Public App Logo
Profile Picture

Bilaspur News

@bilaspurnewstoday
153178Followers
6Following
नमहोल राम मंदिर से भजन कीर्तन लाइव
SDT बिलासपुर की टीम द्वारा गरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान किरतपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी की जांच की गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार हुसनदीप सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह, निवासी फतेहगढ़ जुड़िया रोड, कमला देवी एवेन्यू, अमृतसर, उम्र 27 वर्ष तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गुलमोहर एवेन्यू, मजीठा रोड, अमृतसर, उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 10.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में FIR No. 60/2026 U/S 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Video 2
🌹 || जय माँ नैना देवी || 🌹
आज के दिव्य दर्शन | दिनांक: [16.08.2026]
​"ऊंचे पहाड़ों वाली, भक्तों के दुखों को हरने वाली,
माँ नैना देवी के पावन चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।"
​माँ के सुंदर स्वरूप के दर्शन कीजिए और अपने दिन की मंगलमयी शुरुआत कीजिए। करुणामयी माँ आपकी हर जायज मनोकामना पूरी करें।
​👉 कमेंट में 'जय माता दी' लिखें और इस दिव्य दर्शन को अपनों के साथ भी शेयर करें। 🙏❤️
बिलासपुर में पहली बार 100 फीट ऊंचा तिरंगा
 *एम्स में शान से लहराया
बिलासपुर में पहली बार 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण एम्स बिलासपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह  ने किया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से भर उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर के प्रयासों से नम्होल में बनेगा कबड्डी इंडोर शेड, DMFT से अतिरिक्त 17.10 लाख मंजूर
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की बड़ी घोषणाएं
एम्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल कैंसर की सफल सर्जरी कर बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है. कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने मरीज के पेट में मौजूद करीब 10x8 सेंटीमीटर के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया. यह ट्यूमर शरीर की एक प्रमुख नस से निकला था और मुख्य धमनी के बेहद करीब था. सर्जरी को जोखिम भरा माना जा रहा था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई.

मरीज शिमला क्षेत्र का रहने वाला है. जांच में उसके पेट की गहराई में करीब 10x8 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर पाया गया. डॉक्टरों के अनुसार यह 'इन्फीरियर वेना कावा लियोमायोसारकोमा' था. यह एक बेहद दुर्लभ प्रकार का कैंसर है. मेडिकल इतिहास में अब तक इस बीमारी के 450 से भी कम मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है. ट्यूमर शरीर की सबसे बड़ी शिरा इन्फीरियर वेना कावा से विकसित हुआ था. यह नस शरीर के निचले हिस्से से खून को वापस दिल तक पहुंचाती है.
*जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
*बिलासपुर, 15 अगस्त:* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढ़वाल ने बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर  अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर नविश भारद्वाज, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बिलासपुर अक्षी शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर प्रतीक गुप्ता, सिविल न्यायाधीश-सह-जे.एम.एफ.सी., बिलासपुर राघव गुप्ता के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के सदस्य, अधिवक्तागण एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।  
-000-
बिलासपुर में 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम, विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने फहराया तिरंगा
बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
पहली बार हरियाणा पुलिस के जवानों ने भी परेड में लिया है हिस्सा
बिलासपुर में 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम, विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने फहराया तिरंगा
स्वाधीनता दिवस समारोह में मीडिया का अपमान! बैठने की जगह तक नहीं, वाहनों को भी गेट पर रोका

क्या अधिकारियों तक सिमट गया जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस? मीडिया की अनदेखी पर भड़के पत्रकार महासंघ अध्यक्ष

बिलासपुर। जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मीडिया कर्मियों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था न किए जाने को लेकर पत्रकार महासंघ ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर व अन्य प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जिला स्तरीय समारोह में मीडिया कर्मियों को आमंत्रित करने के बावजूद उनके बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं की गई।
राम सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके अनुसार इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मीडिया कर्मियों को आमंत्रित तो किया गया, लेकिन उनके लिए बैठने की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामला केवल बैठने की व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया कर्मियों के वाहनों को भी बॉयज स्कूल के प्रांगण में खाली पड़े मैदान में खड़ा करने की अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया कर्मियों के वाहनों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया, जिससे पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने मीडिया की गरिमा और सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
राम सिंह ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह अब केवल प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तक ही सीमित होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में सरकारी समारोह में मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह की कथित अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है।
पत्रकार महासंघ अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं कि सरकारी एवं जिला स्तरीय समारोहों में मीडिया कर्मियों को किसी भी प्रकार से अपमानित या परेशान न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी मीडिया के साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रहा तो मीडिया और प्रदेश सरकार के बीच खाई पैदा हो सकती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और भविष्य के लिए उचित नहीं होगी।
Video 13
Video 14
Video 15
21 वर्षीय नितिन सुपुत्र कामेश्वर शर्मा गांव मांजू , पंचायत पलोग, त० अर्की हिस्टियो साईटिक दुर्लभ बिमारी से पीड़ित है और वर्तमान में पी जी आई चण्डीगढ़ में उपचाराधीन है। उसको बोनमैरो रिप्लेसमेंट की जरुरत पड़ेगी। जिसके लिए 20 से 25 लाख रुपए का खर्च आएगा। लम्बे इलाज के कारण परिवार अपनी क्षमता से कहीं खर्च कर चुका है। अब विवश होकर मदद की गुहार कर रहा है।
   समिति के संज्ञान में यह घटना आई तो समिति ने आज इस अति जरुरतमंद परिवार को 7,500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी 161वीं भेंट गूगल पे द्वारा भेजी।
   समिति नितिन शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।
हिमाचल के हक के केंद्र से मिलने वाले 1500 करोड़ के लिए भाजपा विधायक विधानसभा में क्यों नहीं बोलते: cm सुक्खू
हमें गर्व है भारतीय होने का, हमें गर्व है हिमाचली होने का। 

Budha Mal & Sons Jewellers, Palampur की ओर से आप सभी को
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
77वें वन महोत्सव पर वन मित्रों को बड़ा तौफा 2 हजार मानदेय बढ़ाने की घोषणा
15 अगस्त की छुट्टी के बदले 17 अगस्त को स्कूलों में रहेगा अवकाश, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
ठियोग पुलिस ने 135 ग्राम अफीम और 20 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

अभियोग संख्या 111/2026, अधीन धारा 18, 21, 29 ND&PS Act, दिनांक 13.08.2026, पुलिस थाना ठियोग

नशे के खिलाफ अभियान के तहत शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान चिट्टा/हेरोइन तथा अफीम बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना ठियोग की टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बाईपास रोड ठियोग, ठियोग कैफे के पास एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की के ऊपर रखे हैंड रेस्ट के अंदर से दो पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे बरामद हुए।

एक लिफाफे से 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दूसरे लिफाफे से 135 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थों को नियमानुसार कब्जे में लेकर कार को भी पुलिस कब्जे में लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 111/2026, दिनांक 13.08.2026, अधीन धारा 18, 21, 29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है।

मामले में निम्न तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

चरणजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री जितेंद्र सिंह, निवासी लुधियाना, पंजाब, आयु 20 वर्ष।

विक्रम सिंह पुत्र श्री राजविंदर सिंह, निवासी लुधियाना, पंजाब, आयु 22 वर्ष।

जसकरण सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री जितेंद्र सिंह, निवासी लुधियाना, पंजाब, आयु 21 वर्ष।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Himachal Pradesh Police proudly congratulates its distinguished personnel who have been honoured with the prestigious **President’s Police Medal** on the occasion of Independence Day 2026. These national honours recognise exemplary service, unwavering dedication and outstanding professionalism in the line of duty. The recognition reflects their commitment to the highest standards of policing and public service. Himachal Pradesh Police extends its heartfelt congratulations to all the awardees and salutes their dedicated service to the nation. 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradeshpolice nis:value=HimachalPradeshPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=presidentspolicemedal nis:value=PresidentsPoliceMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=distinguishedservice nis:value=DistinguishedService nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
घुमारवीं के निहारी में मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण