Public App Logo
Profile Picture

रतनगढ़ अपडेट्स

@ratangarhupdate
676551Followers
0Following
3 अक्टूबर 2026 का राशिफल: 

शनिवार को इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पढ़ें भविष्यफल -

मेष- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आजका दिन मिश्रित फलदायी है. आपको आज नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. कोई नया काम भी शुरू कर पाएंगे. आज आपके विचार जल्दी-जल्दी बदलेंगे. इससे किसी तरह का कन्फ्यूजन हो सकता है. आज नौकरी एवं व्यवसाय में प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा. किसी निश्चित काम के लिए आप आगे प्रयास करेंगे. यात्रा का योग है. महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है, हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है.

वृषभ- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. दुविधाओं को किनारे रख मन को एकाग्र करें. आज जिद और इगो को छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना पड़ेगा. भाई-बंधुओं के बीच के संबंध अधिक सहयोगपूर्ण बनेंगे. कलाकारों, लेखकों और कारीगरों जैसे मौलिक कार्य करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मिथुन- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे. अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है. स्वादिष्ट भोजन करेंगे. सगे-सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आपको खर्च पर काबू रखना होगा. कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है. कोई नया टारगेट भी आपको मिल सकता है.

कर्क- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आप मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे. असमंजस के कारण मन कहीं नहीं लगेगा. इसका असर आपके काम पर होगा. संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है. पारिवारिक काम के पीछे धन खर्च होगा. झगड़े से आज दूर रहें. किसी से विवाद होने पर तत्काल उससे माफी मांगे, अन्यथा आगे आपको उससे दिक्कत हो सकती है. बिना सोचे काम करने से नुकसान होगा. आरोग्य एवं धन की हानि हो सकती है.

सिंह- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आपको लाभ होने की संभावना है. आपको मन से मजबूत होना होगा, अन्यथा हाथ आए अवसर भी खो सकते हैं. मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे. अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. व्यापार में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी. यात्रा होने की भी संभावना है. आपको कार्यस्थल पर कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में सफलता के लिए आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.

कन्या- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. नए काम शुरू करने के लिए आपने जो योजनाएं बनाई है, उसे आसानी से पूरी कर सकेंगे. पिता के साथ निकटता बढ़ेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी. पैसे की वसूली या व्यापार के उद्देश्य से यात्रा करने की संभावना है. विदेश से जुड़े काम में सफलता मिलेगी. विदेश में रहने वालों का समाचार मिलेगा. आपका स्वास्थ्य खराब होगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता होगी.

तुला- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. किसी लंबी दूरी या धार्मिक स्थल की यात्रा होगी. विदेश से जुड़े काम में आसानी होगी. कार्यस्थल पर कोई नया काम आपको मिल सकता है, हालांकि नौकरीपेशा वालों को आज अधिकारियों तथा सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. संतान और स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. विरोधियों के साथ गंभीर चर्चा न करें. अनावश्यक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है.

वृश्चिक- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज स्वभाव और व्यवहार पर काबू रखना आवश्यक है. कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत आज ना करें. स्वास्थ्य खराब होने की आशंका होने से खान-पान में ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. धार्मिक कार्य या साधना के लिए समय अच्छा है. विचार और चिंतन से मन को शांत कर सकेंगे. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फलदायी है.

धनु- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से गुजरने वाला है. आज आप मनोरंजन की दुनिया में व्यस्त रहने वाले हैं. पार्टी, पिकनिक, यात्रा, स्वादिष्ट भोजन और शॉपिंग आज के दिन का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि बाहर जाने पर आप पूरी सावधानी रखें. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. लेखन के काम के लिए दिन अच्छा है. आपके विचार बौद्धिक तथा तार्किक रहेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सम्मान और ख्याति मिलेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी.

मकर- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. व्यापार के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई विशेष प्रयास करेंगे. धन के लेन-देन में सरलता रहेगी. हालांकि किसी को उधार देने से बचें. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा. नौकरी में साथीकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विदेशी व्यापार बढ़ेगा. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

कुंभ- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज कोई भी नया काम शुरू ना करें. जल्दी-जल्दी काम करने से नुकसान होगा. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान लगाएं. महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. संतान की चिंता रहेगी. दोपहर बाद क्रिएटिव काम में आपकी रुचि बनी रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. आकस्मिक खर्च का योग है. पेट से सम्बंधित बीमारी हो सकती है. परिजनों के साथ विवाद टालें.

मीन- 
चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज का दिन अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा. घर में परिवारवालों के साथ वाद-विवाद होगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस कारण अनिद्रा सताएगी. महिलाओं के साथ बातचीत में सावधानी बरतें. धन की हानि हो सकती है. नौकरी करने वालों को किसी बात की चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के कामकाज में सावधानी बरतें.
मजदूर की मौत के बाद दी आर्थिक सहायता/ दिए चार लाख रुपए/ विधायक कोटे से होंगे सवा करोड़ के कार्य/ पूर्व विधायक की जनसुनवाई/ गांधी व शास्त्री को किया याद
झाड़ियों में मिली नवजात, सौंपा चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को
2 अक्टूबर 2026 का राशिफल: 

आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें शुक्रवार का भविष्यफल -

मेष- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. दिन की शुरुआत में आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे. आज आप अपना जिद्दी व्यवहार छोड़ दें. दूसरों संग सामंजस्य बनाए रखें. वाणी मधुर रखें. काम आसानी से पूरा कर पाएंगे, हालांकि किसी तरह के नए काम आज शुरू ना करें. दोपहर बाद उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं. मन खुश रहेगा. परिजनों के साथ कोई विवाद हो सकता है. यात्रा की संभावना है. किसी निवेश में आप रुचि ले सकते हैं.

वृषभ- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. महत्वपूर्ण कामों को आज समय पर पूरा कर पाएंगे. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. धन लाभ की संभावना है. आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. दोपहर बाद आप किसी बात लेकर उलझन में रहेंगे. जल्दबाजी में कोई अवसर हाथ से गंवा देंगे. इस दौरान वाहन भी धीमे चलाएं. भाई-बंधुओं के साथ संबंध में प्रेम की भावना रहेगी. मित्रों से मुलाकात होगी.

मिथुन- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आप चिंताग्रस्त रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. लाभ के लालच में ना पड़ें. परिवार में किसी से मतभेद रहेगा, लेकिन दोपहर बाद सभी कामों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे. काम पूरा होने का उत्साह रहेगा. कार्यस्थल का वातावरण भी परिवर्तित होगा. आर्थिक लाभ की संभावना हैं.

कर्क- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज व्यापार में लाभ के योग हैं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में भी आपको लाभ हो सकता है. किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर बाद आप थोड़े आलसी बने रहेंगे. काम में मन नहीं लगेगा. आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है. परिजनों के लिए पैसा खर्च करके खुश होंगे. गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के उपयोग में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है. मन भटकाव की स्थिति रह सकती है.

सिंह- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है. अधूरे काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. दोस्तों और परिजनों से उपहार मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क से भविष्य में लाभ होने की संभावना रहेगी. परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण गुजार सकेंगे. आय में वृद्धि होने के योग हैं. कोई आनंददायी प्रवास होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. आज किसी नए ऑनलाइन कोर्स के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है.

कन्या- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. व्यापार से धन लाभ होगा. आपकी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों के लिए प्रेरणादायक होगी. आज यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर चलें. दूर के रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है. दोपहर बाद काम में अधिकारी आपका साथ देंगे. मैरीड कपल में सुख और शांति बनी रहेगी. पदोन्नति का योग है. सामाजिक जीवन में सम्मान प्राप्त होगा.

तुला- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. आज नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. अधिक कार्य से आलस्य और मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. यात्रा आज लाभदायी नहीं है, परंतु दोपहर बाद आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी. धार्मिक काम होंगे. किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करके मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. नए काम के लिए अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद दूर होगा.

वृश्चिक- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. सुबह के समय आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मन से खुश रहेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर बाद किसी बात की चिंता आपको रह सकती है. कार्यालय या व्यवसाय में काम अधूरा रहने से मन निराश रहेगा. इस दौरान आपको अपने अधिकारियों के साथ बातचीत या विवाद को टालना चाहिए. यात्रा में विघ्न आ सकता है. आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति से मन प्रसन्न रहेगा. गृहस्थ जीवन की चिंता दूर होगी.

धनु- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज मन खुश रहेगा, लेकिन आलस्य बना रहेगा. इस कारण आपके काम योजनानुसार पूरे नहीं हो सकेंगे. कई काम अधूरे रह सकते हैं. हालांकि दोपहर बाद स्थिति में तेजी से सुधार होगा. इस दौरान धन लाभ की संभावना है. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी. बिजनेस या नौकरी के लिए छोटी यात्रा करेंगे. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे. शाम में स्वास्थ्य को लेकर चिंता दूर होगी.

मकर- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आप अपने व्यवहार से किसी का दिल जीत सकते हैं. आपका नेटवर्क बढ़ेगा. किसी अच्छे निवेश में धन लगा पाएंगे. आज का पूरा दिन आनंद के साथ गुजरेगा. नौकरी में साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. दोपहर बाद बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे काम पूरे होंगे. परिवार के साथ भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. आज परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी भी मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

कुंभ- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. छात्र, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन शुभ है. पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा. आपका मनोबल भी आज दृढ़ रहेगा. काम की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी. आज लंबी यात्रा के आयोजन की योजना हो तो उसे टालना आपके हित में होगा. पठन-पाठन में आपकी रुचि बढ़ेगी. निवेश के लिए कोई बड़ी योजना बना पाएंगे.

मीन- 
02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन ज्यादा गुजारेंगे. इससे आपके काम को उचित दिशा मिल सकेगी. परिजनों और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. दैनिक काम में भी आत्मविश्वास रहेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है. संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा. पिता से लाभ होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.
Video 4
रतनगढ़ निर्माण ठेकेदार संघ ने मृतक मजदूर के परिवार को दी चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता
एक की मौत/ जेब कटी/ 50 हजार रुपए पार/ पानी को लेकर फूटा आक्रोश/ मटकी फोड़ किया प्रदर्शन/ विधायक व पूर्व विधायक/ पालिकाध्यक्ष का स्वागत
Video 7
पानी को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, सुनाई खरी-खरी, फोड़े मटके
बस में अज्ञात ने निकाले 50 हजार रुपए, पीड़ित पहुंचा पुलिस थाना
1 अक्टूबर 2026 का राशिफल: 

महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ -

मेष- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभल रहें. किसी को धन देते समय सावधान रहें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में बदले, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या परिजनों का मन दुःखी हो सकता है. तबीयत खराब हो सकती है. खान-पान का ध्यान रखें. आज का दिन मध्यम रहेगा.

वृषभ- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन शुभदायक होगा. रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी. मन दुविधा से मुक्त होगा. आप हिम्मत से काम करेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह करेंगे. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. मौज-शौक और मनोरंजन में धन खर्च होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज का दिन कष्टदायी है, लिहाजा सावधान रहें. कार्यस्थल पर किसी से विवाद ना करें, वरना नुकसान हो सकता है. परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है. उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है. आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें. भाषा एवं व्यवहार में कठोरता नहीं रखें. आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. आगे समय अच्छा आ रहा है, उसकी प्रतीक्षा करें.

कर्क- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के नए सोर्स बढ़ने से आनंदित रहेंगे. मित्र, पत्नी या पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. यात्रा के योग हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिन है. उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे.

सिंह- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. काम में विलंब होगा. घर और ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ेगा. आज काम बोझ लगेगा. जीवन अधिक गंभीर होता हुआ प्रतीत होगा. व्यापार के लिए जुड़े नए सम्बंधों में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. पिता के साथ मतभेद हो सकता है. अच्छे अवसर के आयोजन के लिए समय अनुकूल नहीं है. आज मन को सकारात्मक विचारों से खुश रखने की कोशिश करें.

कन्या- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज शारीरिक सुस्ती और मानसिक थकान होगी. संतान से अनबन हो सकती है. ऑफिस में उच्चाधिकारी से भी विवाद हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक प्रवृत्तियों में धन खर्च होगा. दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी से भी पुराना मतभेद उभर सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें. पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें.

तुला- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज अचानक आर्थिक लाभ की संभावना है. धार्मिक काम में पैसा खर्च होगा. आध्यात्मिक सफलता के लिए समय उत्तम है, हालांकि आपको अभी नए काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज पेंडिंग कामों को पूरा करने में ध्यान लगाएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विरोधी तकलीफ बढ़ा सकते हैं. प्रेम जीवन में नकारात्मकता रह सकती है. कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने में आपको अतिरिक्त समय लग सकता है.

वृश्चिक- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपके दैनिक काम में परिवर्तन हो सकता है. आज पूरी तरह से मनोरंजन और मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे. मित्रों और परिजनों का साथ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आज नए वस्त्र और वाहन भी खरीद सकेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. प्रियजनों से मिलना होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है.

धनु- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है. परिवार में सुख-शांति और आनंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से खुशी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. संयमित वाणी से अनर्थ होने से बचेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

मकर- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे. लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी अस्वस्थता का अनुभव होगा. परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और उदासी रहेगी. कार्यस्थल पर भी काम करने की गति में कमी आएगी. उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है. संतान को लेकर चिंता होगी.

कुंभ- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेग.मानसिक रूप से किसी चिंता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे. धन कमाने की नई योजना बन सकती है. महिलाएं आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन खरीदने में पैसा खर्च करेंगी. माता से लाभ होने की संभावना है. जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना आवश्यक है. विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी. स्वभाव में जिद्दीपन ना रखें. बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें.

मीन- 
चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. अति आवश्यक काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है. कार्यस्थल पर पिछले कई दिनों से अधूरा पड़ा काम आज पूरा हो सकता है. आपकी रचनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण काम सफल होंगे. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन प्रसन्न रहेगा. स्वजनों से निकटता बढ़ेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. परिजनों का साथ मिलने से मन में खुशी रहेगी.
हादसे में एक घायल/ विभाग की कार्रवाई/ विकास कार्यों का लोकार्पण/ चेयरमैन दिखे एक्शन मूड में/ मनाया जन्मदिन/ बिजली कटौती/ गर्ल्स कॉलेज
शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर आए पालिकाध्यक्ष, बैठक लेकर दिए निर्देश
Video 13
30 सितंबर 2026 राशिफल: 

ग्रहों का अनूठा संयोग, इन राशियों को आर्थिक लाभ -

मेष- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. दिन की शुरुआत से ही आप उत्साह से भरपूर रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है. बातचीत करते समय उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो. कार्यस्थल पर भी आपको संयम बरतना चाहिए. व्यवसाय बढ़ाने के लिए अभी कोई बड़ा निर्णय ना लें.

वृषभ- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे. घर की सुंदरता में व्यस्त रहने वाले हैं. मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे. इस दौरान आप अपना निर्धारित लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं. दोपहर बाद सामाजिक कामों में आप रुचि लेंगे. मित्रों से लाभ होगा. संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी. नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेमभरी बातें होंगी. आकस्मिक धन लाभ की संभावना है. खर्च पर नियंत्रण रह सकता है.

मिथुन- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आपको मित्रों से लाभ होगा. नए मित्र बन सकते हैं. अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. कार्यस्थल पर पेंडिंग काम आज पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. दोपहर बाद सावधानीपूर्वक समय गुजारें. धर्म, कर्म करने में अरुचि हो सकती है. किसी के झगड़े में आप ना पड़ें. धन से जुड़े लेन-देन न करें. इस समय आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए. परिवार की चिंता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे.

कर्क- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर भी मन नहीं लगेगा. आप ज्यादातर समय आराम करने में बिताएंगे. क्रोध के चलते विवाद भी हो सकता है, परंतु दोपहर बाद शारीरिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा. व्यापार और नौकरी में पार्टनर या अधिकारी के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है. आय स्थिर रहेगी.

सिंह- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. सुस्ती के कारण काम करने की गति मंद पड़ जाएगी. कार्यस्थल पर काम आपको बोझ लगेगा. विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे. आज ऑफिस में अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा. आज आप आराम करेंगे. अनावश्यक चिंता हो सकती है. परिजनों से भी बहस की आशंका बनी रहेगी. धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य लाभ के लिए योग का सहारा ले सकते हैं.

कन्या- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आप किसी बात का गहरा विचार करेंगे. ज्योतिष या आध्यात्म के प्रति ध्यान आकर्षित होगा. आज सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसी से विवाद न हो. कार्यस्थल पर आपकी वाणी से किसी का मन दु:खी हो सकता है. स्वास्थ्य नरम रहेगा. दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धार्मिक तथा मांगलिक आयोजनों में जाने का कार्यक्रम बनेगा. परिवार के साथ भी समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें.

तुला- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप सामाजिक काम में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे. प्रियपात्र के मिलन से आपका मन खुश रहेगा. दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. दोपहर और शाम को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य है. यात्रा टालना हितकर रहेगा. आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं. पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों आज पढ़ाई में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना होगी.

वृश्चिक- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज का आपका दिन बहुत खुशी और आनंद में गुजरेगा. आप व्यापार के काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे तथा उससे आर्थिक लाभ भी होगा. लोगों का साथ मिलने से किसी राजनीतिक या सामाजिक चर्चा के प्रसंग बनेंगे. हालांकि इस चर्चा में आपको दूसरों को भी सम्मान देना होगा. अन्यथा विवाद हो सकता है. दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी. प्रिय पात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा. वाहन सुख मिलेगा.

धनु- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से थोड़ी शिथिलता का अनुभव करेंगे. काम के लिए भागदौड़ मची रहेगी. परिश्रम की तुलना में परिणाम कम मिलेंगे. व्यापार-व्यवसाय में लालच से बचकर काम करें. नौकरीपेशा लोगों को नया काम मिल सकता है. दोपहर बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे. आज आप धार्मिक या पुण्य के काम में लगे रहेंगे. कहीं निवेश भी कर सकते हैं. दस्तावेजी काम में आपको बेहद सावधानी रखना होगी.

मकर- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे. आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. किसी निराशाजनक विचार और काम से दूर रहें. किसी भी काम में शीघ्र निर्णय ना लें. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इस दौरान वाणी पर संयम बरतें. बातचीत में ध्यान रखें. काम की सफलता के लिए आज ज्यादा प्रयास करना होगा. कार्यस्थल पर काम आपको बोझ लग सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा.

कुंभ- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आवश्यक काम का निर्णय आज ना लें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत के लिए अभी इंतजार करें. दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी. टारगेट पूरा नहीं हो पाने के कारण अधिकारियों का कोपभाजन बनना होगा. स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रहे प्रयास में आज सफलता नहीं मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है. आपको भी स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

मीन- 
30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आप ज्यादा स्वार्थी ना बनें और दूसरों को भी महत्व दें. घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा व्यवहार दूसरों से आपके संबंध बनाए रखेगा. जीवनसाथी के विचारों का आप सम्मान करेंगे, इससे आपके बीच निकटता बढ़ेगी. आप नए काम करने के लिए उत्साहित होंगे. हालांकि आर्थिक मामलों में आज दुविधा बनी रहेगी. किसी निवेश को लेकर विशेषज्ञ की सलाह के बिना काम ना करें. आय और व्यय में बैलेंस बनाने में दिक्कत हो सकती है. दोपहर बाद आवश्यक कारणों से कहीं जाना पड़ सकता है.
झगड़ा कर रहे तीन गि*रफ्ता*र/ सामान करवाया नष्ट/ लिए सैम्पल/ डेढ़ करोड़ के विकास कार्य/ उदबोधन सप्ताह/ एक्सपोजर/ मिड-डे-मील/ वार्ता/ चेयरमैन का सम्मान
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई/ एपीएल लीग/ पानी की समस्या/ बारिश ने तबाह की फसल/ शिविर/ शहीद भगतसिंह/ वैक्सीन/ बॉडी बिल्डिंग में मानव विजेता
रतनगढ़ के मानव शर्मा बने मिस्टर शेखावाटी, 20 प्रतिभागियों को पछाड़कर कर हासिल किया प्रथम स्थान
29 सितंबर 2026 का राशिफल: 

आज मेष वालों के कामों की होगी तारीफ, रहेगा लाभदायक दिन -

मेष- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आपका दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. सभी कामों में सफलता मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा. मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा. उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा. मित्र वर्ग तथा रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है.

वृषभ- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपको सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है. आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा. स्वास्थ्य भी नरम रहेगा. विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी. स्नेहीजनों और परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि का अनुभव होगा. कार्य अधूरे रह सकते हैं. किसी नए काम को शुरू करने की बजाय अधूरे पड़े काम को करने की कोशिश करें. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. उचित पारिश्रमिक नहीं मिलने से मन में निराशा होगी. बड़ों की सलाह के बिना कोई गलत निर्णय ले सकते हैं.

मिथुन- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा. परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों संग मुलाकात आपको आनंदित करेगी. व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है. महिला मित्रों से लाभ होगा. आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे खुश होकर उत्साह बढ़ाएंगे. पदोन्नति या वेतनवृद्धि होने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ सम्बंध मजबूत होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सरकारी कामकाज भी अच्छी तरह पूरे होंगे. आज कोई अधूरा काम भी पूरा करेंगे. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. हालांकि पैसों का निवेश करने से पहले आपको बेहद ध्यान रखना होगा.

सिंह- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. उग्रता और क्रोध से मन कहीं नहीं लगेगा. वाद-विवाद में इगो के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उतावलेपन में निर्णय लेने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी. नौकरी और व्यापार में अवरोध आने से निर्धारित काम पूरे नहीं कर सकेंगे. धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक स्थिति के लिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को भी महत्व देना चाहिए.

कन्या- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आपको खान-पान में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ज्यादा काम के कारण आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. वाणी पर भी संयम बरतने की जरूरत है. अनैतिक कामों से दूर रहें. नियम विरोधी किसी काम के कारण परेशानी खड़ी ना हो. खर्च की अधिकता रहेगी. आज प्रेेम जीवन में भी असंतुष्टि रहेगी. जीवनसाथी से किसी पुराने मतभेद पर फिर बहस हो सकती है.

तुला- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा. पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे. दोस्तों के मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा. नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. प्रेम-प्रसंग के लिए दिन शुभ होगा.

वृश्चिक- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आज किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. खर्च पर नियंत्रण होगा. बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा. विरोधियों और दुश्मनों को पराजित कर सकेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. अधूरे पड़े काम पूरे होंगे. अति उत्साह में आकर काम बिगाड़े नहीं. धैर्य और समझदारी के साथ काम करें.

धनु- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपको यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है. संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता रह सकती है. मेहनत करने पर भी आज काम में सफलता नहीं मिलेगी. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर बाद साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी. मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी. बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें. रोमांस के लिए समय अच्छा है. प्रियपात्र के साथ रोमांस के पलों का आनंद ले पाएंगे.

मकर- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में चिंता का अनुभव होगा. शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा. सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका रहेगी. सीने में दर्द रहने की शिकायत हो सकती है. अधीनस्थों के साथ काम लेने में खुद के व्यवहार को नियंत्रण में रखें. परिजनों के साथ आप विवाद करने से बचें. विद्यार्थियों का मन भटकेगा और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.

कुंभ- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. चिंताओं के बादल हटने से आप हल्कापन महसूस करेंगे. मन में उत्साह रहेगा. दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. परिजनों के साथ त्योहारी खरीदारी के लिए बाहर जाना हो सकता है. आज खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बाद में आपको दु:ख होगा.

मीन- 
29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है. निर्धारित काम पूरे होंगे. आय बढ़ेगी. आज निवेश के लिए भी योजना बना सकेंगे. घर, जमीन या वाहन के दस्तावेजी काम के लिए भी आज किस्मत आपका साथ देगी. परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे. हालांकि किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है. संतान संबंधी चिंता दूर होगी.
रतनगढ़ के वार्ड 37 व 38 के लोग एक माह से जूझ रहे हैं पानी की समस्या से, एक्सईएन को मिलकर बताई समस्या
28 सितंबर 2026 का राशिफल: 

सप्ताह के पहले दिन क्या कहते हैं आपके सितारें, पढ़ें भविष्यफल

मेष- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आप वाणी पर संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. किसी उलझन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. दोस्तों से मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

वृषभ- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन लाभ का बना हुआ है. व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. आज कोई नए दोस्त बनने से आपको खुशी मिलेगी. ये रिश्ते आगे आपकी मदद करेंगे.

मिथुन- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन लाभकारी है. पारिवारिक और प्रोफेशनल क्षेत्रों में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-परिवार में आनंद का वातावरण आपको खुश रखेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. अटके हुए सरकारी काम में सफलता मिलेगी. दोस्तों संग बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है, हालांकि आज स्पोर्ट्स जैसी गतिविधि में आपकी रुचि ज्यादा होगी.

कर्क- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप व्यस्त रहेंगे. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा. आज आपको कार्यालय और व्यापार में थोडा़ संभलकर चलना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम सुख की प्राप्ति हो सकती है.

सिंह- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. पिता से आपको लाभ होगा. ज्योतिष और आध्यात्मिक विषय में आपकी रुचि बनी रहेगी. अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में रहेगा. आज व्यवसाय में आप कोई नया काम करेंगे. साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संतान की चिंता हो सकती है. भाग्य का साथ मिला-जुला रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए अभी इंतजार करने की जरूरत है.

कन्या- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. सुबह का समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में बीत सकता है. पार्टनरशिप के काम में ध्यान रखें. व्यापार में ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं करें. दोपहर बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहेंगे. दवाई खरीदने या अस्पताल की फीस पर आकस्मिक खर्च हो सकता है. जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं.

तुला- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ हर काम को आसानी से बना पाएंगे. गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. स्वभाव में उग्रता हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. दोपहर बाद आप मनोरंजन की ओर ज्यादा बढ़ेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों संग प्रवास या पर्यटन का योग है. कोई पुरानी चिंता दूर होने से मन को शांति मिलेगी.

वृश्चिक- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. मानसिक रूप से आपमें भावुकता अधिक रहेगी. किसी बात को लेकर विचलित ना हो. विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर के मामले में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे. घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी. व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी. मित्रों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी.

धनु- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए वाद-विवाद ना करें. माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा. धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है. दोपहर बाद आपके स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है. आपकी रचनात्मकता में सकारात्मक वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. स्नेहीजनों से घनिष्ठता बढ़ेगी. आप कार्यस्थल पर अपना काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे.

मकर- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज कोई महत्वपूर्ण डिसीजन ले पाएंगे. मित्रों और प्रियपात्र संग मुलाकात सुखद होगी. कोई छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. भाइयों के साथ संबंधों में निकटता रहेगी. दोपहर बाद अरुचिकर घटनाओं से आपका मन अस्वस्थ रहेगा. शारीरिक रूप से दोपहर बाद ताजगी नहीं रख पाएंगे. धन की हानि हो सकती है. स्थायी संपत्ति के दस्तावेज साइन करते समय सावधान रहें. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कुंभ- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें. नकारात्मक विचार से मन दु:खी हो सकता है. खान-पान में भी संयम बरतें. दोपहर बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. अपनी क्रिएटिविटी से काम को नए तरीके से कर पाएंगे. भाई-बहनों संग संबंध अच्छे बने रहेंगे. हालांकि आज दिनभर आप वाणी पर नियंत्रण ही रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें.

मीन- 
चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. काम में सफलता मिलेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नए काम के लिए दिन शुभ है. दोपहर बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा. आपको वाणी और व्यवहार में संतुलन रखना होगा. बाहर खाने-पीने से बचें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. व्यापार बढ़ाने के लिए किसी मीटिंग में जाना हो सकता है.
क्षतिग्रस्त मेगा हाइवे दे रहा है दुर्घटना को निमंत्रण, रोज हो रहे हैं हादसे
समस्या का समाधान/ खेलकूद/ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दबदबा/ किया सम्मान व अभिनंदन/ कार्यकारिणी गठित/ लड़ेंगे एकजुट होकर चुनाव/ मिलेगी साइकिल
नायक मूवी के अनिल कपूर की तर्ज पर पालिकाध्यक्ष शर्मा ने करवाया समस्या का समाधान
चूरू सड़क मार्ग पर बने ब्रेकर बन रहे हैं हादसे का कारण, आए दिन चोटिल हो रहे हैं वाहन चालक