Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Imamganj

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा

गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में  मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की।

हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है।

जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने।

उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं।

जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा।

वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.
#गयाजी 
#GayaPolice 
#jansurajparty 
#imamganj 
#LatestNews 
#latestnewsindia 
#gaya 
#gayajii 
#बांकीपुर

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की। हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. #गयाजी #GayaPolice #jansurajparty #imamganj #LatestNews #latestnewsindia #gaya #gayajii #बांकीपुर

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 28, 2026

₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने, कहां- जब तक हमारे पैसे नहीं मिल जाते तब तक मैं यहां से मरते दम तक नहीं हटूंगा, आईजी से लगाई न्याय की गुहार
#गयाजी 
#imamganj 
#फ्रॉड 
#LatestNews 
#GayaPolice 
#gaya 
#latestnewsindia 
#चतरा 
#झारखंड 
#gayajii 
Samrat Choudhary 
District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने, कहां- जब तक हमारे पैसे नहीं मिल जाते तब तक मैं यहां से मरते दम तक नहीं हटूंगा, आईजी से लगाई न्याय की गुहार #गयाजी #imamganj #फ्रॉड #LatestNews #GayaPolice #gaya #latestnewsindia #चतरा #झारखंड #gayajii Samrat Choudhary District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 27, 2026

झिकटिया में लोक संवाद गोष्ठी: ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा

#BreakingNews #Gaya #Imamganj #Jhikatiya #LokSamvad #JanSamvad #BiharNews #PublicMeeting #Development #GovernmentSchemes #Huch #HuchNews #BharatCrimeLive #LatestNews #trendingnews

झिकटिया में लोक संवाद गोष्ठी: ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा #BreakingNews #Gaya #Imamganj #Jhikatiya #LokSamvad #JanSamvad #BiharNews #PublicMeeting #Development #GovernmentSchemes #Huch #HuchNews #BharatCrimeLive #LatestNews #trendingnews

Rafiganj, Aurangabad | Jul 11, 2026

🚨 पटना में जमीनी विवाद का खूनी अंजाम: सगे भाई ने खेला मौत का खेल, पूरा परिवार PMCH रेफर! 🚨कलयुग की कड़वी सच्चाई! पटना जिला के इमामगंज कोसडीहरा गांव में जमीन के एक टुकड़े ने दो सगे भाइयों को एक-दूसरे के खून का प्यासा बना दिया। बड़े भाई भोला ठाकुर ने आव देखा न ताव, धारदार हथियार और चाकू लेकर छोटे भाई के परिवार पर टूट पड़ा!वारदात की बड़ी बातें:क्रूरता की हद: हमले में छोटा भाई काशी ठाकुर, पत्नी सुषमा देवी और बेटी स्वाति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी।खुद पर भी वार: हमला करने के बाद बड़े भाई भोला ठाकुर ने खुद को भी चाकू से गोदा।रेफर: अरवल सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को PMCH पटना रेफर किया।मौके पर पुलिस: स्थानीय थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।जमीन और पैसे के चक्कर में सगे रिश्तों का यह कत्ल कहां तक जायज है?#PatnaNews #CrimeNews #BiharCrime Public ki Awaz Public Ki Awaz - News #BreakingNews #Imamganj #Kosdihra #PatnaPolice #PMCH

🚨 पटना में जमीनी विवाद का खूनी अंजाम: सगे भाई ने खेला मौत का खेल, पूरा परिवार PMCH रेफर! 🚨कलयुग की कड़वी सच्चाई! पटना जिला के इमामगंज कोसडीहरा गांव में जमीन के एक टुकड़े ने दो सगे भाइयों को एक-दूसरे के खून का प्यासा बना दिया। बड़े भाई भोला ठाकुर ने आव देखा न ताव, धारदार हथियार और चाकू लेकर छोटे भाई के परिवार पर टूट पड़ा!वारदात की बड़ी बातें:क्रूरता की हद: हमले में छोटा भाई काशी ठाकुर, पत्नी सुषमा देवी और बेटी स्वाति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी।खुद पर भी वार: हमला करने के बाद बड़े भाई भोला ठाकुर ने खुद को भी चाकू से गोदा।रेफर: अरवल सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को PMCH पटना रेफर किया।मौके पर पुलिस: स्थानीय थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।जमीन और पैसे के चक्कर में सगे रिश्तों का यह कत्ल कहां तक जायज है?#PatnaNews #CrimeNews #BiharCrime Public ki Awaz Public Ki Awaz - News #BreakingNews #Imamganj #Kosdihra #PatnaPolice #PMCH

Arwal, Arwal | Jun 28, 2026

गया में पैसे की मांग को लेकर झारखंड के कोयला व्यापारी ने अपनाया अनोखा तरीका, एजेंट के घर के बाहर खटिया लेकर 15 दिनों से बैठे हुए हैं कहां जब तक नहीं मिलेंगे पैसे यही बैठे रहेंगे

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज गड़ेरिया गांव में करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन का विवाद अब सड़क पर आ गया है। झारखंड के चतरा निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पिछले 15 दिनों से कोयला एजेंट संतोष कुमार अग्रवाल के घर के बाहर खटिया डालकर बैठे हैं। उनका दावा है कि कारोबार के दौरान उनके 4 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया हैं और कई बार मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि जब तक पूरी राशि नहीं मिलती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे।

धर्मेंद्र सिंह का यह भी दावा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले लिखित समझौते हुए थे, लेकिन उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा की मुझे जल्द पैसो की जरुरत है, हमने बैंक से पैसे लिए थे, पैसे नहीं देने  पर बैंक लगातार दबाव डाल रहा है.जबकि वें घर से फरार चल रहे है, हमसे मुलाकार भी नहीं कर रहे है. 

वहीं, संतोष कुमार अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यदि किसी तरह का लेन-देन विवाद है तो उसका समाधान केवल न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा। उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं करेगा और पिछले 15 दिनों से घर के बाहर धरना दिए जाने से परिवार मानसिक तनाव झेल रहा है, उन्होंने कहाँ की मेरे पति बाहर गए हुए है.उन्होंने आईजी से मिलकर भी अपने बातो को रखी है. 

इधर, गया के एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि यदि किसी को बकाया राशि को लेकर शिकायत है तो स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए। बिना अनुमति किसी के घर के बाहर बैठना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि एसडीपीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और प्राप्त शिकायत के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल करोड़ों रुपये के इस विवाद में दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।
#latestnewsgaya 
#गया 
#गयाजी #viralreels 
#viralvideoシ 
#bodhgayanews 
#bodhgayabiharsarif 
#imamganj 
#raniganjbazar 
#रानीगंज 
#CrimeNews 
#jharkhand 
#chatrajharkhand

गया में पैसे की मांग को लेकर झारखंड के कोयला व्यापारी ने अपनाया अनोखा तरीका, एजेंट के घर के बाहर खटिया लेकर 15 दिनों से बैठे हुए हैं कहां जब तक नहीं मिलेंगे पैसे यही बैठे रहेंगे गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज गड़ेरिया गांव में करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन का विवाद अब सड़क पर आ गया है। झारखंड के चतरा निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पिछले 15 दिनों से कोयला एजेंट संतोष कुमार अग्रवाल के घर के बाहर खटिया डालकर बैठे हैं। उनका दावा है कि कारोबार के दौरान उनके 4 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया हैं और कई बार मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि जब तक पूरी राशि नहीं मिलती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। धर्मेंद्र सिंह का यह भी दावा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले लिखित समझौते हुए थे, लेकिन उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा की मुझे जल्द पैसो की जरुरत है, हमने बैंक से पैसे लिए थे, पैसे नहीं देने पर बैंक लगातार दबाव डाल रहा है.जबकि वें घर से फरार चल रहे है, हमसे मुलाकार भी नहीं कर रहे है. वहीं, संतोष कुमार अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यदि किसी तरह का लेन-देन विवाद है तो उसका समाधान केवल न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा। उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं करेगा और पिछले 15 दिनों से घर के बाहर धरना दिए जाने से परिवार मानसिक तनाव झेल रहा है, उन्होंने कहाँ की मेरे पति बाहर गए हुए है.उन्होंने आईजी से मिलकर भी अपने बातो को रखी है. इधर, गया के एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि यदि किसी को बकाया राशि को लेकर शिकायत है तो स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए। बिना अनुमति किसी के घर के बाहर बैठना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि एसडीपीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और प्राप्त शिकायत के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल करोड़ों रुपये के इस विवाद में दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है। #latestnewsgaya #गया #गयाजी #viralreels #viralvideoシ #bodhgayanews #bodhgayabiharsarif #imamganj #raniganjbazar #रानीगंज #CrimeNews #jharkhand #chatrajharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 28, 2026

Latest Imamganj News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App