Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Siteinspection

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण*
◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश*
◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश*

सोनपुर, 30 जून 2026

◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके।
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें।
◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#antifloodwork 
#Ganges
#sonepur
#siteinspection 
#DM 
#SSP 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण* ◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश* ◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश* सोनपुर, 30 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। ◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। ◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। ◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। ◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #antifloodwork #Ganges #sonepur #siteinspection #DM #SSP #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 30, 2026

◆◆ *हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
*30 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश, श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने को कहा*

छपरा, 16 जून 2026

◆ संभावित बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा बताया गया कि कटाव निरोधी कार्य का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में 30 जून 2026 तक कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि संभावित बाढ़ के पूर्व संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित किए जा सकें।
◆ जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपलब्ध मानव संसाधन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के समय कुल 194 श्रमिक कार्यरत पाए गए। इस पर उन्होंने कहा कि पूर्व में  अधिक संख्या में श्रमिक कार्य कर रहे थे, जबकि वर्तमान में श्रमिकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाई जाए तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके।
◆ निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया तथा चल रहे कटाव निरोधी कार्य के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया।  
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं नदी कटाव से लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की सतत निगरानी पर विशेष बल देते हुए अंचलाधिकारी, मकेर को निर्देश दिया कि कार्य की प्रगति की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए। प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा नियमित रूप से कार्य की प्रगति की निगरानी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर आवश्यक सामग्री एवं मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।
◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, विभाग के अन्य अभियंता, अंचलाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#antifloodwork 
#gandakriver 
#siteinspection 
#DM 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* *30 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश, श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने को कहा* छपरा, 16 जून 2026 ◆ संभावित बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा बताया गया कि कटाव निरोधी कार्य का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में 30 जून 2026 तक कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि संभावित बाढ़ के पूर्व संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित किए जा सकें। ◆ जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपलब्ध मानव संसाधन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के समय कुल 194 श्रमिक कार्यरत पाए गए। इस पर उन्होंने कहा कि पूर्व में अधिक संख्या में श्रमिक कार्य कर रहे थे, जबकि वर्तमान में श्रमिकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाई जाए तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। ◆ निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया तथा चल रहे कटाव निरोधी कार्य के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं नदी कटाव से लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की सतत निगरानी पर विशेष बल देते हुए अंचलाधिकारी, मकेर को निर्देश दिया कि कार्य की प्रगति की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए। प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा नियमित रूप से कार्य की प्रगति की निगरानी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर आवश्यक सामग्री एवं मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, विभाग के अन्य अभियंता, अंचलाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #antifloodwork #gandakriver #siteinspection #DM #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 16, 2026

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने तरैया प्रखंड में निर्माणाधीन तटबंध कार्य का किया निरीक्षण*

◆◆ *30 जून तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश, अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने को कहा*

छपरा, 16 जून 2026:

◆  जिले में संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध निर्माण कार्यों की प्रगति की मोनीटिंग को लेकर जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज तरैया प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन हसनपुर-बनिया-सगुनी तटबंध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
◆ जल संसाधन विभाग द्वारा हसनपुर-बनिया-सगुनी के बीच लगभग 8.33 किलोमीटर लंबा नया तटबंध निर्मित कराया जा रहा है। यह तटबंध क्षेत्र के लोगों को संभावित बाढ़ से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने तथा जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। 
◆ इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 7 किलोमीटर तटबंध निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य तीन अलग-अलग हिस्सों में प्रगति पर है।
◆ जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मधोपुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन खंड का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं गति का जायजा लिया। 
◆ जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष सभी कार्यों को 30 जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध निर्माण कार्य जिले के बाढ़ सुरक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे बड़ी आबादी को राहत एवं सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया।
◆ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग से किसी भी प्रकार की बाधा या विलंब की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
◆ जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से पूर्व सभी सुरक्षात्मक एवं संरचनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिकतम सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
◆ निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया, अंचलाधिकारी तरैया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#embankmentconstruction 
#siteinspection 
#DM 
#saran 
#taraiya 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने तरैया प्रखंड में निर्माणाधीन तटबंध कार्य का किया निरीक्षण* ◆◆ *30 जून तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश, अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने को कहा* छपरा, 16 जून 2026: ◆ जिले में संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध निर्माण कार्यों की प्रगति की मोनीटिंग को लेकर जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज तरैया प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन हसनपुर-बनिया-सगुनी तटबंध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ◆ जल संसाधन विभाग द्वारा हसनपुर-बनिया-सगुनी के बीच लगभग 8.33 किलोमीटर लंबा नया तटबंध निर्मित कराया जा रहा है। यह तटबंध क्षेत्र के लोगों को संभावित बाढ़ से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने तथा जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। ◆ इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 7 किलोमीटर तटबंध निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य तीन अलग-अलग हिस्सों में प्रगति पर है। ◆ जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मधोपुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन खंड का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं गति का जायजा लिया। ◆ जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष सभी कार्यों को 30 जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध निर्माण कार्य जिले के बाढ़ सुरक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे बड़ी आबादी को राहत एवं सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। ◆ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग से किसी भी प्रकार की बाधा या विलंब की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। ◆ जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से पूर्व सभी सुरक्षात्मक एवं संरचनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिकतम सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। ◆ निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया, अंचलाधिकारी तरैया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #embankmentconstruction #siteinspection #DM #saran #taraiya Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 16, 2026

◆◆ *जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, जून माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश*
◆◆ *तटबंध के संवेदनशील हिस्सों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश*
◆ *दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों की प्रगति की होगी निगरानी, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश*

सारण (सोनपुर), 06 जून 2026

◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। 

#antifloodwork 
#gangariver 
#siteinspection 
#sonnepur 
#DM 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, जून माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश* ◆◆ *तटबंध के संवेदनशील हिस्सों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश* ◆ *दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों की प्रगति की होगी निगरानी, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश* सारण (सोनपुर), 06 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। #antifloodwork #gangariver #siteinspection #sonnepur #DM #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 6, 2026

Latest Siteinspection News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App