Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

देवल

रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम देवल में मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न!!

जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवल में 26-27 जून को आयोजित मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां राजराजेश्वरी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर का शिलान्यास भी किया गया, जिसे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का एक गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

महिला कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के अनुसार कई महिलाओं एवं भक्तों पर देवी-देवताओं का दिव्य आवेश देखने को मिला। मंदिर परिसर "जय मां राजराजेश्वरी" के जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इस दिव्य पल का साक्षी बनकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन भाजपा नेता कमलेश उनियाल के निर्देशन में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार संपूर्ण आयोजन उनके निजी सहयोग एवं व्यय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
🚩 जय मां राजराजेश्वरी 🚩
#रुद्रप्रयाग #जखोली #देवल #मां_राजराजेश्वरी #प्राण_प्रतिष्ठा #धार्मिक_आयोजन #उत्तराखंड #Devbhoomi

रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम देवल में मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न!! जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवल में 26-27 जून को आयोजित मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां राजराजेश्वरी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर का शिलान्यास भी किया गया, जिसे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का एक गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। महिला कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के अनुसार कई महिलाओं एवं भक्तों पर देवी-देवताओं का दिव्य आवेश देखने को मिला। मंदिर परिसर "जय मां राजराजेश्वरी" के जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इस दिव्य पल का साक्षी बनकर स्वयं को धन्य महसूस किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन भाजपा नेता कमलेश उनियाल के निर्देशन में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार संपूर्ण आयोजन उनके निजी सहयोग एवं व्यय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 🚩 जय मां राजराजेश्वरी 🚩 #रुद्रप्रयाग #जखोली #देवल #मां_राजराजेश्वरी #प्राण_प्रतिष्ठा #धार्मिक_आयोजन #उत्तराखंड #Devbhoomi

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 27, 2026

Latest देवल News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App