Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Indiaathletics

🏅 गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक और बड़ा धमाका, राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; एशियन गेम्स के लिए चयन पक्का

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा 26 जून 
चंबा जिले की अंतरराष्ट्रीय धाविका और 'उड़नपरी' सीमा ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। भुवनेश्वर (उड़ीसा) के कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ 16:11.04 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता भारत की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है और इसी के प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। सीमा पहले ही विदेशी प्रतियोगिता में निर्धारित क्वालिफाइंग टाइम हासिल कर चुकी थीं, लेकिन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल करना भी चयन के लिए जरूरी था। गोल्ड जीतने के साथ अब उनका एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन भी सुनिश्चित हो गया है।
सीमा ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनके विदेशी कोच स्कॉट सिमंज़ (USA) और भारतीय कोच अजीथ मार्कॉज़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने प्रायोजक रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स का भी विशेष आभार जताया, जिन्होंने उनकी तैयारी में अहम भूमिका निभाई।
सीमा का अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। वह 28 जून को इसी प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।
अब सीमा की निगाहें सितंबर 2026 में जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स पर हैं, जहां उनका लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
चंबा की इस बेटी की शानदार सफलता पर पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
#GoldenGirlSeema #ChambaPride #GoldMedal #NationalChampion #Athletics #AsianGames2026 #Nagoya2026 #HimachalPride #FlyingGirlSeema #ChambaNews #HimachalNews #SportsNews #IndiaAthletics

🏅 गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक और बड़ा धमाका, राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; एशियन गेम्स के लिए चयन पक्का सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा 26 जून चंबा जिले की अंतरराष्ट्रीय धाविका और 'उड़नपरी' सीमा ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। भुवनेश्वर (उड़ीसा) के कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ 16:11.04 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता भारत की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है और इसी के प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। सीमा पहले ही विदेशी प्रतियोगिता में निर्धारित क्वालिफाइंग टाइम हासिल कर चुकी थीं, लेकिन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल करना भी चयन के लिए जरूरी था। गोल्ड जीतने के साथ अब उनका एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन भी सुनिश्चित हो गया है। सीमा ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनके विदेशी कोच स्कॉट सिमंज़ (USA) और भारतीय कोच अजीथ मार्कॉज़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने प्रायोजक रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स का भी विशेष आभार जताया, जिन्होंने उनकी तैयारी में अहम भूमिका निभाई। सीमा का अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। वह 28 जून को इसी प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। अब सीमा की निगाहें सितंबर 2026 में जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स पर हैं, जहां उनका लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। चंबा की इस बेटी की शानदार सफलता पर पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। #GoldenGirlSeema #ChambaPride #GoldMedal #NationalChampion #Athletics #AsianGames2026 #Nagoya2026 #HimachalPride #FlyingGirlSeema #ChambaNews #HimachalNews #SportsNews #IndiaAthletics

Chamba, Chamba | Jun 26, 2026

Latest Indiaathletics News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App