Public App Logo
Profile Picture

live bihar jharkhand news

@sanojpress
3026Followers
502Following
राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय रजौली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने झंडे को सलामी दिया मौके पर  पूर्व प्रखंड प्रमुख सह राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर रामचंद्र प्रसाद यादव नंदकिशोर यादव डॉक्टर सुनीता यादव डॉक्टर अवधेश यादव अशोक यादव शिवकुमार यादव कृष्ण यादव देवनंदन यादव रेखा देवी के साथ राष्ट्रीय जनता दल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे
हरिश्चन्द्र स्टेडियम में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम जिले के ऐतिहासिक स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ० संतोष कुमार सुमन, माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा जिला एवं जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत के गायन के उपरांत माननीय मंत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद माननीय प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों तथा समस्त नवादा वासियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार सामाजिक न्याय के साथ विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने विभागवार जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी, जो निम्नवत है:

*सिंचाई एवं कृषि:* ‘जल-जीवन-हरियाली’ एवं ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ के तहत 23 आहर एवं 51 सतही सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत ₹161.78 करोड़ है। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 2,240 किसानों को अनुदान दिया गया है, जिससे 11,200 हेक्टेयर क्षेत्र में सुरक्षित सिंचाई सुविधा बढ़ी है।

*सामाजिक सुरक्षा:* सभी छः पेंशन योजनाओं के तहत जिले के 2,32,773 लाभुकों को प्रतिमाह ₹1,100 डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है। कुष्ठ रोगियों को पेंशन के अतिरिक्त ₹1,500 प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। बीपीएल परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर ₹20,000, दुर्घटना में मृत्यु पर ₹20,000 तथा गरीब परिवार में मृत्यु पर अंत्येष्टि हेतु ₹3,000 की सहायता दी गई है।

*अनुसूचित जाति, जनजाति एवं वंचित वर्गों का विकास:* गोन्दापुर, रजौली एवं सिरदला में तीन डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1,120 विद्यार्थी नामांकित हैं। अकबरपुर में 720 सीटों वाले आवासीय विद्यालय का निर्माणाधीन है। छात्रावासों में आवास, डिजिटल क्लास, पुस्तकालय, खाद्यान्न एवं मासिक अनुदान की सुविधा दी जा रही है। अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा अब तक 15,285 दिव्यांगजनों का UDID कार्ड बनाया गया है।

*शिक्षा:* जिले में 18 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए JEE एवं NEET की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था की जा रही है। 21 विद्यालय पीएम श्री विद्यालय के रूप में संचालित हैं। जिले में छह राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं। 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 2,074 छात्राओं को आवासीय सुविधा, भोजन, छात्रवृत्ति, शिक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो प्रखंडों में 200-200 बच्चों के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास संचालित हैं।

*स्वास्थ्य:* बाल हृदय योजना के तहत अब तक 142 बच्चों के हृदय के छेद का सफल इलाज कराया गया है। 23,624 बालिकाओं को HPV वैक्सीन दी गई है तथा 76,122 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई है। बुधौल, नवादा में 200 बेड के सदर अस्पताल का निर्माण प्रगति पर है।

*कृषि एवं प्राकृतिक खेती:* AgriStack के माध्यम से 41,000 से अधिक किसानों को जोड़ा गया है तथा किसानों की Farmer ID बनाई जा रही है। 1,067 राजस्व गांवों के 8,75,791 प्लॉट का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। 12 प्रखंडों के 12 क्लस्टरों में 1,500 किसान रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 2026-27 में 25 क्लस्टरों के 500 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेती से जोड़ने की योजना है।

*ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना:* मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 2024-25 से 2026-27 तक 3,196 योजनाओं के लिए ₹54.92 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 10 योजनाओं के लिए ₹89.44 लाख की स्वीकृति दी गई है।

*पेयजल एवं खाद्य सुरक्षा:* जिले में हर घर नल का जल योजना के तहत कार्य जारी है तथा चापाकल मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 3,88,794 परिवारों को प्रत्येक माह PDS दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

*आपदा:* आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत विभिन्न घटनाओं में मृत 118 व्यक्तियों के आश्रितों के बीच ₹4.73 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है।

*जीविका एवं महिला सशक्तीकरण:* “संगठन से सशक्तिकरण, सशक्तिकरण से आजीविका और आजीविका से आत्मनिर्भरता” की दिशा में नवादा में 27,072 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 3.60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार संगठित हैं। जीविका के माध्यम से युवाओं को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने के लिए 3,771 युवाओं को प्रशिक्षण, 3,471 युवाओं को नियुक्ति प्रस्ताव तथा 29 रोजगार मेलों के माध्यम से 3,105 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 9,026 युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं।

माननीय मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर जरूरतमंद परिवार तक अवसर पहुँचे, हर महिला को आर्थिक पहचान मिले, हर युवा को कौशल एवं रोजगार मिले, हर किसान की आय में वृद्धि हो और हर गांव विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के प्रयास तथा आप सभी के सहयोग से नवादा जिला सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रगति की राह पर सदैव अग्रसर रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री अमरेश दास, सफाई कर्मी, नगर परिषद कार्यालय, नवादा; श्री अरविन्द कुमार यादव, अग्निक–2312; श्री कुन्दन कुमार, सिपाही–514, ट्रैफिक पुलिस; श्रीमती कमला कुमारी, सेविका, बाल विकास परियोजना कार्यालय, मेसकौर; श्री चंदन कुमार, E.M.T. (Emergency Medical Technician), जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा; श्री प्रभु चौधरी, विद्युत उपभोक्ता, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, नवादा; श्रीमती सुमित्रा देवी, विद्युत उपभोक्ता, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, नवादा; श्री विनय कुमार प्रभाकर, प्रगतिशील कृषक, ग्राम–सलूकचक, पंचायत–समाय; श्री सोनू कुमार, सार्जेंट मेजर (1st कमाण्डर), पुलिस लाइन तथा श्री तरुण कुमार, सार्जेंट (2nd कमाण्डर), पुलिस लाइन शामिल हैं।

इसके साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जिले में अभियान बसेरा-02 के तहत सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने का अभियान संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम में नवादा अंचल के छह सुयोग्य लाभुकों को माननीय प्रभारी मंत्री के कर-कमलों से वास भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। पर्चा प्राप्त करने वाले सभी लाभुक कादिरगंज, नवादा के निवासी हैं। कार्यक्रम में माया देवी, सोनी देवी, प्रमिला देवी, खुशबू कुमारी, सुनयना देवी एवं शकुंती देवी को वास भूमि का पर्चा प्रदान किया गया।

इसी क्रम में वाणिज्य-कर के कर-संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गैर-कॉरपोरेट व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया। M/s RDA Construction Services LLP को प्रथम, M/s Aashirwad Traders को द्वितीय तथा M/s Manjushree को तृतीय स्थान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली तथा पूरा वातावरण राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के भाव से ओत-प्रोत रहा।
रजौली अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में झंडा तोलन किया और  शुभकामनाएं दिए
Video 3
रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में रजौली अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया
Video 5
रजौली अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस  पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवादा जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार सर से औपचारिक मुलाकात हुई
Video 8
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
15 अगस्त के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों क़ो हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, समस्याओं का त्वरित समाधान

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में  लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  द्वारा कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना - मुफस्सिल, ग्राम- कालीपुर के मनोज कुमार के  द्वारा मुआवजा भुगतान के संबंध में , थाना- रूपौ, ग्राम- पाण्डेय गंगोट के सुनील कुमार साव के द्वारा नल-जल के संबंध में, थाना- रोह, ग्राम- रोह के अहिल्या देवी के द्वारा भूमि विवाद के संबंध में, थाना- वारिसलीगंज, ग्राम- मिरचक के दयमंती देवी के द्वारा आवास निर्माण के संबंध में आवेदन दिया गया एवं अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत की गईं।

 लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर/रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह जी को विदाई दिया गया
खनिज ब्लॉकों की नीलामी को लेकर 17 को  केंद्र और बिहार राज्य की अफसर की टीम पटना में बैठक करेंगे एक साथ
15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारी तैयारियाँ पूर्ण

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 का मुख्य कार्यक्रम हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा में आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। हरिश्चन्द्र स्टेडियम में डॉ संतोष कुमार सुमन , माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, नवादा के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी।

*15 अगस्त 2026 को ध्वजारोहण का कार्यक्रम निम्नवत रहेगा:*

हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा – प्रातः 09:00 बजे

समाहरणालय, नवादा – प्रातः 09:50 बजे

विकास भवन, नवादा – प्रातः 10:00 बजे

अनुमंडल कार्यालय, नवादा – प्रातः 10:15 बजे

नगर थाना, नवादा – प्रातः 10:25 बजे

पुलिस केन्द्र, नवादा – प्रातः 10:55 बजे

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिले के महादलित टोलों/गाँवों में 11 बजे पूर्वाह्न में ध्वजारोहण किया जाएगा। संबंधित अधिकारी, महादलित टोले/गाँवों के बुजुर्ग महादलित सदस्य/सदस्या से ध्वजारोहण एवं ध्वज को सलामी दिलवाएंगे। इसके लिए विकास मित्र/शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

स्वतंत्रता दिवस की शुभ संध्या पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा में सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 05:00 बजे से आयोजित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के चयनित विद्यालयों के उत्कृष्ठ कलाकारों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, लघु नाटक आदि आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।
जिस कंपनी के पास एक मकान की चार दीवारी करने की पूंजी नहीं उससे परमाणु क्षेत्र में करोड रुपए का MOU, वाह रे फर्जी सम्राट सरकार- तेजस्वी यादव 

पटना जिस कंपनी के पास एक मकान की चार दीवारी करने की पूंजी नहीं उससे परमाणु क्षेत्र में 22,500 करोड का MOU, वाह रे फर्जी सम्राट सरकार!

बिहार सरकार उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच कथित रूप से लगभग 51,500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर का ढिंढोरा पीटा रही है। लेकिन यह सरकार 2024, 2025 और उससे पूर्व में हुए दो लाख करोड़ से अधिक की राशि के समझौतों की प्रगति रिपोर्ट क्यों नहीं बता रही? आख़िर उन MOUs का क्या हुआ?

आपको जानकर हैरानी और दुख होगा कि जिस कंपनी के विषय में बिहार सरकार द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि यह कंपनी परमाणु क्षेत्र में अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा 22,500 करोड रुपए का निवेश करने जा रही है उस कंपनी की स्थापना ही 5 माह पूर्व फरवरी 25, 2026 में हुई है और इस कंपनी के पास केवल ₹11 लाख की ही कुल पूंजी है।

मतलब जिस कंपनी की हैसियत किसी स्कूल-कॉलेज की चार दीवारी बनाने की भी नहीं है अब वह कंपनी बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट या किसी न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर की स्थापना करेगी। हद है! 

बिहार सरकार को यह बताना चाहिए कि ₹11 लाख वाली इस कंपनी के हाथ कौन सा कुबेर का खजाना लग गया है जो अचानक यह कंपनी बिहार में हजारों करोड़ों का निवेश कर देगी?

बिहार की जनता से ऐसा कोरा झूठ बोलने में सम्राट सरकार को जरा सी भी शर्म नहीं आई?  

संपूर्ण बिहार जानता है कि अनाड़ी प्रवृति के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी में कितनी गहराई, विवेक और समझ हैं लेकिन कितने ही अधिकारी और मंत्रियों की उपस्थिति में कोई कंपनी इतना बड़ा दावा करके चली गई और किसी ने सवाल-जवाब नहीं किया? 

क्या बिहारवासियों को मूर्ख बनाना सभी का संयुक्त लक्ष्य था? क्या सभी लोग इसलिए चुप थे कि भविष्य में इन कागज़ी कंपनियों को राजकीय कोष से हज़ारों करोड़ की फ़्री जमीन और सब्सिडी देकर कमीशन खाया जाएगा। निवेश के नाम पर कागजी कंपनियों को सब्सिडी और फ्री जमीन देकर क्या बीजेपी सरकार बिहार के संसाधनों को बेचना चाहती है?

बड़ी कंपनियां बिहार में आए, उद्योग-धंधे लगाकर यहाँ अपनी पूंजी से निवेश करे तो हम उनका स्वागत ही नहीं बल्कि हर संभव मदद करेंगे लेकिन कागजी कंपनी बनाकर, सरकार से 1 रुपए में जमीन लेकर, एसेट बनाकर, यहाँ से अनुदान लेकर रफू-चक्कर हो जाएँगे तो बिहारवासी इसे सहन नहीं करेंगे। 

दो दशक से अधिक बिहार में NDA की सरकार है इसके बावजूद आप राज्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं कर पाए कि निवेशकों का बिहार की सरकार एवं आधारभूत संरचना पर विश्वास बने। कोई बड़ी कंपनी बिहार में बड़ा निवेश करने को राजी क्यों नहीं है?
 
मीडिया में सरकारी प्रचार के दम पर आप अपना गुणगान तो करवा सकते हैं लेकिन धरातल पर दयनीय परिस्थितियों को सुधार नहीं सकते।

ना तो आप में इसके लिए इच्छा शक्ति है और ना ही योग्यता!  इसीलिए जाति-धर्म के नाम पर विभाजनकारी नीतियों, 5 किलो मुफ़्त अनाज और चुनाव में ₹10,000 बांट कर ही आपकी झूठी राजनीति चलती है।
Video 16
तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक, हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

 14 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अम्बेदकर चौक से पटेल चौक तक निकली इस यात्रा में बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाएं और हर घर में तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा हवेली खड़गपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘भारत माता की जय’ के जयघोष, राष्ट्रभक्ति की धुन और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न चौकों पर स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नन्दलाल बसु चौक पर महान कलाकार नन्दलाल बसु, अम्बेदकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर तथा पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को याद करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गन्ना उद्योग सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, विधायक नचिकेता, विधायक कुमार प्रणय, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित वरीय अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
खनिजोंकी नीलामी को लेकर 17 को पटना में कार्यशाला किया जाएगा
राष्ट्रीय जनता दल का जबरा फैन 
 तेजस्वी का शर्ट और कमर लेकर जल यात्रा देवघर बाबा के दरबार पहुंचे
बिहार में बढ़ेगी बालू घाटों की संख्या और साथ ही बालू को भी भारी मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा
Video 21
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न

आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, नवादा श्री सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।

परेड का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड दलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने जानकारी दी कि आज का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। सभी प्लाटून के सदस्य उच्च मनोबल एवं अनुशासन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार हैं।
Video 23
डीएम ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा, भूमि मापी, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, राजस्व महाअभियान, अतिक्रमण, सहयोग पोर्टल तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने परिमार्जन प्लस की समीक्षा के क्रम में 120 दिनों से अधिक समय से लंबित एवं पुराने आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा एवं भूमि मापी के लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने  को कहा।

बैठक में निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के लिए RTPS के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किए जाएं। साथ ही राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र, नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, सहयोग पोर्टल पर दर्ज राजस्व संबंधी मामलों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा आवश्यकता के अनुसार आवेदकों को उचित फोरम से संपर्क करने हेतु समुचित मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया गया।

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने लॉगिन पर लंबित मामलों को शीघ्र अग्रसारित करते हुए नियमानुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-प्रभारी अपर समाहर्त्ता, नवादा, भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, हल्का कर्मचारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।