
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन… इसी दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी पिस्टल निकाल ली। #Aligarh #UttarPradesh #SP #SamajwadiParty #JoharUniversity #AIMIM #Protest #Police #UPNews #BreakingNews #KNLive24
Uttar Pradesh, India | Jul 24, 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोज़र आदेश का आबिद रज़ा ने किया विरोध | #JoharUniversity #AbidRaza #Rampur #AzamKhan #Education #UttarPradesh #Politics #SatyamevBharatNews सत्यमेव भारत न्यूजVikendra Sharma Er Rana Pratap SinghAnirudha Mishra
Hardwar, Haridwar | Jul 20, 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर ए.एस. नोमानी का बयान बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस बड़े शिक्षण संस्थान को ध्वस्त किया गया, तो इसे शिक्षा के इतिहास में एक "काला दिन" माना जाएगा और इसकी तुलना सदियों पहले नालंदा विश्वविद्यालय के विनाश से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी अनेक इमारतें हैं जिनके नक्शे या निर्माण संबंधी विवाद हैं। यदि केवल इसी आधार पर कार्रवाई की जाती है, तो क्या सभी ऐसी इमारतों को भी गिराया जाएगा? उनका कहना है कि किसी भी कार्रवाई में समानता और कानून का एक समान अनुपालन होना चाहिए। ए.एस. नोमानी ने कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त किया जाता है, तो इससे जनता के टैक्स के पैसे से निर्मित परिसंपत्तियों का नुकसान होगा और वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस मामले में ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे कानून का पालन भी हो और विद्यार्थियों की शिक्षा तथा सार्वजनिक संसाधनों का भी संरक्षण हो। #JoharUniversity #EducationMatters #ASNomani #BundelkhandInsafSena #SaveEducation
Banda, Banda | Jul 17, 2026