रानीगंज नगर पंचायत में चला बुलडोजर, अतिक्रमण कराया गया खाली संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली। नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया और सार्वजनिक जगहों को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकान, निर्माण एवं अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर पंचायत प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों और सड़क की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सड़क पर आवागमन सुचारू होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। #रानीगंज #रानीगंजनगरपंचायत #अतिक्रमण #अतिक्रमणहटाओअभियान #बुलडोजरकार्रवाई #अररिया #अररियान्यूज #बिहारन्यूज #नगरपंचायत #प्रशासनिककार्रवाई #Encroachment #Raniganj #Araria #BiharNews #SambadiyaNews
Raniganj, Araria | Aug 16, 2026

फतेहगंज पश्चिमी में 1 घंटे की बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, मोहल्लों में भरा पानी फतेहगंज से पंकज शर्मा की रिपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी।नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की लापरवाही बुधवार को एक बार फिर उजागर हो गई। शाम करीब 4 बजे हुई लगभग 1 घंटे की तेज बारिश के बाद नगर के अंसारी मोहल्ला, सब्जी मंडी, नई बस्ती और मोहल्ला माली सहित कई गली-मोहल्लों में पानी भर गया। बारिश रुकते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों के बाहर जलभराव के कारण लोग घंटों घरों में कैद रहे। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। वार्ड 5 अंसारी मोहल्ला निवासी कलाम ने बताया कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। नालों की समय से सफाई न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। नागरिकों ने DM से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है। #फतेहगंजपश्चिमी #नगरपंचायत #वायरलन्यूज़ #बरेलीन्यूज़लाइव
Bareilly, Bareilly | Jul 9, 2026

धुमका नगर पंचायत चुनाव में फूलमती वर्मा की 88 मतों से शानदार जीत, कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम #BreakingNews #chhattisgarhupdaet #CGNews #घुमका #नगरपंचायत
Durg, Durg | Jun 5, 2026
मुख्य पार्षद की एक और विकास की लकीर, 309 लाभुकों को जल्द मिलेगी आवास योजना की सौगात #नगरपंचायत #आवासयोजना
Jagdishpur, Bhojpur | Apr 26, 2026