Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Patliputrastation

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की खबर सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं।

डीएम के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया।

वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन के परिचालन को रोक रहे थे। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इसके बाद जान-माल की सुरक्षा और रेलवे संचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन परिसर से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।
#crimenews #students #StudentsProtest #railway #PatliputraStation #patna #protest #students #SBLive #sblivebihar #bihar

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की खबर सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं। डीएम के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया। वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन के परिचालन को रोक रहे थे। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इसके बाद जान-माल की सुरक्षा और रेलवे संचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन परिसर से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। #crimenews #students #StudentsProtest #railway #PatliputraStation #patna #protest #students #SBLive #sblivebihar #bihar

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

🚨 बड़ी खबर: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का भारी हंगामा 

🚨बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा। ट्रेनों की कमी और लेटलतीफी से नाराज छात्रों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और ट्रेनों की बोगियों में तोड़फोड़ की।

#Patna #PatliputraStation #BiharNews #StudentProtest #BreakingNews #IndianRailways

🚨 बड़ी खबर: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का भारी हंगामा 🚨बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा। ट्रेनों की कमी और लेटलतीफी से नाराज छात्रों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और ट्रेनों की बोगियों में तोड़फोड़ की। #Patna #PatliputraStation #BiharNews #StudentProtest #BreakingNews #IndianRailways

Araria, Araria | Jun 14, 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़, पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेनें पड़ीं कम, नाराज अभ्यर्थी ट्रैक पर उतरे। #PatliputraStation #SipahiBharti #BiharPoliceExam #RailwayChaos #BreakingNews #BiharNews #StudentsProtest #ExamRush

सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़, पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेनें पड़ीं कम, नाराज अभ्यर्थी ट्रैक पर उतरे। #PatliputraStation #SipahiBharti #BiharPoliceExam #RailwayChaos #BreakingNews #BiharNews #StudentsProtest #ExamRush

Nawada, Nawada | Jun 14, 2026

Latest Patliputrastation News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App