Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Laluprasadyadav

लोजपा छोड़ राजद में शामिल होते ही विजय कुमार सिंह का हमला,चिराग पासवान और सम्राट चौधरी 
पर दिए तीखे बयान! #samratchoudhary #BiharPolitics #ChiragPaswan #patna #patnabihar #RJD #TejashwiYadav #LaluPrasadYadav #aurangabad #barun

पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब बारुण-सोननगर निवासी, उपप्रमुख प्रतिनिधि एवं नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व प्रत्याशी तथा पूर्व प्रधान महासचिव विजय सिंह यादव ने लोजपा छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राजद के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू तथा नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद समर्थित प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में विजय सिंह यादव को पार्टी का हरा गमछा, पुस्तक और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक राजद परिवार में शामिल कराया गया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय सिंह यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
राजद की सदस्यता लेने के बाद विजय सिंह यादव ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि "चिराग पासवान अपने किए गए वादों पर खरे नहीं उतरे। जनता से जो उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हो सकीं। यही कारण है कि मैंने राजद का दामन थामा है।"
उन्होंने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'हरे गमछा' संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए दिए जाते हैं। जनता सब कुछ समझती है और विकास तथा सामाजिक न्याय की राजनीति चाहती है।
विजय सिंह यादव ने कहा कि राजद में शामिल होकर उन्हें खुशी और संतोष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि बिहार के विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, जितेंद्र यादव, मो. मुख्तार अंसारी सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोजपा छोड़ राजद में शामिल होते ही विजय कुमार सिंह का हमला,चिराग पासवान और सम्राट चौधरी पर दिए तीखे बयान! #samratchoudhary #BiharPolitics #ChiragPaswan #patna #patnabihar #RJD #TejashwiYadav #LaluPrasadYadav #aurangabad #barun पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब बारुण-सोननगर निवासी, उपप्रमुख प्रतिनिधि एवं नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व प्रत्याशी तथा पूर्व प्रधान महासचिव विजय सिंह यादव ने लोजपा छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राजद के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू तथा नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद समर्थित प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में विजय सिंह यादव को पार्टी का हरा गमछा, पुस्तक और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक राजद परिवार में शामिल कराया गया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय सिंह यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। राजद की सदस्यता लेने के बाद विजय सिंह यादव ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि "चिराग पासवान अपने किए गए वादों पर खरे नहीं उतरे। जनता से जो उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हो सकीं। यही कारण है कि मैंने राजद का दामन थामा है।" उन्होंने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'हरे गमछा' संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए दिए जाते हैं। जनता सब कुछ समझती है और विकास तथा सामाजिक न्याय की राजनीति चाहती है। विजय सिंह यादव ने कहा कि राजद में शामिल होकर उन्हें खुशी और संतोष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि बिहार के विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, जितेंद्र यादव, मो. मुख्तार अंसारी सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Barun, Aurangabad | Jul 14, 2026

राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस पर अररिया जिला कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन, केक काटने और नेताओं के संबोधन के बीच सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

#Araria #RJD #RJD30thFoundationDay #TejashwiYadav #SocialJustice #BiharPolitics #LaluPrasadYadav #ArariaNews #BiharNews #NavBihar24

राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस पर अररिया जिला कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन, केक काटने और नेताओं के संबोधन के बीच सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। #Araria #RJD #RJD30thFoundationDay #TejashwiYadav #SocialJustice #BiharPolitics #LaluPrasadYadav #ArariaNews #BiharNews #NavBihar24

Araria, Araria | Jul 6, 2026

Latest Laluprasadyadav News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App