Public App Logo
Profile Picture

Anshul Singh

@rana.anshulsingh07
805Followers
0Following
फर्रुखाबाद में खतरे के निशान के पास गंगा, रामगंगा खतरे के निशान से 25 सेमी ऊपर 

गंगा में 99297 क्यूसेक  पानी छोड़ा गया 

फर्रुखाबाद में गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। गुरुवार शाम को गंगा नदी में नरौरा बांध से 99297 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।गंगा का जलस्तर 137 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर दूर है।
दूसरी तरफ रामगंगा ने इस सीजन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दीये। गुरुवार शाम को रामगंगा का जलस्तर 137.35 मीटर रिकॉर्ड हुआ जो कि खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। वर्तमान में रामगंगा जिले में खतरे के निशान से अभी ऊपर बह रही है।
पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबने से मौत: गोताखोरों ने 2 घंटे बाद निकाला शव, दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा 

फर्रुखाबाद में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ गड्ढे के पास पानी देखने पहुंचे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए।

दोनों दोस्तों को डूबता देखकर दो बच्चों ने भागकर अपने घर में सूचना दी। परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुलाया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला कायमगंज कोतवाली इलाके का है।

कटरा रहमत खां गांव निवासी विनोद का 12 साल का बेटा सूरज और राजपाल का 10 साल का बेटा मोनू अपने दो दोस्तों चंदू और नन्हे के साथ पानी भरे गड्ढे के पास गया था। सभी बच्चे पानी में नहाने लगे। इसी दौरान सूरज और मोनू गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ नहा रहे बच्चे गांव पहुंचे और परिवार को घटना की जानकारी दी।

राहगीर ने सूरज को पानी से बाहर निकाला

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। इसी दौरान एक राहगीर ने पानी में उतरकर सूरज को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। सीओ अजय वर्मा और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।

दो घंटे की तलाश के बाद मिला मोनू का शव

मोनू की तलाश के लिए पुलिस-प्रशासन ने शमशाबाद से स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने गड्ढे में उतरकर तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद मोनू का शव गहरे पानी से बरामद हुआ। बताया गया कि गड्डा करीब 10 फीट गहरा था।

सीएचसी में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया

सूरज का शव मिलने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में मोनू को भी सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों बच्चों में थी दोस्ती

ग्रामीणों के मुताबिक सूरज और मोनू आपस में दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे। रविवार को भी दोनों साथ ही पानी भरे गड्ढे के पास गए थे। सूरज भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था और कक्षा 8 में पढ़ता था। मोनू दो भाइयों में छोटा था और कक्षा 5 का छात्र था।

पानी भरे गड्डों की जांच के लिए टीम गठित

एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पानी भरे स्थानों की गहराई का फिलहाल अंदाजा नहीं है। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है।

सीओ अजय वर्मा ने बताया कि पीआरवी पर सूचना मिली थी कि कटरा रहमत खां गांव से कुछ दूरी पर खेत में पानी भरा है और कुछ बच्चे वहां नहा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
फर्रुखाबाद में बारिश से किसानों पर भारी प्रकोप, सबसे अधिक धान हुआ बर्बाद, 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड 

फर्रुखाबाद में शुक्रवार और शनिवार लगातार 2 दिन बारिश के नाम रहे है। पूरे प्रदेश के साथ ही फर्रुखाबाद में भी हर जगह जोरदार बारिश हो रही है। शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 196 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। जिसे बारिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई पड़ रहा है खास कर किसानों पर इसकी बड़ी मार देखने को मिल रही है।
 आपके यहां कैसे हालात हैं आप बता सकते हैं ?
NEET क्वालीफाई युवक गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना: कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख, आगरा में ट्रेनों में करता था लूट, क्लबों में होती थी पार्टी

आगरा में ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर लग्जरी लाइफ जीने वाले 2 शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुनीत ने कभी डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उसने NEET क्वालीफाई भी कर लिया था। लेकिन, 2017 में परीक्षा कैंसिल हो गई। इसके बाद उसने मेडिकल लाइन छोड़ दी थी।

पुलिस पूछताछ में पुनीत ने बताया- मेरी गर्लफ्रेंड को कैंसर था। मैंने गर्लफ्रेंड के इलाज पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए। कर्ज चुकाने और महंगी लाइफस्टाइल के लिए अपने दोस्त आकाश के साथ चोरी करने लगा।

जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया- पुनीत और आकाश ट्रेनों में सफर कर रहे बुजुर्ग यात्रियों को निशाना बनाते थे। रात में सोते समय उनका कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुनीत पर 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की है।

एक जिले में चालान तो दूसरी जगह वारदात

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका अलग अंदाज था। जिस जिले में पुलिस उन्हें पकड़कर चालान करती, दोबारा वहां चोरी नहीं करते थे। एक वारदात के बाद तुरंत जिला बदल देते थे। इससे वे लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहे थे। दोनों चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते और फिर गायब हो जाते थे।

गर्लफ्रेंड के इलाज में खर्च किए 80 लाख रुपए

जीआरपी की पूछताछ में पुनीत ने बताया- मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता था। उसे कैंसर हो गया। इलाज में मैंने अपना पूरा पैसा लगा दिया। करीब 80 लाख रुपए खर्च किए। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए मैंने ट्रेनों में चोरी शुरू कर दी।

चोरी के पैसों से मैं लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहा था। मैं और आकाश हफ्ते में 2 दिन क्लब में ही बिताते थे। वहां शराब और शबाब के नशे में डूबे रहते थे। चोरी से मिला पैसा महंगे कपड़े, महंगे शौक, शराब पार्टी और गर्लफ्रेंड्स पर उड़ाते थे।

चोरों के पास भारी मात्रा में ज्वेलरी बरामद हुई है।

25 लाख के जेवरात बरामद

जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर आगरा कैंट स्टेशन से दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह पकड़ा। तलाशी में उनके पास से यात्रियों से चोरी किए गए 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। दोनों के खिलाफ 24 से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुनीत ग्राम पुरैना जहानाबाद जिला पीलीभीत का रहने वाला है।

सीओ राजेश दीक्षित ने बताया- आरोपी संगठित तरीके से काम करते थे। ट्रेन में चढ़कर रेकी करते। बुजुर्ग और अकेले सफर कर रहे यात्रियों को टारगेट करते। मौका मिलते ही बैग, पर्स और जेवरात लेकर उतर जाते थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
प्रेमी संग लाखों के जेवर लेकर भागी युवती, पीछा छुड़ाने को युवक ने दोस्तों संग मिलकर मार डाला

कासगंज में बॉयफ्रेंड ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर 18 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पहले उसी के दुपट्टे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला काट दिया। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर भगा ले जाने का दबाव बना रही थी। कहती थी-अगर मेरी बात नहीं मानी, तो झूठे केस में फंसा दूंगी। तुम्हें जेल भिजवा दूंगी।

बॉयफ्रेंड डर गया था। वह गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था। उसे कुछ रुपए की भी जरूरत थी। उसने बहाने से जेवर-कैश के साथ गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। फिर लड़की की हत्या करके कैश और जेवर लेकर भाग गया।

गुरुवार दोपहर पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास युवती के 1 लाख 35 हजार रुपए, जेवर और मोबाइल बरामद किया गया है।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थीं। मौके पर मिला बॉयफ्रेंड का हेडफोन अहम सुराग साबित हुआ, जिससे पुलिस उस तक पहुंच पाई। मामला शहर कोतवाली इलाके का है।

पहले एक नजर पूरे मामले पर...

जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर गांव अशोक नगर है। यहां रहने वाली वाली नेहा का अपने घर से 500 मीटर गला कटा शव मिला था। परिवार के मुताबिक, नेहा अपनी बड़ी बहन निशा को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से करीब 3 लाख रुपए और जेवर लेकर भाग गई थी। निशा की अक्टूबर में शादी होनी थी। उसी के लिए जेवर और कैश घर में रखा था।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। घरवालों को बुधवार को ट्यूबवेल की छत पर लाश मिलने की सूचना मिली। नेहा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

भाई शाहरुख ने बताया था- मंगलवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। इसके बाद नेहा घर से निकल गई। बुधवार तड़के 3 बजे देखा, तो वह घर पर नहीं थी। तलाश करने पर उसकी बॉडी मिली थी.

अब पढ़िए बॉयफ्रेंड ने पुलिस को जो कुछ बताया...

एसपी ओपी सिंह के मुताबिक, पूछताछ में बॉयफ्रेंड समीर ने बताया कि नेहा की करीब 3-4 साल से अरशद से दोस्ती थी। समीर ने भी दो-तीन महीने पहले नेहा से दोस्ती कर ली थी। समीर को कुछ रुपए की जरूरत थी। कुछ दिन पहले नेहा ने उसे 8 हजार रुपए दिए थे।

इसके बाद नेहा ने बताया कि उसकी मां के पास कमेटी के कुछ रुपए और जेवर रखे हैं। उसने समीर से कहा था कि अगर वह उसे अपने साथ ले जाए, तो रुपए और जेवर लाकर उसे दे देगी। नेहा ने साथ नहीं ले जाने पर मुकदमे में फंसाने की बात भी कही थी।

3 दोस्तों को साथ लेकर बनाया हत्या का प्लान

रुपए और जेवर हड़पने के साथ ही नेहा से पीछा छुड़ाने के लिए समीर ने अरशद, अमित और अरसलान के साथ मिलकर योजना बनाई। चारों ने तय किया कि नेहा जो सामान लेकर आएगी, उसे आपस में बांट लेंगे। इसके बाद नेहा 1 लाख 35 हजार 100 रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर उनके पास पहुंचीl

खेत की कोठरी के पास ले जाकर मार डाला

चारों आरोपी नेहा को पास के फतेह सिंह के खेत में बने ट्यूबवेल की चारदीवारी के अंदर कोठरी के पास ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद समीर ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

कपड़े और चप्पल जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने नेहा के कपड़े और हवाई चप्पल उतार लिए। शव को ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर दीवार के किनारे रख दिया गया। नेहा का बैग, मोबाइल से निकाली गई सिम, कपड़े और चप्पल फतेह सिंह के खेत के पास पुरानी रेलवे लाइन की झाड़ियों में ले जाकर जला दिए गए।

वो लोग बॉडी भी जलाना चाह रहे थे, लेकिन एक गाड़ी की रोशनी देखकर वह घबरा गए और शव छोड़कर भाग गए। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से 2 दिन पहले आरोपियों ने घटनास्थल की रेकी की थी। ट्यूबवेल की दीवार में बने झरोखों को ईंटों से बंद किया गया था, जिससे अंदर किसी की नजर न पड़े।

हेडफोन बना अहम सुराग

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक आरोपी का गिरा हुआ हेडफोन मिला था। यह पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ और जांच आगे बढ़ी। पुलिस के अनुसार, नेहा से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नरौरा बांध गंगा 83825 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड

फर्रुखाबाद में शुक्रवार यानी 4 सितंबर को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर दूर है। नरौरा बांध से 83835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर 20717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा का जलस्तर 136.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया
नोएडा में iPhone-18 के लिए लंबी लाइन, मॉल में भीड़: पंजाब से आया खरीदार बोला- सुबह से लाइन में लगा, तब नंबर आया; 2 Pro Max खरीदे 

भारत में आज से एपल के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। नोएडा में स्थित यूपी के इकलौते एपल स्टोर पर सुबह 6 बजे से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। 7 बजते-बजते वहां लंबी लाइन लग गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे बॉर्डर स्टेट से लोग नया आईफोन लेने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं।

लॉन्च का पहला दिन होने के कारण सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में बना एपल रिटेल स्टोर तय समय से पहले, यानी सुबह 8 बजे ही खोल दिया गया। स्टोर खुलते ही कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ग्राहकों का स्वागत किया। लोगों को बारी-बारी से अंदर जाने दिया गया। लोग आईफोन लेकर बाहर निकले तो नाचते-गाते नजर आए।

सबसे पहले आईफोन लेकर बाहर आए युवक ने बताया- मैं पंजाब से आया हूं। हमारे यहां अभी नए फोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है, इसलिए मैं पहले दिल्ली गया था। वहां स्टोर पर बहुत ज्यादा भीड़ थी, तो मैंने कैब ली और सीधे नोएडा आ गया। मैं यहां सुबह 6 बजे ही पहुंच गया था और लाइन में सबसे पहला व्यक्ति था। मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे हैं।

बता दें कि भारत में एपल के कुल 6 आधिकारिक रिटेल स्टोर्स हैं, जिनमें मुंबई में दो और दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, पुणे में एक-एक स्टोर शामिल हैं। इन 6 स्टोर्स पर सबसे पहले नए आईफोन की बिक्री शुरू हुई। लखनऊ में भी स्टोर्स पर लोगों की भीड़ दिख रही है। लोगों की भीड़ को देखते हुए कंपनी ने स्टोर्स को रात 10 बजे तक खुले रखने का फैसला किया है।

स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोगों ने क्या कहा? पढ़िए-

हरियाणा के रोहतक से आए अर्णव फोगाट ने बताया कि प्री-बुकिंग कराने के लिए पिछले 15 मिनट से लाइन में खड़ा हूं। उम्मीद थी कि प्री-बुकिंग के बाद जल्दी ऑर्डर मिल जाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी क्रेज है।

आकाश ने बताया- मैंने 12 तारीख को ही इसकी प्री-बुकिंग करा दी थी। इसके वेपर चैंबर और बेहतर हीट मैनेजमेंट का फीचर पसंद आया। कैमरे में शटर बटन भी जोड़ा गया है, इसलिए मुझे इसके ये फीचर्स पसंद आए।

शिवम ने बताया- मैं करीब एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। पहले से प्री-बुकिंग कराई थी, ताकि नया फोन जल्दी मिल सके। लेकिन, बहुत इंतजार करना पड़ रहा है। नया फोन आया है, इसलिए सोचा कि इसे इस्तेमाल करके नई टेक्नोलॉजी को एक्सप्लोर करेंगे
यूपी में पंचायत सहायकों का वेतन 3 हजार बढ़ा: अब 9 हजार महीने मिलेगा, योगी से बातचीत के बाद राजभर का ऐलान 

लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उनका मानदेय 3 हजार रुपए बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें 6 हजार की जगह 9 हजार रुपए मिलेंगे।

पंचायती राज मंत्री राजभर ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- सीएम योगी से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायक हैं।

राजभर ने कहा-

" अब किसी पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव अपनी मर्जी से पद से नहीं हटा सकेंगे। पंचायत सहायक को हटाने से पहले डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच करेगी। जांच के बाद ही सेवा समाप्त करने का फैसला लिया जा सकेगा।

राजभर ने कहा, 'धरना-प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अब मानदेय की राशि अब सीधे पंचायत सहायक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।' पहले सैलरी ग्राम प्रधान के खाते में आती थी। सचिव और ग्राम प्रधान के सिग्नेचर के बाद पैसे निकलते थे।

24 अगस्त से पंचायत सहायक लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। उनके समर्थन में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा था- सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल और सांसद चंद्रशेखर भी धरना स्थल पर पहुंचे थे और पंचायत सहायकों को समर्थन दिया था।
कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:* नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई 

कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें...। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया।

हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

पूछताछ में बहू ने रोते हुए कहा- करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। पाई-पाई के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था। इसलिए नौकर से मर्डर करा दिया।

पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई। हत्या की रात शालू और नौकर विशाल के बीच 14 बार बात हुई थी। शुरुआती जांच में पति सुब्रत का हत्याकांड में कोई रोल नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है।

दरअसल, कानपुर में शनिवार रात 11:28 बजे विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त वह अकेले थे। बेटा-बहू पार्टी में गए थे। रविवार तड़के 3 बजे जब वह वापस आए तो विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली। शालू रोने और बेहोश होने का नाटक करती रही। मामला शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट का है।

CCTV में नौकर और उसका साथी नजर आया, एनकाउंटर में अरेस्ट

कानपुर पुलिस ने CCTV चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राज किशोर (30) अपार्टमेंट में दाखिल होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी विशाल से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की?

जवाब में उसने कहा- 'बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था।' नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

गार्ड बोला- शालू मैडम ने कहा था- इन्हें अंदर आने दो

कल्याणपुर इलाके में जिस रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में कारोबारी का फ्लैट था, उसके सिक्योरिटी इंचार्ज मदन ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन शालू और सुब्रत रात में बाहर गए थे। उनके जाने से पहले विशाल गौतम अपने साथी राजकिशोर के साथ पहुंचा था। उसने फ्लैट नंबर सी-104 पर जाने की अनुमति मांगी।

मैंने मना किया तो उन्होंने शालू मैडम से बात कराई। शालू ने फोन पर कहा कि इन्हें अंदर आने दो, ये लोग दवाएं लेकर आए हैं। इसके थोड़ी देर बाद विनीत का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे को लेकर अपार्टमेंट से बाहर चले गए। उस वक्त फ्लैट में विनीत मनोचा अकेले थे।

इसके बाद रविवार तड़के 3 बजे बेटा-बहू वापस लौटे तो अंदर पिता का शव मिला। उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस पहुंची तो फर्श पर कारोबारी का खून से सना शव पड़ा था। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था।
जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया 

फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने ऑपरेशन से जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। नर्सिंग होम से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरदोई जनपद के सवायजपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक जोशी ने बताया कि उनकी बहन अंजलि की शादी साल 2024 में फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गनीपुर जोगपुर निवासी अमन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह करीब 3 बजे अंजलि को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

इस पर अंजलि के ससुराल वाले उसे शहर के एक नर्सिंग होम ले गए। यहां ऑपरेशन से उसकी डिलीवरी हुई और उसने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया गया कि उसका खून बहना बंद नहीं हो रहा था और बच्चेदानी फैल चुकी थी।

नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने दूसरा ऑपरेशन भी किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शाम करीब 8 बजे नर्सिंग होम संचालक ने एम्बुलेंस मंगाई और परिजनों से अंजलि को ले जाने को कहा। कुछ ही देर बाद अंजलि की मौत हो गई।

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार रात करीब 2 बजे भाई अंजलि को लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
लोहिया अस्पताल में सुबह 8 बजे पहुंचेंगे डॉक्टर,बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, डॉक्टर स्टाफ की मनचाही ड्यूटी पर DM का हंटर

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में डीएम के आदेश पर शुक्रवार से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो गई।इससे डॉक्टरों और स्टाफ की लेट लतीफी पर लगाम कसेगी और समय पर मरीजों को उपचार मिल सकेगा।शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही डॉक्टर और स्टाफ हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान कई कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लग पाई, क्योंकि उनके नाम मशीन में फीड नहीं थे।

अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की हाजिरी को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती थीं। हाजिरी रजिस्टर पर भी सवाल उठ रहे थे। इसी वजह से डीएम ने गुरुवार को लोहिया अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने शुक्रवार से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश दिए थे।

इन आदेशों के बाद अस्पताल में दो बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गईं। एक सीएमएस के कमरे में और दूसरी इमरजेंसी में। शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही डॉक्टर और स्टाफ हाजिरी लगाने के लिए इन जगहों पर पहुंचने लगे। दोनों ही मशीनों पर भीड़ दिखी। कई कर्मचारी और डॉक्टर बार-बार अंगूठा और उंगली लगा रहे थे, लेकिन उनकी हाजिरी नहीं लग पा रही थी।

लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में रेगुलर, संविदा और आउटसोर्सिंग मिलाकर लगभग ढाई सौ कर्मचारी हैं। सभी की हाजिरी अब बायोमेट्रिक से ही लगेगी।

पहले सीएमएस के कमरे में हाजिरी रजिस्टर रखा रहता था, जहां डॉक्टर और स्टाफ दस्तखत करते थे। शुक्रवारको यह रजिस्टर सीएमएस की टेबल से हटा दिया गया
नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी 

यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ।

बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। CFO प्रदीप कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगी। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझाई गई।

खिड़कियां तोड़कर 20 यात्रियों का रेस्क्यू किया। इसके बाद जवान बस के पीछे के हिस्से को काटकर बस के अंदर गए और एक-एक शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह जल गए हैं, इसलिए उनकी पहचान करना मुश्किल है। 2 घंटे तक रेस्क्यू चला। हादसे में बस पूरी तरह जल चुकी है। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। पुलिस ने ड्राइवर-कंडक्टर को हिरासत में लिया है।
यूपी-आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर: 3 बच्चों को बंधक बनाया था, एक को गोली मारी; SOG ATS की जवाबी कार्रवाई में मारा गया 

यूपी के आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। उसने पकड़े जाने के डर से अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। इस दौरान उसने एक बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। ATS, SOG और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारा अरविंद सिंह (42) मारा गया।

घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अहिरौला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, परिवार को शक था कि आरोपी को उसके भाई सुनील की आत्मा परेशान कर रही है, इसलिए उसकी पत्नी और मां घर में पूजा करा रही थीं। इससे आरोपी नाराज था।

मंगलवार शाम 6 बजे इसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई। फिर उसने पूजा करा रहे पुजारियों से आधार कार्ड मांगा। बहस करने लगा। इसी बीच गुस्से में आरोपी भागकर कमरे में गया और लाइसेंसी राइफल लेकर आया। 2 पुजारियों और पत्नी को गोली मार दी।

इसके बाद अरविंद ने अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही 6 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो वह बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। हालात बेकाबू होते देखकर SOG और ATS कमांडोज की टीम को बुलाया गया। टीम ने पूरे घर को घेर लिया। इस दौरान पुलिस आरोपी को समझाती रही।

7 घंटे तक अरविंद बच्चों के साथ कमरे में बंद रहा। रात 1 बजे उसने अपने 9 साल के बेटे शौर्य को गोली मार दी। इसके बाद पुलिस घर में दाखिल हुई। बच्चों को छुड़ाया और आरोपी को मार गिराया। मृतकों में हत्यारे अरविंद सिंह के अलावा पत्नी बबीता सिंह (40), बेटा शौर्य (9), पुजारी महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (55) शामिल हैं।

अरविंद सिंह शंभूपुर गहजी गांव का रहने वाला था। वह कोई काम-काज नहीं करता था। परिवार में पत्नी बबीता सिंह के अलावा मां समला देवी (70), बेटी परी (5), बेटा शौर्य और 7 महीने की बेटी है। घर पर 4 दिनों से पूजा चल रही थी। आज पूर्णाहुति थी।

जिले के ही रहने वाले पंडित महेंद्र पाठक (60), अखिलेश मिश्रा (55), उनके बेटे हिमांशु समेत 4 पंडित पूजा करा रहे थे। पंडित हिमांशु ने पुलिस को बताया कि अरविंद के बड़े भाई सुनील सिंह की आत्मा उन्हें परेशान कर रही थी। इसलिए समला देवी और बबीता ने पूजा के लिए बुलाया था। अरविंद ने हमें न आने की चेतावनी दी थी।

पत्नी से बहस, पुजारियों को अपशब्द कहे

पुजारी ने बताया- मंगलवार दोपहर अरविंद बाजार गया। शाम 6 बजे लौटा और पत्नी से बहस करने लगा। हम लोग उसे समझाने पहुंचे तो बहस करके अपशब्द कहने लगा। बबीता ने विरोध किया तो कहा कि तेरे चक्कर में मेरे भाई की हत्या हो गई। अब तू यहां ड्रामा कर रही है। इसके बाद अरविंद ने बबीता और दो पंडितों को गोली मार दी।

उन्होंने बताया- मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। यह देखकर अरविंद ने खुद को तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद कर लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस बीच मैं और बाकी घरवाले भागकर बाहर आ गए।

स्टेन ग्रेनेड-टियर गैस छोड़कर घर में घुसी पुलिस, एनकाउंटर किया

वारदात की सूचना पर SSP डॉ. अनिल कुमार 10 थानों के 300 पुलिसकर्मी, एक गाड़ी PAC के साथ मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देखकर उन्होंने अफसरों को सूचना दी। रात 11:30 बजे वाराणसी के ADG नवीन अरोरा भी पहुंच गए। ATS के 24 और SOG के 20 जवानों को बुलाया गया।

SSP ने बताया कि पुलिस जब आरोपी को सरेंडर करने के लिए समझा रही थी, तब उसने कमरे में गोली चला दी। आवाज सुनकर पुलिस की टीम ने स्टेन ग्रेनेड और टियर गैस का इस्तेमाल किया। घर में दाखिल हुई।

उन्होंने बताया- पुलिस को आता देख आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 6 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरविंद को गोली लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
नोएडा में iPhone-18 के लिए लंबी लाइन, मॉल में भीड़: पंजाब से आया खरीदार बोला- सुबह से लाइन में लगा, तब नंबर आया; 2 Pro Max खरीदे 

भारत में आज से एपल के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। नोएडा में स्थित यूपी के इकलौते एपल स्टोर पर सुबह 6 बजे से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। 7 बजते-बजते वहां लंबी लाइन लग गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे बॉर्डर स्टेट से लोग नया आईफोन लेने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं।

लॉन्च का पहला दिन होने के कारण सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में बना एपल रिटेल स्टोर तय समय से पहले, यानी सुबह 8 बजे ही खोल दिया गया। स्टोर खुलते ही कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ग्राहकों का स्वागत किया। लोगों को बारी-बारी से अंदर जाने दिया गया। लोग आईफोन लेकर बाहर निकले तो नाचते-गाते नजर आए।

सबसे पहले आईफोन लेकर बाहर आए युवक ने बताया- मैं पंजाब से आया हूं। हमारे यहां अभी नए फोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है, इसलिए मैं पहले दिल्ली गया था। वहां स्टोर पर बहुत ज्यादा भीड़ थी, तो मैंने कैब ली और सीधे नोएडा आ गया। मैं यहां सुबह 6 बजे ही पहुंच गया था और लाइन में सबसे पहला व्यक्ति था। मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे हैं।

बता दें कि भारत में एपल के कुल 6 आधिकारिक रिटेल स्टोर्स हैं, जिनमें मुंबई में दो और दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, पुणे में एक-एक स्टोर शामिल हैं। इन 6 स्टोर्स पर सबसे पहले नए आईफोन की बिक्री शुरू हुई। लखनऊ में भी स्टोर्स पर लोगों की भीड़ दिख रही है। लोगों की भीड़ को देखते हुए कंपनी ने स्टोर्स को रात 10 बजे तक खुले रखने का फैसला किया है।

स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोगों ने क्या कहा? पढ़िए-

हरियाणा के रोहतक से आए अर्णव फोगाट ने बताया कि प्री-बुकिंग कराने के लिए पिछले 15 मिनट से लाइन में खड़ा हूं। उम्मीद थी कि प्री-बुकिंग के बाद जल्दी ऑर्डर मिल जाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी क्रेज है।

आकाश ने बताया- मैंने 12 तारीख को ही इसकी प्री-बुकिंग करा दी थी। इसके वेपर चैंबर और बेहतर हीट मैनेजमेंट का फीचर पसंद आया। कैमरे में शटर बटन भी जोड़ा गया है, इसलिए मुझे इसके ये फीचर्स पसंद आए।

शिवम ने बताया- मैं करीब एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। पहले से प्री-बुकिंग कराई थी, ताकि नया फोन जल्दी मिल सके। लेकिन, बहुत इंतजार करना पड़ रहा है। नया फोन आया है, इसलिए सोचा कि इसे इस्तेमाल करके नई टेक्नोलॉजी को एक्सप्लोर करेंगे
लोहिया अस्पताल में सुबह 8 बजे पहुंचेंगे डॉक्टर,बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, डॉक्टर स्टाफ की मनचाही ड्यूटी पर DM का हंटर

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में डीएम के आदेश पर शुक्रवार से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो गई।इससे डॉक्टरों और स्टाफ की लेट लतीफी पर लगाम कसेगी और समय पर मरीजों को उपचार मिल सकेगा।शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही डॉक्टर और स्टाफ हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान कई कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लग पाई, क्योंकि उनके नाम मशीन में फीड नहीं थे।

अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की हाजिरी को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती थीं। हाजिरी रजिस्टर पर भी सवाल उठ रहे थे। इसी वजह से डीएम ने गुरुवार को लोहिया अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने शुक्रवार से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश दिए थे।

इन आदेशों के बाद अस्पताल में दो बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गईं। एक सीएमएस के कमरे में और दूसरी इमरजेंसी में। शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही डॉक्टर और स्टाफ हाजिरी लगाने के लिए इन जगहों पर पहुंचने लगे। दोनों ही मशीनों पर भीड़ दिखी। कई कर्मचारी और डॉक्टर बार-बार अंगूठा और उंगली लगा रहे थे, लेकिन उनकी हाजिरी नहीं लग पा रही थी।

लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में रेगुलर, संविदा और आउटसोर्सिंग मिलाकर लगभग ढाई सौ कर्मचारी हैं। सभी की हाजिरी अब बायोमेट्रिक से ही लगेगी।

पहले सीएमएस के कमरे में हाजिरी रजिस्टर रखा रहता था, जहां डॉक्टर और स्टाफ दस्तखत करते थे। शुक्रवारको यह रजिस्टर सीएमएस की टेबल से हटा दिया गया
यूपी में पंचायत सहायकों का वेतन 3 हजार बढ़ा: अब 9 हजार महीने मिलेगा, योगी से बातचीत के बाद राजभर का ऐलान 

लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उनका मानदेय 3 हजार रुपए बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें 6 हजार की जगह 9 हजार रुपए मिलेंगे।

पंचायती राज मंत्री राजभर ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- सीएम योगी से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायक हैं।

राजभर ने कहा-

" अब किसी पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव अपनी मर्जी से पद से नहीं हटा सकेंगे। पंचायत सहायक को हटाने से पहले डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच करेगी। जांच के बाद ही सेवा समाप्त करने का फैसला लिया जा सकेगा।

राजभर ने कहा, 'धरना-प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अब मानदेय की राशि अब सीधे पंचायत सहायक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।' पहले सैलरी ग्राम प्रधान के खाते में आती थी। सचिव और ग्राम प्रधान के सिग्नेचर के बाद पैसे निकलते थे।

24 अगस्त से पंचायत सहायक लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। उनके समर्थन में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा था- सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल और सांसद चंद्रशेखर भी धरना स्थल पर पहुंचे थे और पंचायत सहायकों को समर्थन दिया था।
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा: ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान के लीडर थे; चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव 

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। बैठक में ट्रस्टी बनाए गए महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष का चार्ज दिया गया। नए CEO और कोषाध्यक्ष महासचिव गोविंद देव गिरि को ही रिपोर्ट करेंगे।

ट्रस्ट में दिल्ली के महेश भागचंदका समेत 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS समर्थक शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी।

यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के 3 महीने के बाद हुआ। इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। इसके बाद 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। वह 58 दिनों तक पद रहे।
फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा जन सैलाब
कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:* नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई 

कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें...। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया।

हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

पूछताछ में बहू ने रोते हुए कहा- करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। पाई-पाई के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था। इसलिए नौकर से मर्डर करा दिया।

पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई। हत्या की रात शालू और नौकर विशाल के बीच 14 बार बात हुई थी। शुरुआती जांच में पति सुब्रत का हत्याकांड में कोई रोल नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है।

दरअसल, कानपुर में शनिवार रात 11:28 बजे विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त वह अकेले थे। बेटा-बहू पार्टी में गए थे। रविवार तड़के 3 बजे जब वह वापस आए तो विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली। शालू रोने और बेहोश होने का नाटक करती रही। मामला शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट का है।

CCTV में नौकर और उसका साथी नजर आया, एनकाउंटर में अरेस्ट

कानपुर पुलिस ने CCTV चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राज किशोर (30) अपार्टमेंट में दाखिल होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी विशाल से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की?

जवाब में उसने कहा- 'बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था।' नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

गार्ड बोला- शालू मैडम ने कहा था- इन्हें अंदर आने दो

कल्याणपुर इलाके में जिस रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में कारोबारी का फ्लैट था, उसके सिक्योरिटी इंचार्ज मदन ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन शालू और सुब्रत रात में बाहर गए थे। उनके जाने से पहले विशाल गौतम अपने साथी राजकिशोर के साथ पहुंचा था। उसने फ्लैट नंबर सी-104 पर जाने की अनुमति मांगी।

मैंने मना किया तो उन्होंने शालू मैडम से बात कराई। शालू ने फोन पर कहा कि इन्हें अंदर आने दो, ये लोग दवाएं लेकर आए हैं। इसके थोड़ी देर बाद विनीत का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे को लेकर अपार्टमेंट से बाहर चले गए। उस वक्त फ्लैट में विनीत मनोचा अकेले थे।

इसके बाद रविवार तड़के 3 बजे बेटा-बहू वापस लौटे तो अंदर पिता का शव मिला। उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस पहुंची तो फर्श पर कारोबारी का खून से सना शव पड़ा था। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था।
नरौरा बांध गंगा 83825 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड

फर्रुखाबाद में शुक्रवार यानी 4 सितंबर को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर दूर है। नरौरा बांध से 83835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर 20717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा का जलस्तर 136.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया
फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सीधे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे, महिला सशक्तिकरण का दिखा संगम
जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया 

फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने ऑपरेशन से जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। नर्सिंग होम से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरदोई जनपद के सवायजपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक जोशी ने बताया कि उनकी बहन अंजलि की शादी साल 2024 में फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गनीपुर जोगपुर निवासी अमन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह करीब 3 बजे अंजलि को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

इस पर अंजलि के ससुराल वाले उसे शहर के एक नर्सिंग होम ले गए। यहां ऑपरेशन से उसकी डिलीवरी हुई और उसने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया गया कि उसका खून बहना बंद नहीं हो रहा था और बच्चेदानी फैल चुकी थी।

नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने दूसरा ऑपरेशन भी किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शाम करीब 8 बजे नर्सिंग होम संचालक ने एम्बुलेंस मंगाई और परिजनों से अंजलि को ले जाने को कहा। कुछ ही देर बाद अंजलि की मौत हो गई।

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार रात करीब 2 बजे भाई अंजलि को लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
कानपुर में रेडियोलॉजी के छात्र ने गर्लफ्रेंड के सामने रविवार को सुसाइड कर लिया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से उसके पिता पहुंचे। उन्होंने कहा- बेटे की गर्लफ्रेंड ने 4 दिन पहले मुझे कॉल किया था। कह रही थी कि तुम्हारे बेटे की शक्ल अच्छी नहीं है, उससे बोलो मेरे सामने न आया करे।

पिता ने कहा- इसके बाद मैंने बेटे को कॉल करके कहा था कि कानपुर पढ़ाई करने के लिए भेजा है और तुम यह सब कर रहे हो। फिर अचानक बेटे के सुसाइड करने की सूचना मिली। पिता ने कहा- बेटे की गर्लफ्रेंड उसे परेशान और टॉर्चर कर रही थी। शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।उन्होंने गर्लफ्रेंड के खिलाफ रावतपुर थाने में शिकायत दी है।

पिता बोले- बेटे को रेडियोलॉजिस्ट बनने भेजा था, लाश लेकर जाऊंगा

पिता विजय कुमार शर्मा, चाचा संजीव कुमार समेत परिवार के अन्य लोग पोस्टमॉर्टम हाउस में मंगलवार को बेटे का शव देखते ही फफक पड़े। पिता ने कहा कि बेटे का कानपुर यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजी टेक्नीशियन बनाने के लिए एडमिशन कराया था। मुझे क्या पता था कि उसका शव लेकर घर लौटना पड़ेगा। इतना कहते ही वह फूट-फूटकर रोने लगे।

पिता ने कहा- बेटे की मौत के बाद मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई है। इस गर्लफ्रेंड ने ही उसका जीवन तबाह किया, उसे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। वह इस कदर मेरे बेटे पर हावी हो गई थी कि मुझे भी कॉल करके बेटे को उल्टा-सीधा बोलती थी। इसी बात से मेरा बेटा डिप्रेशन में चला गया और यह कदम उठाया।

घटना के बाद छात्रा भी हैलट में भर्ती

छात्र को फंदे से उतारकर हैलट अस्पताल ले जाने वाली छात्रा की भी घटना के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसने सीने में दर्द और मानसिक परेशानी की शिकायत की। सोमवार को उसे हैलट के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत पहले से सामान्य है।