Public App Logo
Profile Picture

KHABAR JUNCTION LIVE

@bakhtiyarpur_news
1960Followers
105Following
रेलवे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाना पड़ा भारी… वायरल वीडियो के बाद RPF की कार्रवाई!
बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान… सम्मान, प्रतियोगिता और योग के साथ मनाया गया वृद्धजन दिवस ❤️
बुनियाद केंद्र बख्तियारपुर-बाढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध लाभुकों को माला और धन्यवाद कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
30 लाभुकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार के साथ वृद्धजनों को योग-मेडिटेशन का प्रशिक्षण और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सभी ने वृद्धजनों के सम्मान और देखभाल का संकल्प लिया।
क्या हमारे समाज में बुजुर्गों को वह सम्मान मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं?
<nis:link nis:type=tag nis:id=internationaldayofolderpersons nis:value=InternationalDayOfOlderPersons nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bakhtiyarpur nis:value=Bakhtiyarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barh nis:value=Barh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elderlycare nis:value=ElderlyCare nis:enabled=true nis:link/>
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की कार्रवाई!
प्लेटफॉर्म 4/5 के पश्चिमी छोर पर आरओबी के नीचे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 7 लोगों को पकड़ा गया। तलाशी में 7 स्क्रीनटच मोबाइल बरामद हुए।
मामले में रेल थाना पटना जंक्शन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद मोबाइल के स्रोत और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=patnajunction nis:value=PatnaJunction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grp nis:value=GRP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaypolice nis:value=RailwayPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=Patna nis:enabled=true nis:link/>
बख्तियारपुर बुनियाद केंद्र में वृद्धजनों के चेहरे पर दिखी मुस्कान...
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर बुजुर्ग लाभुकों को माला और धन्यवाद कार्ड देकर सम्मानित किया गया। 30 लाभुकों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, विजेताओं को पुरस्कार मिला।
वृद्धजनों के स्वास्थ्य के लिए योग और मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया गया, वहीं कार्यक्रम में नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
केंद्र प्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज की रीढ़ हैं और उनके अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी को लेना चाहिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bakhtiyarpur nis:value=Bakhtiyarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barh nis:value=Barh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=internationalelderlyday nis:value=InternationalElderlyDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सालिमपुर nis:value=सालिमपुर nis:enabled=true nis:link/> में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान! राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय सालिमपुर में SDPO बाढ़-2 आयुष श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष मनोज कुमार की मौजूदगी में छात्राओं से संवाद किया गया। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। अभियान के तहत क्षेत्र में विशेष रूट मार्च भी निकाला गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=salimpur nis:value=Salimpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bakhtiyarpur nis:value=Bakhtiyarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
बख्तियारपुर में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता मार्च।
संदेश साफ—सुरक्षित महिला, सुरक्षित बच्चा, सुरक्षित समाज।
मंजू सिन्हा बालिका उच्च विद्यालय में पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर छेड़खानी, उत्पीड़न, हिंसा और असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी।
जरूरी हेल्पलाइन नंबर याद रखें:
महिला हेल्पलाइन—1090
आपातकालीन सहायता—112
चाइल्ड हेल्पलाइन—1098
अपने आसपास की महिलाओं और बच्चों को भी इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जरूर दें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bakhtiyarpur nis:value=Bakhtiyarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childsafety nis:value=ChildSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
बाढ़ अनुमंडल में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान!
बाढ़, एनटीपीसी, पंडारक और घोसवरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। तीन विद्यालयों में शिकायत पेटी लगाई गई, ताकि छात्राएं बिना डर अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकें।
SDPO आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं से सीधा संवाद कर छेड़खानी, उत्पीड़न और साइबर ग्रूमिंग से सतर्क रहने की अपील की।
क्या स्कूलों में शिकायत पेटी की व्यवस्था छात्राओं के लिए मददगार साबित होगी?
<nis:link nis:type=tag nis:id=barh nis:value=Barh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
यह लड़का कल दिनांक 30/09/2026 समय 10:00 सुबह  पटना जंक्शन से लापता है 
इनका नाम राहुल कुमार पिता हरदेव राय घर नया टोला बरियारपुर थाना बख्तियारपुर जिला पटना का निवासी है जिन भाईयों को जहां मिले या दिखे तो दिए गए नंबर पर कॉल करे या पहुंचाने का कृपा करें उन्हें उचित ईनाम दिया जायेगा 
मोबाइल नंबर:-9006032098, 91220 46353 ,808-430-3665
9693281482
पिपलावां में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौ*त, दो युवक घायल
नौबतपुर के पिपलावां थाना क्षेत्र के शहर रामपुर गांव में बुधवार को सड़क हादसे में 65 वर्षीय राघवेंद्र सिंह की मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार, राघवेंद्र सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हिनबाजार की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पटना एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई।
वहीं बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हुए। घायलों में पाली निवासी सन्नी कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया है। दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। पिपलावां थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर 22 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, अज्ञात पर केस

डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए 22 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को ट्रेन संख्या 13009 UP के दौरान संदिग्ध लावारिस झोलों की जांच की गई।

जांच के दौरान पांच पीटू झोलों में रखा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। मामले में रेल थाना डेहरी ऑन सोन में कांड संख्या 62/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ किसका था और इसे रेलवे स्टेशन तक कौन लेकर पहुंचा था। मामले की जांच जारी है।
Source: Social platform
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सॉफ्ट ड्रिंक सिर पर डालकर वीडियो बनाने का मामला अब RPF की कार्रवाई तक पहुंच गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद RPF पोस्ट बख्तियारपुर की ओर से तकनीकी जांच की गई।
RPF की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान वर्षा देवी के रूप में हुई। जांच के दौरान उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी पड़ताल की गई। RPF के अनुसार Instagram पर “Mahi Paswan 334” नाम की आईडी समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी मिली और बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए कई वीडियो सामने आए।
इसके बाद जांच में वीडियो में दिखाई देने वाले दो अन्य कंटेंट क्रिएटर की भी पहचान की गई। बंटी कुमार और सरिता कुमारी को भी पकड़ा गया।
RPF के अनुसार तीनों को बख्तियारपुर RPF पोस्ट लाया गया और उनके खिलाफ 144/26, 145/26 और 146/26 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 के तहत कार्रवाई की गई है।
सालिमपुर में 110 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
सालिमपुर थाना क्षेत्र में 29 और 30 सितंबर की दरम्यानी रात पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 110 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, शराब की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना संकलित की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है।
बरामद शराब और जब्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
धान के खेत में करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय अमरनाथ कुमार की मौत
अथमलगोला थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी 40 वर्षीय अमरनाथ कुमार धान के खेत में बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अमरनाथ कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि खेत में बिजली करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों और खेत में करंट आने की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर घटना के बाद लोगों में भी चिंता का माहौल है।
बाढ़ नगर परिषद ने फिर जारी किया हेल्पलाइन नंबर और QR कोड, शिकायत पर समाधान का दावा
बाढ़ नगर परिषद की ओर से एक बार फिर हेल्पलाइन नंबर और QR कोड जारी किया गया है। नगर क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि जलजमाव समेत नगर से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से दर्ज कराएं। परिषद की ओर से शिकायतों के त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया है।
संजय कुमार उर्फ गायमाता ने कहा कि जितना काम करने की बात कही गई थी, उसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में इस बार थोड़ा-बहुत जलजमाव हुआ है, वहां भी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अगले साल से जलजमाव की स्थिति नहीं बने।
नगर परिषद की इस पहल से स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे दर्ज कराने का माध्यम मिलेगा।
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सॉफ्ट ड्रिंक सिर पर डालकर वीडियो बनाने का मामला अब RPF की कार्रवाई तक पहुंच गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद RPF पोस्ट बख्तियारपुर की ओर से तकनीकी जांच की गई।
RPF की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान वर्षा देवी के रूप में हुई। जांच के दौरान उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी पड़ताल की गई। RPF के अनुसार Instagram पर “Mahi Paswan 334” नाम की आईडी समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी मिली और बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए कई वीडियो सामने आए।
इसके बाद जांच में वीडियो में दिखाई देने वाले दो अन्य कंटेंट क्रिएटर की भी पहचान की गई। बंटी कुमार और सरिता कुमारी को भी पकड़ा गया।
RPF के अनुसार तीनों को बख्तियारपुर RPF पोस्ट लाया गया और उनके खिलाफ 144/26, 145/26 और 146/26 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 के तहत कार्रवाई की गई है।
मेहंदीगंज में गोदाम पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, गोदाम में बिना वैध अनुमति बड़ी मात्रा में पटाखे रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पटाखे मिलने पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। मामले में गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस संभावित सप्लायर, खरीदार और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल जब्त पटाखों की मात्रा और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
बख्तियारपुर के आर.के. पैलेस में विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार पहुंचे, जहां चुनाव की तैयारियों के निमित्त NDA के साथियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा से जुड़े संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में जदयू नेता राजकुमार राजू, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार उर्फ जिन्ना सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक में स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों और संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा का माहौल रहा।
*परिवहन विभाग के SI के आरा-पटना के ठिकाने पर रेड:* EOU की टीम को देखकर मोबाइल-कैश छत से फेंके; पत्नी ने भगाने की कोशिश की 
अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* 
https://dainik.bhaskar.com/bLF2mDJYB0b
बख्तियारपुर थाना के नए पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में पंकज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के साथ उनके सामने थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यों की निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पर्यवेक्षी पदाधिकारी के तौर पर वे थाना स्तर पर चल रहे मामलों और पुलिस की कार्यप्रणाली की निगरानी करेंगे।
पंकज कुमार के नई जिम्मेदारी संभालने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों की शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
खबर जंक्शन लाइव की ओर से नए पर्यवेक्षी पदाधिकारी पंकज कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान तेज, छह युवक गिरफ्तार।।
पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ लगातार अभियान चला रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार के नेतृत्व में मोबाइल चोरी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 29 सितंबर 2026 को छह युवकों को गिरफ्तार किया गया।
आरपीएफ के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के मोबाइल और सामान की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ का यह अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
लगातार हो रही कार्रवाई के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर आरपीएफ की सक्रियता बढ़ी है।
बाढ़: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर को पुलिस अनुमंडल बाढ़-01 के मोकामा, पंचमहला, हाथीदह और मरांची थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया।
पुलिस टीम ने स्थानीय स्कूल, कॉलेज, बाजार और विभिन्न संघों के साथ संवाद कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, उत्पीड़न और छेड़खानी की घटनाओं की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही साइबर गुमिंग से सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान पुलिस दीदी, अभया ब्रिगेड, महिला हेल्प डेस्क और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी पैम्फलेट और बैनर के माध्यम से दी गई।
पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद एवं विश्वास बढ़ाना है।
खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर 10.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, अज्ञात के खिलाफ रेल थाना में केस दर्ज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पूर्वी छोर, आउटर सिग्नल के पास से रेल पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में रेल थाना बख्तियारपुर (खुसरूपुर) में 29 सितंबर 2026 को कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब Officer’s Choice Fruity की 180 एमएल वाली 60 बोतल है। इसकी कुल मात्रा 10.800 लीटर बताई गई है। शराब बरामदगी के मामले में अज्ञात के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कांत शर्मा को वादी बनाया गया है, जबकि अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक नजरुल इस्लाम को दी गई है। रेल पुलिस बरामद शराब के स्रोत और इसे रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच कर रही है।
ग्रामीण एसपी के निर्देश पर मोकामा में सुरक्षा अभियान: महिला और बाल सुरक्षा के लिए पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मोकामा (पटना):
क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) के विशेष आदेशानुसार एक व्यापक "जिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान: सुरक्षित महिला-सुरक्षित बच्चा, सुरक्षित समाज" का आयोजन किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों, उत्पीड़न, छेड़खानी, हिंसा तथा असुरक्षा की स्थिति को रोकना और पीड़ित को तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति या असुरक्षा महसूस होने पर नागरिक बिना झिझक के तत्काल पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। आपातकालीन स्थिति के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए:
आपातकालीन सहायता (Police Emergency): 112
महिला हेल्पलाइन (Women Helpline): 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline): 1098
मोकामा थाना मोबाइल नंबर: 9031825946
जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों ने बल देते हुए कहा कि "आपकी सूचना ही आपकी सुरक्षा की पहली कड़ी है।" यदि समाज में किसी भी महिला या बच्चे के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा होती है, तो सही समय पर दी गई सूचना किसी बड़े अपराध को घटने से रोक सकती है।
इस अभियान के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार में स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, सुनील कुमार, नीतू कुमारी, प्रियंका भारती सहित मोकामा थाने के तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=mokama nis:value=Mokama nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
बाढ़ रेल क्षेत्र में लगातार शराब बरामदगी के बीच अब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि रेलवे क्षेत्र में शराब तस्करी पर निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी किस स्तर पर कितनी प्रभावी है?
मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई में शराब पकड़ी जा रही है, लेकिन रेल पुलिस और RPF की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
क्या निगरानी में कमी है, सूचना तंत्र कमजोर है या कार्रवाई के बीच कोई तालमेल का अभाव है?
इन सवालों का जवाब संबंधित विभाग ही बेहतर तरीके से दे सकते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बाढ़ nis:value=बाढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेलपुलिस nis:value=रेलपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rpf nis:value=RPF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मद्यनिषेध nis:value=मद्यनिषेध nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शराबबंदी nis:value=शराबबंदी nis:enabled=true nis:link/>
कबाड़ समझकर फेंकने वाली चीजों से बना दिया सेल्फी पॉइंट! ♻️
बख्तियारपुर प्रखंड परिसर में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के तहत रद्दी टायर, टूटे टाइल्स और लैंडफिल वेस्ट से आकर्षक सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया।
BDO उज्ज्वल कांत के नेतृत्व में हुए इस नवाचार के दौरान पदाधिकारियों, कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
क्या आपको ‘कबाड़ से कला’ की यह पहल कैसी लगी?
<nis:link nis:type=tag nis:id=bakhtiyarpur nis:value=Bakhtiyarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shs2026 nis:value=SHS2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhta nis:value=Swachhta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>