Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Singrauli

नाली निर्माण में लापरवाही से कचनी में भरा पानी, ट्रैक्टर एजेंसी संचालक को करोड़ों का नुकसान

सिंगरौली। कचनी में विजय बंधु पेट्रोल पंप के पास अल्ट्राटेक ट्रैक्टर एजेंसी सहित आसपास के कई प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से करोड़ो रुपए का भारी नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के अनुसार पानी भरने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र में संचालित कई अन्य ट्रैक्टर एजेंसियों, मकान मालिकों और भू-स्वामियों को भी लाखों रुपये की क्षति होने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा हाल ही में नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के बजाय नाली को एक निजी नाली से जोड़ दिया गया। इसके चलते बारिश का पानी उचित तरीके से बाहर निकलने के बजाय आसपास के प्रतिष्ठानों और मकानों के बेसमेंट में जमा हो गया।
बताया जा रहा है कि कचनी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर एजेंसियों के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे वहां रखे ट्रैक्टर एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर करीब छह माह पूर्व ही नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया गया था और जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि नगर निगम द्वारा समय रहते जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाता तो आज उन्हें लाखों-करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने, हालिया नाली निर्माण की जांच कराने तथा प्रभावित व्यापारियों एवं भवन मालिकों को हुए नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक ट्रैक्टर एजेंसी की समस्या नहीं है, बल्कि कचनी क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या का परिणाम है, जिसका स्थायी समाधान बेहद जरूरी है।

नाली निर्माण में लापरवाही से कचनी में भरा पानी, ट्रैक्टर एजेंसी संचालक को करोड़ों का नुकसान सिंगरौली। कचनी में विजय बंधु पेट्रोल पंप के पास अल्ट्राटेक ट्रैक्टर एजेंसी सहित आसपास के कई प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से करोड़ो रुपए का भारी नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के अनुसार पानी भरने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र में संचालित कई अन्य ट्रैक्टर एजेंसियों, मकान मालिकों और भू-स्वामियों को भी लाखों रुपये की क्षति होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा हाल ही में नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के बजाय नाली को एक निजी नाली से जोड़ दिया गया। इसके चलते बारिश का पानी उचित तरीके से बाहर निकलने के बजाय आसपास के प्रतिष्ठानों और मकानों के बेसमेंट में जमा हो गया। बताया जा रहा है कि कचनी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर एजेंसियों के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे वहां रखे ट्रैक्टर एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर करीब छह माह पूर्व ही नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया गया था और जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि नगर निगम द्वारा समय रहते जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाता तो आज उन्हें लाखों-करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने, हालिया नाली निर्माण की जांच कराने तथा प्रभावित व्यापारियों एवं भवन मालिकों को हुए नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक ट्रैक्टर एजेंसी की समस्या नहीं है, बल्कि कचनी क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या का परिणाम है, जिसका स्थायी समाधान बेहद जरूरी है।

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

सरई: नवानगर में बाइक दुर्घटना में सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

सरई: नवानगर में बाइक दुर्घटना में सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Sarai, Singrauli | Aug 16, 2026

चितरंगी: 21 वृत्तों और 57 संभागों में सिंगरौली वृत एवं बैढन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चितरंगी: 21 वृत्तों और 57 संभागों में सिंगरौली वृत एवं बैढन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Chitrangi, Singrauli | Aug 16, 2026