Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Sirauligauspur

🚨 स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों की खुली अनदेखी?
सिरौलीगौसपुर सीएचसी में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोप, मुफ्त इलाज व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौलीगौसपुर से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए पर्चे लिखे जा रहे हैं। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह प्रदेश सरकार की मुफ्त दवा योजना और स्वास्थ्य मंत्री के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना का गंभीर मामला है।

आखिर जब सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, तो मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं है, या फिर व्यवस्था में कहीं बड़ी लापरवाही छिपी हुई है?

🎥 क्या सच में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं?
🎥 कौन है जिम्मेदार?
🎥 क्या होगी कार्रवाई?

देखिए पूरी पड़ताल और इस मुद्दे पर खास डिबेट सिर्फ हमारे चैनल पर।

📢 अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

#Barabanki #SirauliGauspur #CHC #HealthDepartment #FreeMedicine #BreakingNews #UPHealth #NewsDebate #RaviGupta #KhabarHalchal #बाराबंकी #स्वास्थ्य_विभाग #सीएचसी #मुफ्त_दवा #जनहित

🚨 स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों की खुली अनदेखी? सिरौलीगौसपुर सीएचसी में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोप, मुफ्त इलाज व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल! बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौलीगौसपुर से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए पर्चे लिखे जा रहे हैं। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह प्रदेश सरकार की मुफ्त दवा योजना और स्वास्थ्य मंत्री के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना का गंभीर मामला है। आखिर जब सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, तो मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं है, या फिर व्यवस्था में कहीं बड़ी लापरवाही छिपी हुई है? 🎥 क्या सच में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं? 🎥 कौन है जिम्मेदार? 🎥 क्या होगी कार्रवाई? देखिए पूरी पड़ताल और इस मुद्दे पर खास डिबेट सिर्फ हमारे चैनल पर। 📢 अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #Barabanki #SirauliGauspur #CHC #HealthDepartment #FreeMedicine #BreakingNews #UPHealth #NewsDebate #RaviGupta #KhabarHalchal #बाराबंकी #स्वास्थ्य_विभाग #सीएचसी #मुफ्त_दवा #जनहित

Sirauli Gauspur, Barabanki | Jul 26, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨

🌊 सिरौलीगौसपुर में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

राहत आयुक्त के निर्देश पर घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने हेतु सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में व्यापक बाढ़ राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, पीएसी, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना, ग्राम विकास विभाग, आपदा मित्र एवं बाढ़ खंड सहित विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया।

उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बाढ़ के दौरान आने वाली चुनौतियों और राहत कार्यों की जानकारी देते हुए प्रभावित ग्रामीणों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

📍 ग्रामीणों ने बताया कि अलीनगर रानीमऊ तटबंध से बघौली मार्ग, कमियार पुरवा से कोठीडीहा मार्ग तथा पासिन पुरवा से कोठीडीहा तटबंध तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में नहीं है। देखरेख के अभाव में इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाती, जिससे बाढ़ के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

🔹 अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग एम.एल. गुप्ता ने बताया कि यदि जिला प्रशासन इन मार्गों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दे, तो सड़कों एवं पुलियों की मरम्मत कराई जा सकती है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर, रामेन्द्र वर्मा, संदीप सिद्धार्थ, आनंद यादव, धनश्याम सिंह, विक्रम मौर्य, शुभेंद्र अवस्थी, रामकरन राम, आशीष शर्मा, राम अचल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

🎥 देखिए मॉक ड्रिल के विशेष दृश्य और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की विशेष बाइट।

#Barabanki #SirauliGauspur #FloodMockDrill #FloodPreparedness #GhaghraRiver #DisasterManagement #UPNews #BarabankiNews #BreakingNews #RaviGuptaNews #बाढ़_राहत #सिरौलीगौसपुर #बाराबंकी #घाघरा_नदी #आपदा_प्रबंधन

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨 🌊 सिरौलीगौसपुर में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल राहत आयुक्त के निर्देश पर घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने हेतु सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में व्यापक बाढ़ राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, पीएसी, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना, ग्राम विकास विभाग, आपदा मित्र एवं बाढ़ खंड सहित विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बाढ़ के दौरान आने वाली चुनौतियों और राहत कार्यों की जानकारी देते हुए प्रभावित ग्रामीणों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। 📍 ग्रामीणों ने बताया कि अलीनगर रानीमऊ तटबंध से बघौली मार्ग, कमियार पुरवा से कोठीडीहा मार्ग तथा पासिन पुरवा से कोठीडीहा तटबंध तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में नहीं है। देखरेख के अभाव में इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाती, जिससे बाढ़ के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 🔹 अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग एम.एल. गुप्ता ने बताया कि यदि जिला प्रशासन इन मार्गों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दे, तो सड़कों एवं पुलियों की मरम्मत कराई जा सकती है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर, रामेन्द्र वर्मा, संदीप सिद्धार्थ, आनंद यादव, धनश्याम सिंह, विक्रम मौर्य, शुभेंद्र अवस्थी, रामकरन राम, आशीष शर्मा, राम अचल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 🎥 देखिए मॉक ड्रिल के विशेष दृश्य और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की विशेष बाइट। #Barabanki #SirauliGauspur #FloodMockDrill #FloodPreparedness #GhaghraRiver #DisasterManagement #UPNews #BarabankiNews #BreakingNews #RaviGuptaNews #बाढ़_राहत #सिरौलीगौसपुर #बाराबंकी #घाघरा_नदी #आपदा_प्रबंधन

Sirauli Gauspur, Barabanki | Jun 11, 2026

Latest Sirauligauspur News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App