Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Mehengai News Videos | Public App
←
Mehengai
MORE NEWS
महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का समस्तीपुर में प्रतिवाद मार्च, मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन। समस्तीपुर, 27 अगस्त 2026: लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले गुरुवार को समस्तीपुर शहर में जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में खेग्रामस एवं अन्य जनसंगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मालगोदाम चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि “आकाश छूती महंगाई से किसान-मजदूर और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है।” उन्होंने कहा कि खाद्यान्न, दाल, तेल, गैस, पेट्रोल, चीनी, प्याज सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मालगोदाम चौक पर पुतला दहन के बाद सभा आयोजित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया गया। प्रतिवाद मार्च की अध्यक्षता खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने की, जबकि सभा का संचालन जिला सचिव जीबछ पासवान ने किया। सभा को भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, फूलबाबू सिंह, ललन कुमार, रंजीत राम, सुनील कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, महेश कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, रामचंद्र पासवान, दिनेश कुमार, मो. दुलारे, गंगा प्रसाद पासवान, अनील चौधरी, अजय कुमार, अमित कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक में कई फैसले इससे पूर्व समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की, जबकि मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने पर्यवेक्षण किया। बैठक में राजनीतिक, सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक मुद्दों पर कई निर्णय लिए गए। नेताओं ने बताया कि वासभूमि, पर्चा, पहुंचपथ, आवास सहित विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर से जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 15 सितंबर तक खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाने तथा सभी प्रखंड कमिटियों एवं जनसंगठनों की बैठक आयोजित करने का भी फैसला लिया गया। बैठक में पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 6 अगस्त को आयोजित छात्र-युवा संसद को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने सहित संगठन एवं आगामी आंदोलनों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। #Samastipur #Khegramas #MahengaiVirodh #ProtestMarch #DharmendraJha #UmeshKumar #CPI_ML #PrimeMinisterEffigy #Mehengai #KisanMazdoor #SamastipurNews #BiharNews #PoliticalNews #Protest #StreamBihar
Ujiarpur, Samastipur | Aug 27, 2026
#petrol #diesel #news #devenderyadav #delhi #delhicongress #burari #barari #mehengai #latestnews
Delhi, India | May 16, 2026
रीवा में महंगाई का बड़ा झटका! इन-इन सामानों के बढ़े दाम, बिगड़ा लोगों का बजट #Rewa #RewaNews #Mehengai #PriceHike #Cons...
Madhya Pradesh, India | Apr 10, 2026