Public App Logo
Profile Picture

Asif

@kotafast
358453Followers
22Following
कोटा में बेटी-दामाद ने अपने ही परिजनों पर स्मैक, चरस, एमडी, गांजा और जुआ-सट्टे के कथित कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। एसपी कार्यालय में दिए परिवाद में धमकाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाने की बात भी कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच, संपत्तियों की जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटा में नशे के कथित कारोबार और संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर बेटी-दामाद ने अपने ही परिजनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया है। वाजिद अली और शाहीन बी ने शिकायत में स्मैक, चरस, एमडी, गांजा और जुआ-सट्टे के कथित कारोबार से जुड़े होने तथा इससे करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में रफीक मंज़र, शक़ीला, आशिक हुसैन और देपु उर्फ शाहनवाज सहित कुछ लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है। परिवादियों ने आरोप लगाया कि उन पर कथित अवैध गतिविधियों में शामिल
कोटा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया। नयापुरा से रैली निकालकर समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर मदन राठौड़ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राठौड़ की ‘भेड़ चाल’ और विश्व आदिवासी दिवस की तुलना वैलेंटाइन डे व फ्रेंडशिप डे से करने वाली टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व उप महापौर पवन मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों से जुड़ा है और आदिवासी समाज अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। बाइट—पवन मीणा, पूर्व उप महापौर, कोटा।
कोटा में बेटी-दामाद ने अपने ही परिजनों पर स्मैक, चरस, एमडी, गांजा और जुआ-सट्टे के कथित कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। एसपी कार्यालय में दिए परिवाद में धमकाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाने की बात भी कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच, संपत्तियों की जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटा में नशे के कथित कारोबार और संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर बेटी-दामाद ने अपने ही परिजनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया है। वाजिद अली और शाहीन बी ने शिकायत में स्मैक, चरस, एमडी, गांजा और जुआ-सट्टे के कथित कारोबार से जुड़े होने तथा इससे करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में रफीक मंज़र, शक़ीला, आशिक हुसैन और देपु उर्फ शाहनवाज सहित कुछ लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है। परिवादियों ने आरोप लगाया कि उन पर कथित अवैध गतिविधियों में शामिल
कोटा शहर के पाटनपोल-चंद्रघटा इलाके में बुधवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 11 फीट लंबा अजगर रिहायशी इलाके में आ घुसा। भारी-भरकम अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए।अजगर के रिहायशी इलाके में आने की सूचना के बाद मौके पर कौतूहल का माहौल बन गया। इसी दौरान जीशान कुरैशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को काबू में किया और काफी मशक्कत के बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से चंबल नदी के इलाके में छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रिहायशी इलाके में इतने बड़े अजगर के पहुंचने से लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मोडक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 303.420 किलो डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने दो कारें जब्त कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त माल और वाहनों की कीमत करीब 66 लाख रुपये बताई गई है।
10 हजार का इनामी लूट आरोपी गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण पुलिस ने कनवास थाना क्षेत्र के दरा गांव में एनएच-52 पर ट्रक चालक और खलासी से 12.70 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी विजय पुत्र विभिषण, निवासी उडिया बस्ती दादाबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित कनवास थाना, साइबर सेल और डीएसटी की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिली कि विजय उड़ीसा से कोटा लौटकर कनवास कोर्ट की ओर घूम रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद उड़ीसा में फरारी काट रहा था। मामले में उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विजय से लूट की रकम की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।
झालावाड़ में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। सुनेल में सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 300 मिलीमीटर यानी 12 इंच बारिश दर्ज हुई, जिससे छत्री चौक, सदर बाजार, मुरलीधर मार्ग और पिड़ावा रोड समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कें दरिया बन गईं और दुकानों-मकानों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कालीसिंध डैम के 11 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार 11 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
Video 22
1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा बारिश का पानी!

पहली तेज बारिश में टनल बनी नहर, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

हाड़ौती में लगातार तेज बारिश के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की मुकुंदरा टनल में जलभराव की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी टनल के अंदर पानी जमा होने से सड़क का हिस्सा नहर जैसा नजर आया। जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फिलहाल मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्यूब में ट्रैफिक चालू है, जबकि दूसरी ट्यूब में आवाजाही शुरू नहीं हुई है। पानी भरे हिस्से से वाहन धीमी रफ्तार से गुजर रहे हैं। पहली तेज बारिश में जलभराव सामने आने के बाद टनल की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वाहन चालकों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में पानी की समस्या और लगातार बढ़ रहे बिजली-पानी के बिलों को लेकर जन समस्या निवारण मंच, कोटा संभाग ने जोरदार प्रदर्शन किया। विज्ञान नगर सहित आसपास की कॉलोनियों के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए। मंच अध्यक्ष आसिफ मिर्जा ने बताया कि छत्रपुरा कॉलोनी, संजय नगर, उड़िया बस्ती, गणेश नगर, सेक्टर 6, 7, 8 और अमन कॉलोनी समेत कई इलाकों में लोग जलापूर्ति की समस्या से परेशान हैं। वहीं निवर्तमान पार्षद तबस्सुम मिर्जा ने केडीएल अधिकारियों पर घरों के अंदर वीडियो बनाए जाने के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। आसिफ मिर्जा ने जलदाय विभाग को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मंच की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Asif (@kotafast) | Public App