Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Sidhipolice

🟥 प्राइड कदम समाचार | सीधी

प्रेम संबंध में शादी से इंकार बना हत्या की वजह, 19 वर्षीय युवती के कंकाल हत्याकांड का खुलासा

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चुरहट पुलिस ने सुलझाया अंधा हत्याकांड

सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोष्टा-पवाई के जंगल में मिले 19 वर्षीय युवती के कंकाल हत्याकांड का सीधी पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध के दौरान शादी को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवती की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए उसने मोबाइल फोन तोड़कर नदी में फेंक दिया तथा भ्रामक संदेश भेजकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में थाना चुरहट पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

ऐसे खुला मामला

30 जून 2026 को ग्राम कोष्टा-पवाई के जंगल में एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने पर थाना चुरहट में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डीएनए परीक्षण तथा परिजनों द्वारा पहचान के बाद मृतका की पहचान प्रियंका साकेत (19 वर्ष) निवासी ग्राम मवई, थाना चुरहट के रूप में हुई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने मृतका के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया तथा उसके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पवन कारपेंटर (20 वर्ष) निवासी ग्राम चिलरी कला, थाना कमर्जी पर संदेह गहराया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2025 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मृतका लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अलग-अलग जाति होने का हवाला देकर शादी से इंकार कर रहा था। 24 जून को आरोपी ने युवती को चुरहट बुलाया और दोनों कोष्टा-पवाई के जंगल पहुंचे। वहां शादी को लेकर विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से सिर और कान के पास वार कर उसकी हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का मोबाइल बंद कर उसकी बहन को व्हाट्सएप पर भ्रामक संदेश भेजा, ताकि किसी को घटना का संदेह न हो। बाद में मोबाइल फोन तोड़कर नरकुई नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस पूरे हत्याकांड के खुलासे में थाना चुरहट की निरीक्षक रीता त्रिपाठी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।

#PrideKadamNews #Sidhi #Churhat #SidhiPolice #MadhyaPradesh #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #PriyankaSaket #Justice #MPNews

🟥 प्राइड कदम समाचार | सीधी प्रेम संबंध में शादी से इंकार बना हत्या की वजह, 19 वर्षीय युवती के कंकाल हत्याकांड का खुलासा मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चुरहट पुलिस ने सुलझाया अंधा हत्याकांड सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोष्टा-पवाई के जंगल में मिले 19 वर्षीय युवती के कंकाल हत्याकांड का सीधी पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध के दौरान शादी को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवती की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए उसने मोबाइल फोन तोड़कर नदी में फेंक दिया तथा भ्रामक संदेश भेजकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में थाना चुरहट पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। ऐसे खुला मामला 30 जून 2026 को ग्राम कोष्टा-पवाई के जंगल में एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने पर थाना चुरहट में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डीएनए परीक्षण तथा परिजनों द्वारा पहचान के बाद मृतका की पहचान प्रियंका साकेत (19 वर्ष) निवासी ग्राम मवई, थाना चुरहट के रूप में हुई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने मृतका के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया तथा उसके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पवन कारपेंटर (20 वर्ष) निवासी ग्राम चिलरी कला, थाना कमर्जी पर संदेह गहराया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2025 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मृतका लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अलग-अलग जाति होने का हवाला देकर शादी से इंकार कर रहा था। 24 जून को आरोपी ने युवती को चुरहट बुलाया और दोनों कोष्टा-पवाई के जंगल पहुंचे। वहां शादी को लेकर विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से सिर और कान के पास वार कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने की कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का मोबाइल बंद कर उसकी बहन को व्हाट्सएप पर भ्रामक संदेश भेजा, ताकि किसी को घटना का संदेह न हो। बाद में मोबाइल फोन तोड़कर नरकुई नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार इस पूरे हत्याकांड के खुलासे में थाना चुरहट की निरीक्षक रीता त्रिपाठी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। #PrideKadamNews #Sidhi #Churhat #SidhiPolice #MadhyaPradesh #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #PriyankaSaket #Justice #MPNews

Gopadbanas, Sidhi | Jul 18, 2026

🚨 सड़क जाम हटाने पहुंची कमर्जी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

सीधी। कमर्जी थाना क्षेत्र में सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार दबिश के बाद 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने और शासकीय कार्य में रुकावट उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

#BreakingNews 

कानून से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

#sidhicrimenews #sidhibreaking #spsidhi #sidhipolice #Crime #JansamparkMP #SidhiNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceAction

🚨 सड़क जाम हटाने पहुंची कमर्जी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार सीधी। कमर्जी थाना क्षेत्र में सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार दबिश के बाद 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने और शासकीय कार्य में रुकावट उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। #BreakingNews कानून से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। #sidhicrimenews #sidhibreaking #spsidhi #sidhipolice #Crime #JansamparkMP #SidhiNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceAction

Gopadbanas, Sidhi | Jun 16, 2026

🚨 सीधी जिले के कमर्जी थाना प्रभारी पर हमला: LIVE वीडियो वायरल, इलाके में सनसनी

 कमर्जी थाना | #Sidhi #BreakingNews #ViralVideo

सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी पर हुए जानलेवा हमले का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 वीडियो में क्या दिखा?

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम

अचानक भीड़ का उग्र रूप

धारदार हथियारों से हमला

घायल अवस्था में थाना प्रभारी

"अब पुलिस एक्शन मोड में"

घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
👉 5 थानों की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

" प्रशासन का सख्त संदेश"

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि—
“हमले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द गिरफ्तारी होगी।”
 #सीधीहमला #SidhiPolice #BreakingNews #ViralVideo

🚨 सीधी जिले के कमर्जी थाना प्रभारी पर हमला: LIVE वीडियो वायरल, इलाके में सनसनी कमर्जी थाना | #Sidhi #BreakingNews #ViralVideo सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी पर हुए जानलेवा हमले का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में क्या दिखा? सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम अचानक भीड़ का उग्र रूप धारदार हथियारों से हमला घायल अवस्था में थाना प्रभारी "अब पुलिस एक्शन मोड में" घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 👉 5 थानों की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। " प्रशासन का सख्त संदेश" पुलिस अधिकारियों का कहना है कि— “हमले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द गिरफ्तारी होगी।” #सीधीहमला #SidhiPolice #BreakingNews #ViralVideo

Gopadbanas, Sidhi | Jun 15, 2026

Latest Sidhipolice News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App