Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

सबलगढ़

थाने में अधिकारी की कुर्सी पर बैठा दिखा शराब ठेकेदार! वायरल वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.

मुरैना। सबलगढ़ थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शराब ठेकेदार कथित तौर पर अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाता नजर आ रहा है। आसपास कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहा। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। थाना परिसर में बंदीगृह, शस्त्रागार और कंप्यूटर कक्ष जैसे संवेदनशील स्थान भी मौजूद हैं। वीडियो के सामने आने के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी लोगों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

#morena #मुरैना #पुलिस #सबलगढ़ #थाना

थाने में अधिकारी की कुर्सी पर बैठा दिखा शराब ठेकेदार! वायरल वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल. मुरैना। सबलगढ़ थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शराब ठेकेदार कथित तौर पर अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाता नजर आ रहा है। आसपास कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहा। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। थाना परिसर में बंदीगृह, शस्त्रागार और कंप्यूटर कक्ष जैसे संवेदनशील स्थान भी मौजूद हैं। वीडियो के सामने आने के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी लोगों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #morena #मुरैना #पुलिस #सबलगढ़ #थाना

Morena Nagar, Morena | Jul 20, 2026

50 साल से रह रहे गरीब परिवारों पर बेघर होने का संकट, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

मुरैना के सबलगढ़ तहसील के ग्राम देवपुर में 50 साल से रह रहे कई गरीब परिवारों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है। परिवारों का आरोप है कि उनकी झोपड़ियां हटाई जा रही हैं, जबकि उन्हें अब तक कोई वैकल्पिक आवास नहीं दिया गया। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि आठ दिनों में समाधान नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#मुरैना #सबलगढ़ #देवपुर #पूंछरी #मध्यप्रदेश #गरीबपरिवार #आवाससंकट #बेघर #न्यायकीगुहार #प्रशासन #धरनाप्रदर्शन #ग्रामीणसमाचार #MPNews  #Sabalgarh #BreakingNews #HousingRights #LatestNews

50 साल से रह रहे गरीब परिवारों पर बेघर होने का संकट, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार मुरैना के सबलगढ़ तहसील के ग्राम देवपुर में 50 साल से रह रहे कई गरीब परिवारों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है। परिवारों का आरोप है कि उनकी झोपड़ियां हटाई जा रही हैं, जबकि उन्हें अब तक कोई वैकल्पिक आवास नहीं दिया गया। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि आठ दिनों में समाधान नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। #मुरैना #सबलगढ़ #देवपुर #पूंछरी #मध्यप्रदेश #गरीबपरिवार #आवाससंकट #बेघर #न्यायकीगुहार #प्रशासन #धरनाप्रदर्शन #ग्रामीणसमाचार #MPNews #Sabalgarh #BreakingNews #HousingRights #LatestNews

Morena Nagar, Morena | Jul 4, 2026

भाजपा मंडल अध्यक्ष की दादागिरी जनकल्याण शिविर में कर्मचारियों को धमकाया जमकर सुनाई खरी-खोटी.

मुरैना/जनपद पंचायत सबलगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपते हुए मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार 16 जून को जनपद पंचायत परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था, जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी आमजन की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे मंडल अध्यक्ष शिविर स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ तीखे लहजे में बातचीत करते हुए उन्हें फटकार लगाई। कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया।
कर्मचारियों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मंडल अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जिससे शिविर का माहौल प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि इस घटना से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना का सामना करना पड़ा तथा शासकीय कार्य भी प्रभावित हुआ।
मामले को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत एवं पंचनामा जिला प्रशासन को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में मामले की चर्चा तेज हो गई है।
#मुरैना #morena #भाजपा #सबलगढ़

भाजपा मंडल अध्यक्ष की दादागिरी जनकल्याण शिविर में कर्मचारियों को धमकाया जमकर सुनाई खरी-खोटी. मुरैना/जनपद पंचायत सबलगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपते हुए मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 16 जून को जनपद पंचायत परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था, जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी आमजन की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे मंडल अध्यक्ष शिविर स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ तीखे लहजे में बातचीत करते हुए उन्हें फटकार लगाई। कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। कर्मचारियों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मंडल अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जिससे शिविर का माहौल प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि इस घटना से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना का सामना करना पड़ा तथा शासकीय कार्य भी प्रभावित हुआ। मामले को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत एवं पंचनामा जिला प्रशासन को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में मामले की चर्चा तेज हो गई है। #मुरैना #morena #भाजपा #सबलगढ़

Morena Nagar, Morena | Jun 16, 2026

Latest सबलगढ़ News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App