Public App Logo
Profile Picture

Bokaro ki sabhi top news

@bijayanand039
173Followers
2Following
*स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक उच्च विद्यालय कुर्मीडीह में हुआ झंडोत्तोलन*
चास के मुस्कान अस्पताल प्रांगण में हुआ ध्वजारोहण*
चास के सुल्तान नगर उर्दू विद्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, अब्दुल वाहिद खान ने फहराया तिरंगा*
मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चास की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो समेत पूरे झारखंड वासी एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

*The Newz Diary*
संजय केजरीवाल, वरीय उपाध्यक्ष बोकारो महानगर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बोकारो सहित पूरे झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई
सदानंद गोप, महानगर उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो की ओर से बोकारो सहित पूरे झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कुमुद महतो 
                  सचिव 
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन झारखंड राज्य कमिटी
देव शर्मा , अध्यक्ष युवा लायंस फ़ोर्स सह वरीय काँग्रेस नेता!!!
ज्योति लाल महतो आजसू पार्टी  चास प्रखंड  प्रभारी
अरविंद चोपड़ा
संस्थापक 
बोकारो ओल्ड जवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट
15 साल से जारी सेवा की परंपरा, युवा लायंस फोर्स ने 2300 कांवरियों को कराया गौरीनाथ धाम का दर्शन
चास नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, नाराज मेयर-पार्षद पहुंचे डीसी कार्यालय*
पिंड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग विधायक श्वेता सिंह ने विधानसभा में उठाई 

बोकारो:- बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने आज झारखंड विधानसभा में पिंड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पिंड्राजोरा क्षेत्र को प्रखंड का दर्जा मिलना यहां की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बढ़ती आबादी तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए पिंड्राजोरा को प्रखंड बनाया जाना जनहित में आवश्यक है। विधायक ने कहा कि प्रखंड का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
बाबा बैद्यनाथ के जयघोष से गूंजा चास के  प्रतापपुर, सैकड़ों कांवड़िए सुल्तानगंज रवाना*
डाक बम सेवा समिति की ओर से 500 डाक कांवरियों का जत्था चास योधाडीह मोड़ संकट मोचन हनुमान मंदिर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना। इस मौके पर मुख्य रूप से धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, सांसद की पत्नी सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद। इस मौके पर डाक बम सेवा समिति के सचिव मुकेश राय सहित सभी डाक बन सेवा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे
*चास मुस्कान हॉस्पिटल का जागरूकता अभियान, स्तनपान को बताया शिशु के बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी*
_'चलो जवानों, बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...'_

*डीपीएस बोकारो के नन्हे सुरसाधकों ने बहाई राष्ट्रप्रेम की अविरल सरिता*

_*'धरोहर' के दूसरे दिन गूंजे देशभक्ति के तराने, सतलज और जमुना सदन बने संयुक्त विजेता*_

*बोकारो।* जब मासूम हाथों में तिरंगा लहराया और नन्हे कंठों से राष्ट्रप्रेम की सुमधुर स्वरलहरियां फूटीं, तो समूचा वातावरण देशभक्ति के अनूठे रस में सराबोर हो उठा। मौका था दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' के दूसरे दिन का। बुधवार को आयोजित अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता अपने-आप में अत्यंत खास, भव्य और अलौकिक बन पड़ी। राष्ट्रध्वज के तीन रंगों की छटा बिखेरते आकर्षक परिधानों में सजे-संवरे नन्हे सुरसाधकों ने अपनी रसमयी प्रस्तुतियों के जरिए मां भारती के प्रति असीम प्रेम और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित की कि उपस्थित हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठा।

हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीच बच्चों ने राग-रागिनी की माला में पिरोए अपने गीतों के माध्यम से जहां एक ओर नए भारत की अदम्य शक्ति को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया और आगे आने का आह्वान भी किया। राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों में जोश, ऊर्जा और उमंग का ऐसा अभूतपूर्व जज्बा देखने को मिला कि सुरों के साथ-साथ वतन की पावन मिट्टी की सोंधी महक चारों ओर बिखर गई। मन मोह लेने वाली भाव-भंगिमाओं और सुरों की मिठास ने हर सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। संगीतमय यात्रा की शुरुआत करते हुए गंगा सदन के बच्चों ने 'कदम-कदम बढ़ाए जा...' से जोश का संचार किया। इसके बाद चेनाब सदन ने '...आगे बढ़ो विश्व में बजा दो डंका', झेलम सदन ने 'या रब रहे सलामत, भारत हमारा भारत...', रावी सदन ने 'हम सब भारतीय हैं...', सतलज सदन ने 'चलो जवानो बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...' तथा जमुना सदन के विद्यार्थियों ने 'हिन्दुस्तां का परचम सदा लहराते रहेंगे हम...' जैसे गीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देकर हर दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी।
बोकारो:- बुधवार को कोर्ट नोडल अधिकारियों (CNO) के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग की गई। मीटिंग में सभी सीएनओ को न्यायालय, थाना और अभियोजन पक्ष के सभी लोगों के बीच समन्वय स्थापित कर माननीय न्यायालय से संबंधित विभिन्न मामलों जैसे - नोटिस, वारंट, कोर्ट कंप्लेंट, फाइनल फॉर्म, गवाहों की गवाही, केस डायरी, प्रदर्श प्रस्तुतिकरण को समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने/कराने का निर्देश दिया गया। ताकि माननीय न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई में कोई रुकावट नहीं हो व दोषसिद्धि में अभियोजन के पक्ष में गुणात्मक सुधार हो सके।

इसके अलावा इन्हें पेशेवर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अभियुक्तों की जेल/जमानत की सूचना थाना प्रभारी को एवं दोषसिद्धि/ बरी होने की सूचना अभियोजन प्रभारी को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया।
सांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ पर्वतपुर कोल ब्लॉक का गेट जाम आंदोलन, नियोजन पर मिला आश्वासन

बोकारो:- जेएसडब्ल्यू के पर्वतपुर कोल ब्लॉक में स्थानीय रैयतों एवं मजदूरों द्वारा नियोजन की मांग को लेकर चल रहा गेट जाम आंदोलन मंगलवार को सांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। सांसद की पहल पर मिले आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने मुख्य गेट से अपना धरना समाप्त कर दिया और आवागमन सामान्य हो गया।

गौरतलब है कि सोमवार को स्थानीय रैयतों ने परियोजना के मुख्य द्वार को जाम कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। आंदोलन के दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परियोजना परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे कोल ब्लॉक का कार्य प्रभावित रहा।

घटना की सूचना पर बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कंपनी के जीएम अनुप सिंह और रैयतों के बीच वार्ता हुई, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। रैयत नियोजन से वंचित सभी प्रभावित परिवारों को एकमुश्त रोजगार देने की मांग पर अड़े रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने परियोजना के लिए अपनी जमीन कंपनी को सौंप दी है, लेकिन अब तक प्रभावित परिवारों को रोजगार नहीं मिला है। उनका आरोप था कि राज्य सरकार से कोल ब्लॉक की लीज को मंजूरी मिलने के बावजूद कंपनी नियोजन के मामले में लगातार टालमटोल कर रही है। कई बार आवेदन और वार्ता के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई।

वहीं, कंपनी प्रबंधन का कहना था कि लीज से संबंधित सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सभी पात्र रैयतों को एक साथ नियोजन दिया जाएगा। फिलहाल आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

इस दौरान चंदनकियारी के अंचल अधिकारी (सीओ) रवि कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। बाद में सांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद स्थानीय रैयतों एवं मजदूरों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एक रुपये में हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा गौरीनाथ धाम की यात्रा : देव शर्मा*
जेएसडब्ल्यू कोल ब्लॉक में रोजगार की मांग तेज, रैयतों ने जीएम पर मनमानी का लगाया आरोप

14 वर्षों से रोजगार की आस लगाए बैठे 120 से अधिक रैयतों ने टेंडर व्यवस्था पर उठाए सवाल, कंपनी प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग
बोकारो जिले के राधानगर पंचायत में मुखिया ने दो पेवर ब्लॉक सड़कों का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने जताई खुशी
राधानगर पंचायत में मुखिया ने दो पेवर ब्लॉक सड़कों का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने जताई खुशी
चास के  राम रूद्र हाई स्कूल परिसर में योग सेवा केंद्र का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सांसद ढुल्लू महतो ने की सराहना*
चास मेयर-डिप्टी मेयर ने किया नए कार्यालय का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ