Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Mantriprasadnaithani

सेलाकुई के लाल स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

देहरादून/सेलाकुई। असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान राजा रोड, सेलाकुई पहुंचाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए पांच जवानों में शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार आज सेलाकुई श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया जाएगा।

परिजनों के अनुसार प्रशांत सिंह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और घर के अकेले चिराग थे। उनकी शादी महज दो वर्ष पहले ही हुई थी। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता तत्काल असम के लिए रवाना हो गए थे और अब बेटे के पार्थिव शरीर के साथ वापस लौटे हैं।
प्रशांत सिंह का संबंध एक सैन्य परिवार से था। बचपन से ही उनमें देशसेवा का जज़्बा था और उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होकर अपने सपने को साकार किया। उनकी शहादत से न केवल परिवार बल्कि पूरे देहरादून और उत्तराखंड को गहरा आघात पहुंचा है।

शहीद प्रशांत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही बात है—"देश ने अपना वीर सपूत खो दिया।"

शत्-शत् नमन, वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह। 

#followerseveryone #highlightseveryone #uttrakhand_devbhoomi #uttarakhandheaven #uttarakhandupdate #vikasnagarbairagiwalahtyakand #BreakingNews #mantriprasadnaithani

सेलाकुई के लाल स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार देहरादून/सेलाकुई। असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान राजा रोड, सेलाकुई पहुंचाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए पांच जवानों में शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार आज सेलाकुई श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया जाएगा। परिजनों के अनुसार प्रशांत सिंह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और घर के अकेले चिराग थे। उनकी शादी महज दो वर्ष पहले ही हुई थी। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता तत्काल असम के लिए रवाना हो गए थे और अब बेटे के पार्थिव शरीर के साथ वापस लौटे हैं। प्रशांत सिंह का संबंध एक सैन्य परिवार से था। बचपन से ही उनमें देशसेवा का जज़्बा था और उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होकर अपने सपने को साकार किया। उनकी शहादत से न केवल परिवार बल्कि पूरे देहरादून और उत्तराखंड को गहरा आघात पहुंचा है। शहीद प्रशांत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही बात है—"देश ने अपना वीर सपूत खो दिया।" शत्-शत् नमन, वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह। #followerseveryone #highlightseveryone #uttrakhand_devbhoomi #uttarakhandheaven #uttarakhandupdate #vikasnagarbairagiwalahtyakand #BreakingNews #mantriprasadnaithani

Uttarakhand, India | Jun 14, 2026

#हिंसरियाखाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने उठाए पेयजल संकट के मुद्दे

देवप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का हिंसरियाखाल पहुंचने पर ढोल-दमाऊ और मसकबाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि पूरा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा है और इस मुद्दे पर लंबे समय से आंदोलन चल रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस और नैथानी को अपना समर्थन भी दिया। इस दौरान नरेश उमरियाल एवं उनकी टीम ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

#highlightseveryone #followerseveryone #uttarakhandupdate #uttrakhand_devbhoomi #uttarakhandheaven #BreakingNews Harsh Mantri #MantriPrasadNaithani

#हिंसरियाखाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने उठाए पेयजल संकट के मुद्दे देवप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का हिंसरियाखाल पहुंचने पर ढोल-दमाऊ और मसकबाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि पूरा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा है और इस मुद्दे पर लंबे समय से आंदोलन चल रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस और नैथानी को अपना समर्थन भी दिया। इस दौरान नरेश उमरियाल एवं उनकी टीम ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। #highlightseveryone #followerseveryone #uttarakhandupdate #uttrakhand_devbhoomi #uttarakhandheaven #BreakingNews Harsh Mantri #MantriPrasadNaithani

Uttarakhand, India | Jun 14, 2026

Latest Mantriprasadnaithani News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App