Public App Logo
Profile Picture

Pankaj Shukla

@pankajshukla0712
1323Followers
210Following
बांदा व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से अवैध तंमचे से फायर करने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
बांदा गायब हुए घर से दो बच्चे,देर शाम गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में पुलिस ने बरामद किए दोनों बच्चों के शव
बांदा बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा 14 सूत्रीय ज्ञापन, अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
बांदा थाना नरैनी पर डायल यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नन्दवारा में दो सगे भाई जिनकी उम्र करीब 04 वर्ष व 06 वर्ष है, दोपहर से ही कही लापता है ।  इस सम्बन्ध में  क्षेत्राधिकारी नरैनी  प्रवीण कुमार ।
बांदा‌ नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत काम करने के आरोप में दो पूर्व परिचित गिरफ्तार,
बांदा थाना नरैनी पर सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक बच्ची के साथ दो पूर्व परिचित लड़कों द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गई है।  इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी  प्रवीण कुमार।*
बांदा : किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत, MSP की कानूनी गारंटी और सम्मान निधि 10 हजार करने की मांग
।।हर हर महादेव।।
बांदा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले 11 अभियुक्तों को थाना नरैनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
बांदा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अभियुक्तों के कब्जे से माल-फड़ व तलाशी के दौरान कुल 01 लाख 31 हजार 970 रुपये, 10 मोबाइल फोन, 01 कार व 03 मोटर साइकिलों की बरामदगी के संबंध में  क्षेत्राधिकारी नरैनी  प्रवीण कुमार।*
<nis:link nis:type=tag nis:id=बांदा nis:value=बांदा nis:enabled=true nis:link/> में जिला पंचायत ठेकेदार के गुर्गों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप, जातिसूचक शब्द और असलहों से धमकाने का दावा!
बांदा जमीन का जबरन/फर्जी तरीके से बैनामा कराने तथा व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के सम्बन्ध में  क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ।
बांदा कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, 13 करोड़ वोट काटने का लगाया आरोप।
बांदा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत आरटीओ चौराहे के पास दो पक्षो में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो तथ्य प्रकाश में आया कि पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को मोटरसाइकिल से मारकर जमीन पर गिरा दिया ।
 इस सम्बन्ध में  क्षेत्राधिकारी नगर  सौरभ सिंह ।
बांदा पुलिस लाइन  में तैनात उप-निरीक्षक श्री सुरेश कुमार की बीमारी के चलते इलाज के दौरान असामयिक दुःखद मृत्यु हो गई । ईश्वर मृतक के परिजनों को संयम और साहस प्रदान करे
बांदा अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा  महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, वात्सल्य पोर्टल, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 के अंतर्गत आयु निर्धारण प्रक्रिया एवं साइबर अपराधों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देश ।
बांदा थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम कुकुवा खास निवासी जंगबहादुर नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश के कारण नदी के जलस्तर एवं बहाव में अचानक वृद्धि होने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए।
मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ
Video 18
बांदा थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह।
बांदा कोडीन सिरप तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, एक और वांछित आरोपी गिरफ्तार।
<nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryonefollowers nis:value=highlightseveryonefollowers nis:enabled=true nis:link/>
बांदा अवैध तहबाजारी वसूली के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को दिया ज्ञापन, रोक लगाने की मांग
*बांदा में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी*

👉बांदा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर 2026 के दौरान जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है।

👉प्रशासन ने कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नालों, नदी-नालों तथा अन्य जलस्रोतों के आसपास जाने से बचें। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और दृश्यता कम होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।

👉⚡ वज्रपात से बचाव के लिए विशेष सावधानी

गरज की आवाज सुनाई देते ही खुले स्थान से निकलकर पक्के भवन या सुरक्षित वाहन में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभे, टावर अथवा किसी ऊंची संरचना के नीचे खड़े न हों। तालाब, नदी, नहर और अन्य जलस्रोतों से तत्काल दूरी बना लें।

👉खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होते ही काम रोककर सुरक्षित एवं पक्के भवन में चले जाएं। पशुओं को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न बांधें, बल्कि सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें।

👉🚜 किसानों से अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खेतों में काम न करें। खेत में पानी भरने की स्थिति में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें।

👉🚗 वाहन चालकों के लिए निर्देश

भारी बारिश के दौरान वाहन की गति धीमी रखें। कम दृश्यता होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। जलभराव वाले रास्तों, पुल-पुलियों और बहते पानी को जल्दबाजी में पार न करें। सड़क पर पानी की गहराई का अनुमान न होने पर वाहन आगे न बढ़ाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

🚫 इन गलतियों से बचें

❌ पेड़ के नीचे शरण न लें।
❌ खुले मैदान में खड़े न रहें।
❌ नदी, तालाब और नहर में या उसके आसपास न रहें।
❌ टूटे हुए बिजली के तारों को न छुएं।
❌ जलभराव वाले विद्युत क्षेत्रों से दूर रहें।
❌ अफवाहों पर विश्वास न करें।

👉प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घर की छत, बालकनी और खुले स्थानों पर रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित कर लें। घर में पीने का पानी, टॉर्च, मोबाइल चार्ज, प्राथमिक उपचार सामग्री और आवश्यक दवाइयां तैयार रखें। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

👉📢 जिला प्रशासन की अपील

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा ने जनसामान्य से अपील की है कि भारी वर्षा, आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान पूरी सावधानी बरतें तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

(आपदा की स्थिति में संपर्क करें:
📞 जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, बांदा: 05192-285260
📞 टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन: 1077)

👉सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सुरक्षा है।

अमित आसेरी
जिलाधिकारी, बांदा
अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा
Video 24