🚨 रानीगंज में मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे संदिग्ध को लोगों ने पकड़ा!
रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पवन यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे संदिग्ध को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया जाएगा।
अब पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
#रानीगंज #अररिया #बाइकचोरी #मोटरसाइकिलचोरी #रानीगंजन्यूज #अररियान्यूज #बिहारन्यूज #BreakingNews #SambadiyaNews
Raniganj, Araria | Sep 30, 2026