Public App Logo
Profile Picture

Shatrughan Singh

@shatrughansingh1803
226837Followers
35Following
जालौन में पुलिस मुठभेड़! माता मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, एक घायल!!
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अनंत चतुर्दशी पर्व एवं जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ नगर उरई में मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस/व्यापारी बन्धु, दुकानदार आदि से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा विकास खंड के अंतर्गत उदौतपुरा गांव में एक कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के कारण गिर गया!! जिससे एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई और उसमें एक बकरी दब गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है!! बताया कि घर कच्चा था और बारिश के कारण गिर गया है! जिससे भरी नुकसान हो गया है। व्यक्ति का खाने पीने का सामान उसी में है!!
कोतवाली कालपी पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम उसरगाँव के देवपुरा माता मन्दिर में दिनांक 16/17-09-2026 की रात्रि में चोरी की घटना कारित करने वाले 03 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, जिसमे एक अभियुक्त पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ, कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस चोरी के 26 अदद घण्टे व करीब 12,000/- रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल चोरी करने के उपकरण इत्यादि बरामद होने के संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।
सुल्तानपुर, सोनभद्र और गोंडा मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य बदले...!!
दिनेश पंत, MD LIC ने VRS लिया!!
LIC ने अनिल अंबानी की रिलायंस और सुभाष चंद्रा की कम्पनी में निवेश किया था जो घनघोर घाटे में हैं!!
सुल्तानपुर
बार एसोसिएशन अध्यक्ष व सचिव सहित विभिन्न पदों के लिये चुनाव का नया कार्यक्रम
29 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन
3 अक्टूबर को पर्चा दाखिला 
14 को दीवानी संघ भवन में मतदान ।
15 को वोटों की होगी गिनती व परिणाम की घोषणा।
इसके पूर्व 29 सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशन के साथ शुरू होगी नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया 
जिला न्यायाधीश की निगरानी में एल्डर्स कमेटी करा रही चुनाव।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस की सख्ती!!
WhatsApp पर BNSS 35(3) का नोटिस भेजना मान्य नहीं, DGP UP ने जारी किया परिपत्र।
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने सतेन्द्र कुमार अन्तिल बनाम CBI मामले में 16 जुलाई 2025 को स्पष्ट किया कि BNSS की धारा 35(3) के तहत जारी नोटिस की तामील WhatsApp, ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं की जा सकती। नोटिस की सेवा कानून में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही करनी होगी। 
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने परिपत्र संख्या-35/2025 जारी कर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को धारा 35(3) के नोटिस की तामील भौतिक रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह परिपत्र दर्ज है। 
परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि धारा 35(3) का नोटिस WhatsApp अथवा किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से तामील नहीं कराया जाएगा। इसके लिए BNSS में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा!!
DM लखनऊ विशाख G ने कल सभी स्कूल बंद रखने का दिया निर्देश.
विकास के दावों की खुली पोल!! विडियो वायरल!!
डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमेर में कीचड़ से तब्दील हुए रास्ते, ग्रामीण परेशान!!
बताया जा रहा है कि कीचड़ भरे रास्तों के चलते बीमार लोगों तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीमार महिला को ग्रामीण चारपाई पर लेटाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी जल निकासी और सड़क व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
मोहल्ला इंदिरा नगर में चोरी की वारदात हुई है!! वीडियो वायरल!!
चोरी के मुकदमे पर पुलिस पर गंभीर आरोप, प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!! सुने क्या बोली!!
जालौन में शातिर चैन स्नैचर व पुलिस के बीच हुई फायरिंग,
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, सुनिए क्या कुछ कहा मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी!! <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=jalaunpolice nis:enabled=true nis:link/>
पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप!!
कर्मचारी ने कोतवाली कालपी में दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग!!
छिरिया टोल प्लाजा कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि व छुट्टी की मांग उठाई!!
कंपनी पर प्रमोशन रोकने और स्थानांतरण का दबाव बनाने का आरोप!! वीडियो वायरल!!
जालौन पुलिस को बड़ी सफलता: 40 लाख के 241 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए!!
जालौन। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और IG झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में SP जालौन के पर्यवेक्षण व ASP जालौन के नेतृत्व में साइबर थाना और जनपद के थानों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों व अन्य जनपदों/राज्यों से गुम हुए 241 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 40 लाख 97 हजार रुपये) बरामद किए हैं। आज दिनांक 01.09.2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
बरामदगी का विवरण - : 
- 241 मोबाइल फोन, कीमत लगभग 40,97,000/- रुपये
बरामद करने वाली टीम - :
- प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मय टीम व जनपद के सभी थानों पर गठित साइबर टीम
कौशांबी प्रयागराज बॉर्डर स्थित पटाखा फैक्ट्री घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल सीपी प्रयागराज अजय पाल शर्मा!!
थाना डकोर पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर को 1.11 कि.ग्रा. गांजा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
जीतने का मजा तभी आता है, जब........!!
कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर को 1.15 कि.ग्रा. गांजा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।।
उत्तर प्रदेश-
कौशांबी अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मामला -
IG रेंज प्रयागराज अजय मिश्र ने की कार्रवाई , एक इंस्पेक्टर और 6 SI किए सस्पेंड!!
सदर विधायक ने जलभराव से आवास ध्वस्त होने पर प्रभावित परिवारों से की मुलाकात!!
उरई। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पिरौना पहुंचकर जलभराव के कारण आवास ध्वस्त होने से प्रभावित बरार समाज के परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और इस कठिन समय में उनकी पीड़ा को समझते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित समाधान कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया।
कोतवाली उरई पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से  05 किलो 641 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
Video 23
सचिन यादव हिम्मतपुर बने यादव महासभा जिला सचिव/माधोगढ़ प्रभारी
जालौन : अखिल भारत वर्षीय यादव महा सभा के जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह यादव एडवोकेट रिछारा और जिला महासचिव भारत सिंह यादव एडवोकेट ने महासभा का विस्तार करते हुये सचिन यादव हिम्मतपुर को जिला सचिव/ माधोगढ़ विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है।इस मनोनयन को लेकर कडोरे लाल बाबूजी सूरज सिंह यादव एडवोकेट हरदुआ रामप्रकाश यादव राजेश्वरी यादव अनंत पाल सिंह यादव एडवोकेट अवध यादव चंद्रशेखर मोखरी नरेंद्र दाऊ  अमीन साहब शिक्षक डा हरपाल सिंह यादव जमरोही जगपाल सिंह यादव नदीगांव प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुखिया बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव हरदुआ हीरा लाल अमीन साहब डा गौरव सिंह यादव हरदुआ देवेंद्र यादव डा शिवम यादव सभासद दंगल सिंह सभासद माधव यादव सभासद अमित सिंह शिक्षाविद अंकुर यादव प्रोफेसर ओपी यादव शिक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव महेंद्र यादव पप्रधान तीतरा राम सिंह यादव शेडों डा राम नरेश यादव मोहन यादव पूरन यादव मनोज यादव बलवंत सिंह यादव गजेंद्र यादव बादाम सिंह यादव  हिम्मतपुर  शांतनु यादव राकेश यादव एडवोकेट विष्णु यादव ख़क़सीस महावीर यादव रूप सिंह नदीगांव हिम्मत सिंह यादव शिक्षक केके यादव जीतू यादव मोटे सोनू यादव राघवेंद्र घुसिया राजेश यादव पवन यादव दीपक यादव राघवेंद्र यादव पत्रकार जीवन यादव पत्रकार हेमंत यादव पत्रकार यदुराज सिंह यादव पत्रकार लालसिंह यादव पत्रकार शत्रुघ्न सिंह यादव पवन यादव पत्रकार केशव यादव दादी ब्रजेंद्र यादव बाबू जी आशीष यादव संजू यादव धीरज यादव कल्लू यादव   अनिल यादव कमल यादव हरिओम फ़तूरे  दौलत सिंह यादव पीयूष यादव आदि ने खुशी जताई है।