Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

Infrastructureissue

ताजगंज में फूटा जनाक्रोश, जानलेवा सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी और क्षेत्रवासी

7-8 गहरे गड्ढों और जर्जर सड़क से लोगों की जान पर बन आई, कई हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में खरादी टोला के सामने जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के विरोध में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के चलते कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। युवा व्यापारी स्वर्गीय अंकित अग्रवाल की मौत का जिक्र करते हुए लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने नमामि गंगे परियोजना के कार्यों में लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए सड़क को तत्काल दुरुस्त करने, डिवाइडर लगाने, भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

#Agra #Tajganj #AgraNews #RoadSafety #BreakingNews #NamamiGange #PublicProtest #RoadAccident #TajganjNews #ChambalTimes #TrafficSafety #JanAakrosh #AgraBreaking #LocalNews #InfrastructureIssue

ताजगंज में फूटा जनाक्रोश, जानलेवा सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी और क्षेत्रवासी 7-8 गहरे गड्ढों और जर्जर सड़क से लोगों की जान पर बन आई, कई हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन आगरा के ताजगंज क्षेत्र में खरादी टोला के सामने जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के विरोध में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के चलते कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। युवा व्यापारी स्वर्गीय अंकित अग्रवाल की मौत का जिक्र करते हुए लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नमामि गंगे परियोजना के कार्यों में लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए सड़क को तत्काल दुरुस्त करने, डिवाइडर लगाने, भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। #Agra #Tajganj #AgraNews #RoadSafety #BreakingNews #NamamiGange #PublicProtest #RoadAccident #TajganjNews #ChambalTimes #TrafficSafety #JanAakrosh #AgraBreaking #LocalNews #InfrastructureIssue

Agra, Agra | Jun 18, 2026

Bihar news : जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन। जनप्रतिनिधियों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप। जर्जर बदहाल और जल जमाव को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया अंतर्गत सेनुवरिया पंचायत वार्ड नंबर 7 अमवा मन बाजार के ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से अमवा मन बाजार की सड़क जर्जर है। हल्की बारिश में भी जल जमाव हो जाता है जिससे ग्रामीणों राहगिरो बाजार में आने वाले व्यापारियों तथा साग सब्जी कपड़ा सामान खरीदनेआने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बगल में विद्यालय है जहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को भी जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव से परेशान होना पड़ता है।  विशाल कुमार, कुंती देवी, राहुल कुमार, अंशु कुमार, भोला साह  अरविंद कुमार, नीतू देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश शाह, मुसमात राजपति तथा भिखारी साह आदि ने बताया कि सांसद विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी इस समस्या का निराकरण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने आक्रोषपूर्ण शब्दों में कहा कि सिर्फ चुनाव के समय ही सांसद विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं। बड़े-बड़े वादों का पिटारा खोल देते हैं। लेकिन जीत जाने के बाद हमारा हाल-चाल पूछने की कौन कहे हमारे क्षेत्र की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं। चुनाव के समय किए गए विकास के बड़े-बड़े दावे जीतने के बाद खोखले साबित हो जाते हैं। आक्रोषित ग्रामीणों का कहना है कि अगर बहुत जल्द जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिलती है तो हम आंदोलन पर उतारू होंगे जिसकी सारी जवाब देही सांसद विधायक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की होगी। साथ ही आगामी चुनावों में ग्रामीण जनता जन प्रतिनिधियों को करारा जवाब देते हुए अच्छी तरह सबक सिखाएगी। बताते चले की हल्की सी बारिश में भी कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाता है जिससे उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।#WestChamparan #Majhaulia #AmwaManBazaar #RoadProblem #Waterlogging #BiharNews #PublicProtest #InfrastructureIssue #RuralDevelopment #LocalNews

Bettiah, West Champaran | Jun 12, 2026

Latest Infrastructureissue News Videos - Watch the Latest News of August 18, 2026 | Public App