Public App Logo
Profile Picture

apr news

@aprnews.live
1979Followers
0Following
Shahdol MP :SECL का माल बिना कागजात दौड़ रहा था! 🚨 मीडिया ने पकड़ी पिकअप, चालक ने खोला बड़ा राज
Video 1
बरगवां नगर परिषद के वार्ड 03 में नाली निर्माण को लेकर सवाल

बरगवां नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 03 में चल रहे नाली निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। रहवासियों का आरोप है कि निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री और सरिया का उपयोग नहीं किया जा रहा है, वहीं नाली में पानी के सही बहाव के लिए जरूरी ढाल को लेकर भी शिकायत है।

लोगों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, खामियां मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और मानक के अनुसार नाली का निर्माण कराने की मांग की है।

वहीं पूरे मामले में नगर परिषद प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
बड़ी खबर: अनूपपुर में श्रीराम फाइनेंस के डिफ़ॉल्टर पर कड़ा एक्शन, कुछ ही देर में शुरू होगी कुर्की की कार्रवाई!
अनूपपुर।
जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर के सख्त रुख के बाद अब बकाया राशि न चुकाने वाले देनदार के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। श्रीराम फाइनेंस कंपनी बनाम अमित कुमार गुप्ता के मामले में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के अमल में लाते हुए बेलीफ और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जंगम (चल) संपत्ति की जप्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है।  
₹1.25 लाख बकाया न देने पर एक्शन
मामले के अनुसार, ग्राम बकेली निवासी अमित कुमार गुप्ता (पिता रामभजन गुप्ता) पर फाइनेंस कंपनी का ₹1,25,687/- का बकाया लंबित था। बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद राशि जमा न करने पर न्यायालय (अतिरिक्त न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय) ने आदेश 21 नियम 66 के तहत संपत्ति जब्ती का अंतिम आदेश जारी किया था।  
मौके पर हड़कंप, विरोध करने पर होगी गिरफ्तारी
अदालती आदेश के तहत मौके पर पहुंचे अधिकारी बकाया राशि के एवज में वाहन, व्यावसायिक सामग्री या घरेलू सामान जब्त करेंगे। प्रशासन ने साफ़ चेतावनी दी है कि यदि कुर्की की कार्रवाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान डाला गया या आदेश का उल्लंघन हुआ, तो आरोपी के खिलाफ अवमानना और सिविल जेल (Civil Imprisonment) की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट ने इस मामले में अगली स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए 06-10-2026 की तिथि तय की है। फिलहाल मौके पर जब्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
*अनुपपुर में जनहित और युवा सुरक्षा के लिए आगे आए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा; अवैध गतिविधियों के खिलाफ बुलंद की आवाज*💥 *"भालूमाड़ा को अपराधमुक्त बनाना* *प्राथमिकता!" अवैध पशु तस्करी , जुआ और अवैध शराब पैकारी एवं कोरेक्स व इंजेक्शन व नशीली दवाएं के खिलाफ मानवेंद्र मिश्रा की हुंकार!*
👇
शहडोल में क्रीड़ा प्रतियोगिता पड़ी बदइंतज़ामी की भेंट: प्यासे तड़पे मासूम, 3 बजे मिला खाना; मीडिया के हस्तक्षेप पर पहुँचीं पानी की बोतलें
वेतन कटौती और तहसीलदार की तानाशाही के खिलाफ शहडोल के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, काम-काज ठप!
शहडोल।
जिले में प्रशासनिक खींचतान और पटवारियों पर हो रही अनुशासनात्मक कार्रवाइयों के विरोध में मध्यप्रदेश पटवारी संघ, जिला शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। तहसील सोहागपुर एवं गोहपारू अधिकारियों पर प्रताड़ना, तानाशाही रवैये और अकारण निलंबन व वेतन कटौती का आरोप लगाते हुए जिलेभर के पटवारी 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं।  
पटवारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।
बकहो/अमलाई से बड़ी खबर।

ओपीएम अमलाई के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सांई हॉस्पिटल की ओर से विशेष स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा की गई है।
Video 8
शहडोल: बकहो में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
*बकहो नगर परिषद में भीषण आक्रोश: 25 वर्षीय युवा रवि बसोर की हत्या का आरोप, परिजनों और जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लगाई न्याय* *👉रवि बसोर की बिटिया प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री जी से मांग रही न्याय पिता के हत्यारो का एनकाउंटर हो बकहो के सभी नगरवासियों की मांग*
शहडोल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा! एक्सपायर्ड दवाएं बरामद, डॉ. गुप्ता और अभय राज क्लीनिक सील
🚨 केशवाही में घटिया CC रोड का आरोप! मशीन से काम, सूचना पटल गायब और अमानक सामग्री का इस्तेमाल?
साईं हॉस्पिटल ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक सुविधाओं के चलते अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ रहा है।
Video 14
Video 15
*अमलाई में खूनी हमला! “मेरा चश्मा कहाँ है?” पूछना पड़ा भारी, राजा चिकन सेंटर के पास पर चाकू से ताबड़तोड़ वार*
बकहो में शारदा ओपन कास्ट माइन की हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ फूटा जनसैलाब; पार्षदों, व्यापारियों और ठेकेदारों ने शारदा गेट पर किया जोरदार चक्का जाम
शहडोल जिले के नगर परिषद बकहो अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 में शारदा ओपन कास्ट माइन द्वारा की जा रही अंधाधुंध और खतरनाक हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में आज आक्रोश का सैलाब उमड़ पड़ा. आर.के. अर्थ रिसोर्स द्वारा संचालित इस खदान में कोयला उत्खनन के दौरान हो रहे भीषण विस्फोटों के कारण स्थानीय रहवासियों के घरों में भयंकर कंपन हो रहा है, दीवारों में चौड़ी दरारें आ चुकी हैं और कई मकान जमींदोज हो चुके हैं. वर्तमान वर्षाकाल के बीच क्षतिग्रस्त मकानों के कभी भी ढहने की आशंका से भयभीत सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों, पार्षदों, क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों, ठेकेदारों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर आज शारदा खदान के गेट पर उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया।
प्रबंधन की मनमानी और पूर्व चेतावनी
वार्ड पार्षद रामशरण चौधरी द्वारा पूर्व में ही पत्र (क्रमांक 48/2026, दिनांक 09/09/2026) के जरिए कॉलरी प्रबंधन को इस बात से आगाह कर दिया था कि यदि ब्लास्टिंग और सुरक्षा पर रोक नहीं लगी, तो 12 सितंबर 2026 से जनता और जनप्रतिनिधि खदान का गेट बंद करने के लिए बाध्य होंगे. इसके बावजूद प्रबंधन और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई सुध न लिए जाने के कारण आज क्षेत्र के व्यापारियों और ठेकेदारों ने भी खुलकर जनता का समर्थन किया और सड़क पर उतरकर व्यवस्था के खिलाफ हुंकार भरी।
शासन-प्रशासन की होगी संपूर्ण जवाबदारी
शारदा गेट पर चल रहे इस जोरदार प्रदर्शन के कारण खदान परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक माइनिंग कंपनी रहवासियों के जीवन की सुरक्षा और नुकसान के मुआवजे की पुख्ता गारंटी नहीं देती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अप्रिय स्थिति और व्यवस्था की पूरी जवाबदारी कॉलरी प्रबंधन और शासन-प्रशासन की होगी.
इस गंभीर मामले की विधिवत सूचना निम्नलिखित प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है:
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोहागपुर, जिला शहडोल
तहसीलदार, बुढार, जिला शहडोल
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद बकहो
महाप्रबंधक, एस.ई.सी.एल., सोहागपुर क्षेत्र
थाना प्रभारी, थाना अमलाई
शहडोल में प्रशासन की अनोखी पहल | बस पास और छात्रावास की सुविधा का भी भरोसा
<nis:link nis:type=tag nis:id=shahdolnews nis:value=shahdolnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
SECL सोहागपुर में ठेका मजदूरों का हंगामा! ₹780 की जगह ₹280 मजदूरी का आरोप, GM दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
*बचरवार में रात के अंधेरे में पशु तस्करी, जैतपुर पुलिस बेखबर!*
*जैतपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम बचरवार में खुलेआम पशु तस्करी का बेखौफ खेल चल रहा है। लिप्टिस के पास नरेंद्र के ठिकाने से 'बल्लू' नाम के व्यक्ति द्वारा रात के सन्नाटे में पिकअप वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भेजा जा रहा है।*
*👉ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी रोक-टोक और प्रशासनिक खौफ के यह अवैध धंधा सरेआम जारी है। जैतपुर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रवासियों ने तस्करों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।*
Video 21
सीमेंट की शीट तोड़कर दुकान में बड़ी चोरी! 😱 बिजुरी के बेलिया छोट में बेखौफ चोरों का तांडव, ₹60 हजार का माल पार
शहडोल NH-43 पर फिर भीषण जाम! 🚨 1 साल बाद भी Permanent Solution गायब, JCB से नाली खोदकर NHAI की लीपापोती?<nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=Shahdol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh43 nis:value=NH43 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nhai nis:value=NHAI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdolnews nis:value=ShahdolNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadnews nis:value=RoadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficjam nis:value=TrafficJam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aprnews nis:value=APRNews nis:enabled=true nis:link/>
*CHC कोठी में 'वसूली गैंग' का नंगा नाच! ₹10 की पर्ची पर पेन से ₹20 लिख मलाई काट रहे साहिब, विरोध पर नर्स के दबंग पति ने दी फर्जी केस में फंसाने की धमकी*
*कोतमा (कोठी):* *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोठी अब गरीबों के इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि अवैध वसूली और गुंडागर्दी का अखाड़ा बन चुका है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों की चिंदी-चिंदी उड़ाते हुए यहाँ मरीजों से खुलेआम डाका डाला जा रहा है। सबूत इतने ठोस हैं कि पर्ची खुद चीख-चीखकर भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है!*
*पर्ची पर पेन का 'खेल', नियम-कानून ढेल!*
*सरकारी पर्ची पर साफ़-साफ़ "शुल्क 10 रु." छपा हुआ है, लेकिन अस्पताल की 'अदृश्य तानाशाही' ने पेन चलाकर उसे "20 Rs" बना दिया। शाम 3:55 बजे इलाज कराने पहुंचे बेबस मरीज से जब जबरन दोगुनी रकम मांगी गई और मरीज ने सवाल पूछा, तो नियम बताने के बजाय उसे व्यवस्था का रौब दिखाया गया।*
*कैमरे में कैद 'पतिदेव' की दबंगई*
*मामले की हद तो तब हो गई जब पर्ची की धांधली का विरोध करने पर ऑन-ड्यूटी नर्स के पति (जो अस्पताल में पूरी तरह अनधिकृत हैं) गुंडों की तरह मरीज पर टूट पड़े।*
*अस्पताल में बाहरी हस्तक्षेप: नर्स के पति किस हैसियत से अस्पताल के सरकारी काम और वसूली की पहरेदारी कर रहे हैं?*
*खुलेआम धमकी: जब पीड़ित ने अपने हक की बात की, तो जवाब मिला— "ज्यादा बोले तो पुलिस में FIR करवा देंगे और इलाज भी नहीं होने देंगे!"*
*BMO कोतमा की शह या गहरी नींद?*
*यह पूरी धांधली BMO कोतमा के नाक के नीचे चल रही है।*
*क्या BMO साहब ने CHC कोठी को ठेके पर दे रखा है?*
*क्या छपी हुई रसीद पर ओवरराइटिंग करके अवैध वसूली करने की छूट BMO के 'मौखिक आदेशों' से मिली है?*
*शासकीय परिसर के भीतर मरीजों को धमकाने वाले कर्मचारियों के परिजनों पर कार्रवाई करने की हिम्मत प्रशासन क्यों नहीं जुटा पा रहा?*
*कलेक्टर अनूपपुर! अब तो उठाइए कार्रवाई का चाबुक*
*यह मामला सिर्फ ₹10 की अतिरिक्त वसूली का नहीं, बल्कि शासकीय व्यवस्था पर माफियागीरी के कब्जे का है। पीड़ित पक्ष और आक्रोशित जनता ने जिला कलेक्टर अनूपपुर से सीधी मांग की है:*
*तत्काल FIR दर्ज हो: छपी हुई सरकारी पर्ची पर हेरफेर (Tampering) करने वाले अमले और शह देने वाले अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।*
*दबंगों पर कार्रवाई: ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और अस्पताल में अनधिकृत रूप से आकर धौंस जमाने वाले उनके परिजनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित/बैन किया जाए।*
*सरकारी अस्पताल गरीबों के खून-पसीने की कमाई लूटने का अड्डा नहीं बन सकते! अब देखना यह है कि अनूपपुर का कड़क प्रशासन इस 'वसूली गैंग' का इलाज कब करता है।*