Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Oraijalaun

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया के लिए अब सिर्फ दो ही जगह बची हैं जेल या जहन्नुम। उन्होंने ₹1,273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और कहा कि जालौन अब दस्यु क्षेत्र नहीं बल्कि विकास की नई पहचान बन गया है। 

सुनिये और क्या कुछ कह गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

#yogiadityanath #cmupmyogiadityanath #jalaunnews #oraijalaun #boldobharat

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया के लिए अब सिर्फ दो ही जगह बची हैं जेल या जहन्नुम। उन्होंने ₹1,273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और कहा कि जालौन अब दस्यु क्षेत्र नहीं बल्कि विकास की नई पहचान बन गया है। सुनिये और क्या कुछ कह गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंकुर श्रीवास्तव ✍️ #yogiadityanath #cmupmyogiadityanath #jalaunnews #oraijalaun #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 25, 2026

उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान महिला-पुरुष सिपाही का रोमांस, CCTV वीडियो वायरल; पुरुष सिपाही निलंबित

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई। जालौन जनपद की उरई कोतवाली से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कोतवाली के कंट्रोल रूम के अंदर ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही और पुरुष सिपाही कथित रूप से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुरुष सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। यह मामला ड्यूटी के दौरान अनुशासन और आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। महिला सिपाही की भूमिका की भी विभागीय जांच जारी है।

#oraijalaun #jalaunnews

उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान महिला-पुरुष सिपाही का रोमांस, CCTV वीडियो वायरल; पुरुष सिपाही निलंबित अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई। जालौन जनपद की उरई कोतवाली से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कोतवाली के कंट्रोल रूम के अंदर ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही और पुरुष सिपाही कथित रूप से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुरुष सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। यह मामला ड्यूटी के दौरान अनुशासन और आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। महिला सिपाही की भूमिका की भी विभागीय जांच जारी है। #oraijalaun #jalaunnews

Orai, Jalaun | Jun 25, 2026

बीजेपी के दबाव में विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास: दीपराज गुर्जर, सपा जिला अध्यक्ष जालौन 

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने गए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सपा जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के दबाव में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दीपराज गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर ज्ञापन देने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति सड़क पर यातायात रोककर धरना देने तथा बड़े नेताओं के स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की खुली छूट दी जा रही है।

#oraijalaun #up92 #jalaunpolice #samajwadiparty #BJP

बीजेपी के दबाव में विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास: दीपराज गुर्जर, सपा जिला अध्यक्ष जालौन अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने गए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सपा जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के दबाव में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दीपराज गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर ज्ञापन देने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति सड़क पर यातायात रोककर धरना देने तथा बड़े नेताओं के स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की खुली छूट दी जा रही है। #oraijalaun #up92 #jalaunpolice #samajwadiparty #BJP

Orai, Jalaun | Jun 9, 2026

Latest Oraijalaun News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App