Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

Policedindori

डिंडौरी में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का आगाज़, प्रभारी मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जागरूकता रथ रवाना, पहले ही दिन 25 स्थानों पर 3,570 नागरिकों और विद्यार्थियों को किया जागरूक

डिंडौरी Halchal24news 

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान का मंगलवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ,विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके बाद जिले में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस बल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता रथ को प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।

जिला पुलिस के अनुसार अभियान के पहले दिन जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 25 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 3,570 नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धमेन्द्र सिंह, एसडीओपी सतीष द्विवेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें, ताकि डिंडौरी को स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जिला बनाया जा सके।

#HALCHAL24NEWS #Dindori #NasheSeDooriHaiZaroori #NashaMukti #DrugFreeIndia #DrugFreeDindori #MadhyaPradesh #PoliceDindori #JanJagrukta #YouthAwareness #BreakingNews #डिंडौरी #नशामुक्ति_अभियान #नशे_से_दूरी_है_जरूरी #मध्यप्रदेश #जागरूकता_रैली #युवा_शक्ति #स्वस्थ_समाज #PoliceNews

डिंडौरी में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का आगाज़, प्रभारी मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ जागरूकता रथ रवाना, पहले ही दिन 25 स्थानों पर 3,570 नागरिकों और विद्यार्थियों को किया जागरूक डिंडौरी Halchal24news मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान का मंगलवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ,विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके बाद जिले में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस बल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता रथ को प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। जिला पुलिस के अनुसार अभियान के पहले दिन जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 25 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 3,570 नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धमेन्द्र सिंह, एसडीओपी सतीष द्विवेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें, ताकि डिंडौरी को स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जिला बनाया जा सके। #HALCHAL24NEWS #Dindori #NasheSeDooriHaiZaroori #NashaMukti #DrugFreeIndia #DrugFreeDindori #MadhyaPradesh #PoliceDindori #JanJagrukta #YouthAwareness #BreakingNews #डिंडौरी #नशामुक्ति_अभियान #नशे_से_दूरी_है_जरूरी #मध्यप्रदेश #जागरूकता_रैली #युवा_शक्ति #स्वस्थ_समाज #PoliceNews

Dindori, Dindori | Jul 15, 2026

Latest Policedindori News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App