Public App Logo
Profile Picture

The Singrauli

@thesingrauli
2156Followers
1Following
गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित 

*स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।*

02 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जुड़वा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाते हुए तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि आगामी दिनों में जुड़वा तालाब की पूर्णतः सफाई सुनिश्चित की जाए तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। तालाब की नियमित स्वच्छता एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर निगम सिंगरौली द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

आइए, गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं और मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सिंगरौली के संकल्प को साकार करें।
शासन चौकी अंतर्गत हुए एक्सीडेंट को लेकर प्रदर्शन।
“तिरंगे की तस्वीर वाला पोस्टर… और इस्तेमाल वॉशरूम का दरवाजा ढकने में।
तस्वीर छोटी है, लेकिन सवाल बड़ा है।”
बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने पार्षद अनिल कुमार वैश्य की पहल

एनटीपीसी सीएसआर मद से जमुआ प्राथमिक पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों को वितरित किए गए स्कूल बैग

सिंगरौली, 29 सितंबर 2026। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-जमुआ स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला जमुआ में एक सराहनीय पहल की गई। एनटीपीसी के सीएसआर मद से विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य, नगर पालिक निगम सिंगरौली श्री अनिल कुमार वैश्य, श्री अवनीश दुबे, श्रीमती स्वाति दुबे, एनटीपीसी सीएसआर विभाग के अधिकारी श्री डेविड, श्री अमित पटेल, श्री अरुण शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस पहल के माध्यम से बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और विद्यालय आने की प्रेरणा बढ़ाने का प्रयास किया गया।
सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सिंगरौली को प्राप्त हुआ तीसरा स्थान

‘ए’ ग्रेड के साथ जिले ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि, तीन विभाग प्रदेश में प्रथम और 11 विभाग टॉप-10 में शामिल

सिंगरौली, 21 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज आमजन की शिकायतों के त्वरित, संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में सिंगरौली जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों की निरंतर मॉनिटरिंग, समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के परिणामस्वरूप 21 सितम्बर 2026 को जारी प्रदेश स्तरीय विभागीय रैंकिंग में सिंगरौली जिले को ग्रुप रैंकिंग में मिला तीसरा स्थान तथा प्रदेश रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले को सर्वोच्च ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है।

जिले के तीन विभागों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने 96.20 वेटेज स्कोर के साथ, जबकि परिवहन विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 100-100 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तीनों विभागों को ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ है।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में जिले के अन्य विभागों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में चौथा स्थान, राजस्व विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने छठा स्थान, खनिज साधन विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आठवां स्थान तथा गृह विभाग, जनजातीय कार्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार जिले के 11 विभागों ने समान रैंक सहित प्रदेश की टॉप-10 रैंकिंग में स्थान बनाया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी तत्परता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा यह प्रयास रहे कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्या का समय-सीमा के भीतर संतुष्टिपूर्ण समाधान हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मां बगलामुखी हॉस्पिटल  का उद्घाटन किया गया।
ब्रिजेश कुमार शाह को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने कहा—गवाहों के भय और वर्तमान खतरे का ठोस आधार आवश्यक।
हाथों में गुलाब और अलग अंदाज में ज्ञापन सौंपने पहुंचे युवा कांग्रेस ।
विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेसी नेता मनोज शाह क्या कहा।
ई टोकन से हो रहे किसानों की समस्या पर कांग्रेस के फुटकर एवं लघु व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने क्या कहा।
“दो-तीन पीढ़ियां गुजर गईं, फिर भी नहीं मिली राह पार्षद अनिल वैश्य की मेहनत से दलित बस्ती को आखिर मिला आने-जाने का रास्ता
कैंडल मार्च निकालने के बाद क्या कुछ कहा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने।
ईट टोकन ,खाद बीज को लेकर हो रही समस्याओं पर कांग्रेस के द्वारा ज्ञापन सोपा गया, तथा किसान कांग्रेस अध्यक्ष क्या कहा।
आज कांग्रेस के द्वारा जिला मुख्यालय में कलेक्टर को कौन-कौन मुद्दे को लेकर ज्ञापन सोपा गया बताया शहर अध्यक्ष
यूथ कांग्रेस के द्वारा चड्ढा कंपनी के घेराव को लेकर पार्षद शिव शंकर वर्मा ने क्या कुछ बातें बताई।
ई टोकन, खाद, बीज के समस्याओं को लेकर कांग्रेस के द्वारा किया गया पुतला दहन पर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा।
वेतन में अनियमित पीएफ न मिलाना जैसी तमाम समस्याओं को लेकर पुष्पराज सिंह ने रिलायंस प्रबंधन को घेरा।
एससी मोर्चा के संगठन विस्तार पर क्या कुछ कहा ऐसी मोर्चा का अध्यक्ष सीताराम वर्मा।
एससी मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर क्या कुछ कहा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने।
विस्थापन से पहले खनन शुरू करने पर बवाल, ग्रामीणों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता उपेन्द्र द्विवेदी
सिंगरौली महोत्सव में अनावश्यक खर्च रोकने एवं कार्यक्रम स्थगित करने करने संबंधी ज्ञापन सोपा 

प्राप्त 02/ मूलभूत समस्याओ ...
“बैढ़न बस स्टैंड बना अखाड़ा!
खड़ी गाड़ी में घुसी टैक्टर ,नगर पालिक निगम सिंगरौली के सामने
सिंगरौली के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे कपूर त्रिपाठी का हुआ डिमोशन। बनाए गए निरीक्षक से उप निरीक्षक।
प्रधानमंत्री जी देश में अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल की बचत करें लेकिन वही उन्हीं के कार्यकर्ता इस अपील की धज्जिया...