Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Surajpuradministration

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बीते 5 जुलाई को ग्राम लांची की एक अवैध खदान में बोल्डर और मिट्टी धंसने से दो आदिवासी युवकों, बाबूलाल और जयपाल की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने जहां पूरे इलाके में मातम पसरा दिया, वहीं क्षेत्र में बिना अनुमति धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन और प्रशासनिक सांठगांठ की पोल भी खोलकर रख दी। अपनों को खो चुके परिजनों के आंसू और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।

इस दर्दनाक हादसे से सबक लेते हुए अब प्रशासन ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार, 7 जुलाई को खनिज विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने देवीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी और अवैध बोल्डर पाए जाने पर तीन बड़े क्रशरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि यह कार्रवाई अभी थमेगी नहीं और पूरे सूरजपुर जिले में अवैध खदानों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।

#SurajpurAccident #IllegalMining #ChhattisgarhNews #ActionAgainstMafia #SurajpurAdministration #JusticeForYouth #CrimeUpdate #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बीते 5 जुलाई को ग्राम लांची की एक अवैध खदान में बोल्डर और मिट्टी धंसने से दो आदिवासी युवकों, बाबूलाल और जयपाल की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने जहां पूरे इलाके में मातम पसरा दिया, वहीं क्षेत्र में बिना अनुमति धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन और प्रशासनिक सांठगांठ की पोल भी खोलकर रख दी। अपनों को खो चुके परिजनों के आंसू और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। इस दर्दनाक हादसे से सबक लेते हुए अब प्रशासन ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार, 7 जुलाई को खनिज विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने देवीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी और अवैध बोल्डर पाए जाने पर तीन बड़े क्रशरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि यह कार्रवाई अभी थमेगी नहीं और पूरे सूरजपुर जिले में अवैध खदानों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। #SurajpurAccident #IllegalMining #ChhattisgarhNews #ActionAgainstMafia #SurajpurAdministration #JusticeForYouth #CrimeUpdate #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 8, 2026

Latest Surajpuradministration News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App