Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Gmssssalooni

🔴 दूसरे दिन शाम का LIVE | सलूणी स्कूल बचाओ आंदोलन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन को दूसरे दिन जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।
पहले दिन की अपेक्षा आज आंदोलन स्थल पर लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। सलूणी क्षेत्र के साथ-साथ सती पंचायत के वरिष्ठ नागरिक भी आंदोलन में शामिल हुए और अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस दौरान सलूणी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर जी तथा उनकी धर्मपत्नी, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य, विशेष रूप से आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए बच्चों के हित में चल रही इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि यह केवल एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों के भविष्य का मुद्दा बन चुका है।
📍 GMSSS सलूणी
🎥 LIVE | पहाड़ी न्यूज़
#SalooniSchoolBachao #GMSSSSalooni #PahadiNews #Chamba #Education #himachalpradeshtrips

🔴 दूसरे दिन शाम का LIVE | सलूणी स्कूल बचाओ आंदोलन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन को दूसरे दिन जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले दिन की अपेक्षा आज आंदोलन स्थल पर लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। सलूणी क्षेत्र के साथ-साथ सती पंचायत के वरिष्ठ नागरिक भी आंदोलन में शामिल हुए और अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान सलूणी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर जी तथा उनकी धर्मपत्नी, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य, विशेष रूप से आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए बच्चों के हित में चल रही इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि यह केवल एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों के भविष्य का मुद्दा बन चुका है। 📍 GMSSS सलूणी 🎥 LIVE | पहाड़ी न्यूज़ #SalooniSchoolBachao #GMSSSSalooni #PahadiNews #Chamba #Education #himachalpradeshtrips

Chamba, Chamba | Jun 19, 2026

📍 GMSSS सलूणी | क्रमिक अनशन LIVE | रात 9 बजे
कड़ाके की ठंड और रात के अंधेरे में भी अनशन जारी...
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर समाजसेवी डटे हुए हैं। मौसम की मार और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका हौसला कायम है।
बच्चों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे इन साहसी समाजसेवियों को सलाम। 🙏
Pahadi News Suneel Pahadi 
#Salooni #GMSSSSalooni #Anshan #EducationForAll #PahadiNews #Chamba #HimachalPradesh

📍 GMSSS सलूणी | क्रमिक अनशन LIVE | रात 9 बजे कड़ाके की ठंड और रात के अंधेरे में भी अनशन जारी... राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर समाजसेवी डटे हुए हैं। मौसम की मार और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका हौसला कायम है। बच्चों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे इन साहसी समाजसेवियों को सलाम। 🙏 Pahadi News Suneel Pahadi #Salooni #GMSSSSalooni #Anshan #EducationForAll #PahadiNews #Chamba #HimachalPradesh

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️
सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर 👇👇
#Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️ सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर 👇👇 #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

अल्टीमेटम खत्म: मेडिकल स्टाफ न मिलने पर GMSSS सलूणी में अनशन शुरू, बच्चों के भविष्य को लेकर उठी आवाज
सुनील पहाड़ी,
सलूणी,  चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में लंबे समय से रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को दिया गया 10 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं समाज सेविका अंजू धीमान तथा एसएमसी अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है।
अनशन में एसएमसी सदस्य दिनेश कुमार राणा, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार, रीतू सूर्यवंशी और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक स्कूल में मेडिकल स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा होने के बावजूद सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। उनका कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
अनशन शुरू होने के साथ ही पूरे सलूणी क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों पर टिकी हैं कि वे इस आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़ ग्राउंड रिपोर्ट...
#Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

अल्टीमेटम खत्म: मेडिकल स्टाफ न मिलने पर GMSSS सलूणी में अनशन शुरू, बच्चों के भविष्य को लेकर उठी आवाज सुनील पहाड़ी, सलूणी, चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में लंबे समय से रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को दिया गया 10 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं समाज सेविका अंजू धीमान तथा एसएमसी अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है। अनशन में एसएमसी सदस्य दिनेश कुमार राणा, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार, रीतू सूर्यवंशी और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक स्कूल में मेडिकल स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा होने के बावजूद सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। उनका कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अनशन शुरू होने के साथ ही पूरे सलूणी क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों पर टिकी हैं कि वे इस आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़ ग्राउंड रिपोर्ट... #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

Latest Gmssssalooni News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App