Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Gayabipard

'विपक्ष नहीं आया तो मैं क्या कहूं…' गया में महागठबंधन के विधायकों प्रबोधन कार्यक्रम से रहे दूरी, सवाल पर टाल गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार

गया: बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान गया शहर के विपार्ट में जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए गोल-मटोल जवाब दिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से पूछा गया कि आखिर विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी क्यों बनाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "यह कोई विषय नहीं है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था। अब अगर कोई नहीं आया, तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।" उन्होंने इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

गया शहर के भी बिपार्ड में आयोजित यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई विधायक और प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति साफ तौर पर नजर आई।

विपक्ष के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्ष ने किसी रणनीति के तहत कार्यक्रम से दूरी बनाई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस पूरे मामले को तूल देने से बचते हुए साफ कहा कि सभी दलों और जनप्रतिनिधियों को समान रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होना या नहीं होना संबंधित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।
Samrat Choudhary 
Dr. Prem Kumar 
District Administration, GAYA 
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल 
Tejashwi Yadav 
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#कांग्रेस 
#gayabipard 
#latestnewsgaya 
#gaya

'विपक्ष नहीं आया तो मैं क्या कहूं…' गया में महागठबंधन के विधायकों प्रबोधन कार्यक्रम से रहे दूरी, सवाल पर टाल गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार गया: बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान गया शहर के विपार्ट में जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए गोल-मटोल जवाब दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से पूछा गया कि आखिर विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी क्यों बनाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "यह कोई विषय नहीं है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था। अब अगर कोई नहीं आया, तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।" उन्होंने इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया। गया शहर के भी बिपार्ड में आयोजित यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई विधायक और प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति साफ तौर पर नजर आई। विपक्ष के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्ष ने किसी रणनीति के तहत कार्यक्रम से दूरी बनाई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस पूरे मामले को तूल देने से बचते हुए साफ कहा कि सभी दलों और जनप्रतिनिधियों को समान रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होना या नहीं होना संबंधित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है। Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar District Administration, GAYA R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav #gayadastak #गयाजी #GayaNews #कांग्रेस #gayabipard #latestnewsgaya #gaya

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 12, 2026

गया में मिया बाय तनिष्क का शानदार आगाज़, फ्लैगशिप स्टोर खुलते ही ग्राहकों में उत्साह, डायमंड ज्वेलरी पर 20% तक की छूट

गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित अज़ीज़ा प्लाज़ा में मिया बाय तनिष्क के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय भट्टाचार्य एवं व्यवसायिक साझेदार आशुतोष शाह ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही।

मिया बाय तनिष्क आधुनिक महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए हल्के, स्टाइलिश और आकर्षक ज्वेलरी डिजाइनों के लिए जाना जाता है। गया में खुले इस नए फ्लैगशिप स्टोर में सोने, हीरे और चाँदी के नवीनतम डिजाइनों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। विशेष रूप से युवाओं और आधुनिक ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ट्रेंडी कलेक्शन पेश किए गए हैं।

उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट की घोषणा की गई, जिससे खरीदारी के लिए आए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह ऑफर निर्धारित नियम एवं शर्तों के तहत उपलब्ध रहेगा। मुख्य अतिथि संजय भट्टाचार्य ने कहा कि गया जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस तरह के आधुनिक फ्लैगशिप स्टोर का खुलना ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात है। वहीं व्यवसायिक साझेदार श्री आशुतोष शाह ने कहा कि मिया बाय तनिष्क का उद्देश्य ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शी मूल्य, भरोसेमंद सेवा और नवीनतम डिजाइनों के साथ विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराना है।
#gayadastak 
#गयाजी 
#गया_हो 
#gaya 
#gayabipard 
#tanisqe 
#तनिष्क 
#ज्वेलर्सदुकान

गया में मिया बाय तनिष्क का शानदार आगाज़, फ्लैगशिप स्टोर खुलते ही ग्राहकों में उत्साह, डायमंड ज्वेलरी पर 20% तक की छूट गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित अज़ीज़ा प्लाज़ा में मिया बाय तनिष्क के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय भट्टाचार्य एवं व्यवसायिक साझेदार आशुतोष शाह ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही। मिया बाय तनिष्क आधुनिक महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए हल्के, स्टाइलिश और आकर्षक ज्वेलरी डिजाइनों के लिए जाना जाता है। गया में खुले इस नए फ्लैगशिप स्टोर में सोने, हीरे और चाँदी के नवीनतम डिजाइनों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। विशेष रूप से युवाओं और आधुनिक ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ट्रेंडी कलेक्शन पेश किए गए हैं। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट की घोषणा की गई, जिससे खरीदारी के लिए आए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह ऑफर निर्धारित नियम एवं शर्तों के तहत उपलब्ध रहेगा। मुख्य अतिथि संजय भट्टाचार्य ने कहा कि गया जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस तरह के आधुनिक फ्लैगशिप स्टोर का खुलना ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात है। वहीं व्यवसायिक साझेदार श्री आशुतोष शाह ने कहा कि मिया बाय तनिष्क का उद्देश्य ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शी मूल्य, भरोसेमंद सेवा और नवीनतम डिजाइनों के साथ विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराना है। #gayadastak #गयाजी #गया_हो #gaya #gayabipard #tanisqe #तनिष्क #ज्वेलर्सदुकान

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 11, 2026

Latest Gayabipard News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App