Public App Logo
Profile Picture

Mandi Today

@manditoday
184700Followers
14Following
सात साल बाद लौटी बीएसएल स्कूल के स्टेडियम की रौनक

बीएसएल डीएवी पंडोह में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पंडोह (मंडी)। करीब सात साल बाद पंडोह स्थित बीएसएल डीएवी स्कूल का बीबीएमबी स्टेडियम शनिवार को विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार नजर आया। विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी से समारोह में लंबे समय बाद पुरानी रौनक लौटती दिखाई दी।

पिछले कुछ वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समेत अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां बड़े स्तर पर आयोजित नहीं हो पा रही थीं। इसी वर्ष से डीएवी संस्था की ओर से स्कूल का संचालन शुरू किए जाने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसका असर विद्यालय की गतिविधियों में भी नजर आया।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ, माइम और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। हिमाचली नाटी, हरियाणवी नृत्य और पंजाबी गिद्धा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की विविधता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या वंदना कपूर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और ईमानदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में बीबीएमबी के उपप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा ने राष्ट्र निर्माण में बीएसएल परियोजना की भूमिका पर दिया जोर
सुंदरनगर, 15 अगस्त: 2026
बीएसएल परियोजना सुंदरनगर पर 80वां स्वतंत्रता दिवस स्‍थानीय बीएसएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में पूरे उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में सदस्य सिंचाई एवं मुख्य अभियंता बीएसएल परियोजना सुंदरनगर, इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस मौके पर बीएसएल परियोजना के स्कूलों के एनसीसी और एनएसएस के छात्रों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  
अपने संबोधन में श्री नारा ने स्‍वतन्‍त्रता संघर्ष के शहीदों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में बीएसएल परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, खुदीराम बोस और लाला लाजपत राय सहित अनगिनत वीर-वीरांगनाओं के योगदान को याद किया।
श्री नारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि बीबीएमबी और सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना राष्ट्र निर्माण की जीवंत मिसाल है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ब्‍यास नदी के जल को सतलुज प्रणाली से जोड़कर सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देहर पावर हाउस सहित बीबीएमबी की परियोजनाएं देश की ऊर्जा सुरक्षा और कृषि उत्पादकता को मजबूती प्रदान कर रही हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना तथा करोड़ों इकाइयां बिजली पैदा करना सच्ची राष्ट्रसेवा है।
बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी के सक्षम नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने जल संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सिल्ट प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बीबीएमबी परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन और मेहनत की प्रशंसा की।
युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए श्री नारा ने कहा कि आजादी बनाए रखना अब उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ज्ञान, नवाचार, अनुशासन, निष्ठा, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हर छोटा कदम राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान बनता है। उन्होंने जल के इष्‍टतम उपयोग, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और भागीदार राज्यों की जरूरतों को समय पर पूरा करने का संकल्प दोहराया तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में बीबीएमबी का पूर्ण योगदान सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, बीबीएमबी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुंदरनगर की जनता, युवाओं, माताओं-बहनों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने वंदे मातरम्, जय हिंद और जय भारत के नारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और परेड में शामिल सभी छात्रों को उपहार भेंट किए गए।
इस समारोह में अधीक्षण अभियन्‍ता, परिमण्‍डल नं0-2 श्री हरजोत सिंह वालिया, कार्यकारी अभियन्‍ता गुलशन मान, मनप्रीत सिंह गिल, डी. के. वर्मा, दिनेश कुमार यादव, चंद्र मोहन, एवं पीआरओ अवतार सिंह धालीवाल के साथ साथ बीएसएल परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय नागरिकों ने भी शिरकत की । समारोह का संचालन एपीआरओ अशोक शुक्‍ला द्वारा किया गया ।
----------
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
आज़ादी के इस पावन पर्व पर उन वीर शहीदों को नमन, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना योगदान दें।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! ❤️
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंडोह में रक्तदान शिविर, 48 स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
पधर जोगिंद्रनगर वाया नौहली सड़क पर टिक्कर के पास बस को पास देती बार ट्रक गिरा, ड्राइवर सुरक्षित।
🚨 मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की ताजा अपडेट
झलोगी के पास लगातार पत्थर गिरने के चलते मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। भारी बारिश और पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही बंद रखी है।
11.08.2026 7.13 pm
Jhalogi मैं गाड़ी पर पत्थर गिरे 
Drive safely
मंडी कुल्लू हाईवे  खुला है  पर जाम की स्थिति है 
11.8.2026
4 pm
कुल्लू- मंडी NH मार्ग यातायात के लिए खुल गया है, सावधानी पूर्वक यात्रा करें
भारी बारिश के चलते झलोगी में पहाड़ी से गिरे पत्थर, मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
रिपोर्ट 
सौरभ
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पंडोह पुलिस ने किया 5 हजार रुपये का चालान, गाड़ी के शीशों से हटाई काली फिल्म
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandipolice nis:value=MandiPolice nis:enabled=true nis:link/>
पंडोह डैम  का मनमोहक नजारा
सीडी कोआपरेटिव सोसाइटी पडोह जोन से लाल सिंह शर्मा 212 मतों से विजय घोषित
Het Ram vill Sprai Age 48 years missing hai subah 6 bje se agr kisi ki location mei dikhega to chowki mei inform kre
01905282050
बरोट घाटी में भूस्खलन की चपेट में आई कार, सवार बाल-बाल बचे
भारी बारिश के बीच गुराहला गांव के लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र में हुआ हादसा
मंडी कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग 
Jhalogi के पास पत्थर पत्थर गिरने के कारण अभी बंद है बारिश रुकते ही यातायात सुचारू कर दिया जाएगा 
07.08.2026  
9am
Mandi kullu highway now open drive carefully
मंडी पठानकोट एनएच पर उरला के पास हाल...
अब फिर... ये क्या सीन है...
श्री गिरधारी लाल भंगालिया को पधर कांग्रेस कमेटी का मंडलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएँ।
महत्व पूर्ण सूचना
देखो ये नज़ारा! 🐍 नागचला फोर लेन पर, और फिर ऐसी जगह जहाँ इतना पानी भरा है। 🏞️ क्या यही है जनता के साथ न्याय? 🤷‍♀️ विभागीय अफसर और नेता भी देखें!
🚧 नारला से बिजनी तक सुपर हाईवे के हाल.....

📍 9 मील के पास मिट्टी के सहारे खड़ा डंगा ध्वस्त, जिससे सड़क की एक लेन पूरी तरह तबाह हो गई है। हालात ऐसे हैं कि कंपनी को अब यहां नया डायवर्जन तैयार करने के लिए मशीनरी उतारनी पड़ी है।
उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडूनाला के पास पहाड़ी गिरने से सूमो गाड़ी दबने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। 😥 एक विदेशी पर्यटक ने इसे कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक 6 महीने की बच्ची भी शामिल थी। 💔 <nis:link nis:type=tag nis:id=kullutragedy nis:value=KulluTragedy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=landslide nis:enabled=true nis:link/>
मंडी के इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां, पुलिस जांच में जुटी
रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने लिखे आपत्तिजनक शब्द, सुबह लोगों की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप