Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बलरामपुर!

#बलरामपुर! #उतरौला के एजी हाशमी डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां...
उतरौला (बलरामपुर)। नगर स्थित एजी हाशमी डिग्री कॉलेज में शनिवार को पास आउट विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र आले नूर ने शेर-ओ-शायरी की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी, जबकि अवनीत कौर ने अपनी मधुर गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत, एकांकी, कविताएं तथा सामाजिक कुरीतियों पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पास आउट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इसके उपरांत कॉलेज के प्राचार्य आरिफ अली ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "एक विचार लो और उसे अपने जीवन का उद्देश्य बना लो। उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने देखो और अपने पूरे व्यक्तित्व को उसी विचार से भर दो। अन्य सभी विचारों को त्याग दो, यही सफलता का मार्ग है।" उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पास आउट विद्यार्थियों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने तथा निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।

#बलरामपुर! #उतरौला के एजी हाशमी डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां... उतरौला (बलरामपुर)। नगर स्थित एजी हाशमी डिग्री कॉलेज में शनिवार को पास आउट विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र आले नूर ने शेर-ओ-शायरी की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी, जबकि अवनीत कौर ने अपनी मधुर गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत, एकांकी, कविताएं तथा सामाजिक कुरीतियों पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पास आउट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इसके उपरांत कॉलेज के प्राचार्य आरिफ अली ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "एक विचार लो और उसे अपने जीवन का उद्देश्य बना लो। उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने देखो और अपने पूरे व्यक्तित्व को उसी विचार से भर दो। अन्य सभी विचारों को त्याग दो, यही सफलता का मार्ग है।" उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पास आउट विद्यार्थियों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने तथा निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।

Balrampur, Balrampur | Jul 19, 2026

72 #ताबूत
#बलरामपुर! कर्बला के शहीदों की याद में #उतरौला के #अमया_देवरिया में निकाला गया 72 ताबूत...

#balrampur #Utraula #muharrm #moharrm #72taboot #72ताबूत

72 #ताबूत #बलरामपुर! कर्बला के शहीदों की याद में #उतरौला के #अमया_देवरिया में निकाला गया 72 ताबूत... #balrampur #Utraula #muharrm #moharrm #72taboot #72ताबूत

Balrampur, Balrampur | Jun 30, 2026

#बलरामपुर! #उतरौला में 10 मोहर्रम को निकले यौमे आशूरा जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाते समाजसेवी तालिब जमाल

#balrampur #utraula #muharram #moharram

#बलरामपुर! #उतरौला में 10 मोहर्रम को निकले यौमे आशूरा जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाते समाजसेवी तालिब जमाल #balrampur #utraula #muharram #moharram

Balrampur, Balrampur | Jun 26, 2026

Latest बलरामपुर! News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App