Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Itibarthin

बरठीं में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, आईटीआई परिसर में चला स्वच्छता अभियान
बरठीं, 5 जून: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बरठीं में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "हमारी धरती, हमारा भविष्य" के तहत विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य श्री सचिन शर्मा ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आईटीआई केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वर्कशॉप और कैंपस परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
समूह अनुदेशक भूप सिंह ने मिशन लाइफ के सात प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल बचत और ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#Barthin #WorldEnvironmentDay #ITIBarthin #BilaspurNews #EnvironmentDay2026 #PlantationDrive #HimachalNews #UTHimachal

बरठीं में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, आईटीआई परिसर में चला स्वच्छता अभियान बरठीं, 5 जून: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बरठीं में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "हमारी धरती, हमारा भविष्य" के तहत विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य श्री सचिन शर्मा ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आईटीआई केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वर्कशॉप और कैंपस परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। समूह अनुदेशक भूप सिंह ने मिशन लाइफ के सात प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल बचत और ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। #Barthin #WorldEnvironmentDay #ITIBarthin #BilaspurNews #EnvironmentDay2026 #PlantationDrive #HimachalNews #UTHimachal

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 5, 2026

Latest Itibarthin News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App