्सीय सेवाएं बंद करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके पश्चात अस्पताल संचालित पाए जाने पर अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत/दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज जिला फुटबॉल लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं फुटबॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के सचिव भवेश कुमार, बिहार फुटबॉल संघ के संयोजक सत्येंद्र कुमार तथा जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष पूर्वेंदु नारायण सहित अन्य उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुंगेर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि प्रतिभाओं को उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हमारा प्रयास है कि जिले के खेल मैदानों को व्यवस्थित, आकर्षक एवं खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि युवा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratforbihar nis:value=samratforbihar nis:enabled=true nis:link/>
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय 65वें सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप-2026 का शुभारंभ आज पोलो मैदान में हुआ, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया। https://t.co/C8GGoiRybQ
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत आज आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कुल 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। https://t.co/Ul0e89Xtxa
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित विशेष ड्राइव के तहत आज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में स्वयं 'निश्चय मित्र' बनने का संकल्प लेते हुए टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया। https://t.co/8LQlQuHrwf
स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति सहित टीबी मुक्त भारत एवं डेंगू नियंत्रणार्थ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। https://t.co/wmNNfzjM2k
जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं जिला प्रशासन की पहल  से खड़िया-बरियारपुर पहुंच पथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। https://t.co/MxY43rAMZ2
'सात निश्चय-3' कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की श्रृंखला का आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर कमलों द्वारा भागलपुर के गोरडीह से किया गया। मुंगेर के तीन प्रखंडों में भी  पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हुआ। https://t.co/XLt5ouaARz
जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिले में द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। https://t.co/1lTnsn6gRm
श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कच्ची कांवरिया पथ तथा विभिन्न धर्मशालाओं में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। https://t.co/QCHKSYf8lV
जिला भूमि-अर्जन से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित सभी भूमि-अर्जन परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। https://t.co/XqD2gfSnmZ
मेरा युवा भारत सलाहकार समिति की बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता पर भी चर्चा की गई। https://t.co/tY1vkfjNF0
'विकसित भारत - समृद्ध बिहार' की परिकल्पना को साकार करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय से राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया। https://t.co/c9S49Wmezr
श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में माह जून 2026 की पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संबाद कक्ष, समाहरणालय मुंगेर में जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। https://t.co/7fYUj3L9JR
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत आज आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कुल 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। https://t.co/hIRCyHgEDA
12 जुलाई को होने वाले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर चयन हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं सफल आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी। https://t.co/8EQPq7Yuqp
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज तारापुर बाईपास में आरसीडी द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, भूमि-अधिग्रहण की स्थिति एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। https://t.co/9BbR4VDjc6
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज संपूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थल पर अवलोकन कर उनकी प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए। https://t.co/DwU4aesAMM