🚨 जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट में चार घायल, एक की हालत गंभीर, रेफर
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सोनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#BreakingNews #Aurangabad #Madanpur #Sonpur #LandDispute #CrimeNews #BiharNews #VillageClash #Huch #HuchNews #BharatCrimeLive #GroundReport #LatestNews #TrendingNews #aurangabadpolice
Rafiganj, Aurangabad | Jul 11, 2026