
ग्राउंड रिपोर्ट | सीवान हाई अलर्ट: DM-SP खुद सड़क पर, शहर में फ्लैग मार्च | SNLIVE 25 जुलाई की हिंसा और गोलीबारी की घटना के बाद सीवान में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा खुद भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। गांधी मैदान, जेपी चौक, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है और संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी पूरण कुमार झा ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी उपद्रवी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा, पथराव, आगजनी और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलने से रोका जा सके। SN LIVE की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए—सीवान के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, DM-SP का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तस्वीर और प्रशासन का बड़ा संदेश। 📍 कैमरामैन के साथ, विशेष संवाददाता उमर इरशाद | SN LIVE | सीवान #Siwan #SiwanNews #FlagMarch #DM #SP #SiwanPolice #HighAlert #BiharNews #BreakingNews #SNLIVE #GroundReport #LawAndOrder
Siwan, Siwan | Jul 26, 2026
![छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर मधुबनी जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसपी (ग्रामीण) शिवम धाकड़, सदर डीएसपी अमित कुमार, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही आम नागरिकों और छात्रों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई।
#Madhubani #MadhubaniPolice #BiharPolice #YogendraKumar #FlagMarch #StudentProtest #LawAndOrder #BiharNews #MadhubaniNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Police ] [ SSP Yogendra Kumar ] [ Flag March ] [ Student Protest ] [ Law and Order ] [ Shivam Dhakad ] [ Amit Kumar DSP ] [ Bihar Police ]](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F07_jul%2F26_sun%2Fimg_1785056094357_26.jpg&w=384&q=75)
छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर मधुबनी जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसपी (ग्रामीण) शिवम धाकड़, सदर डीएसपी अमित कुमार, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही आम नागरिकों और छात्रों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई। #Madhubani #MadhubaniPolice #BiharPolice #YogendraKumar #FlagMarch #StudentProtest #LawAndOrder #BiharNews #MadhubaniNews #DENNewsMadhubani [ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Police ] [ SSP Yogendra Kumar ] [ Flag March ] [ Student Protest ] [ Law and Order ] [ Shivam Dhakad ] [ Amit Kumar DSP ] [ Bihar Police ]
Madhubani, Madhubani | Jul 26, 2026

🚨 जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने हेतु फ्लैग मार्च जिले में शांति, सौहार्द एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, अपुष्ट सूचनाओं को साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। आपका सहयोग, हमारी जिम्मेदारी — सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण जहानाबाद। #Jehanabad #DistrictAdministrationJehanabad #BiharPolice #LawAndOrder #FlagMarch Peace PublicSafety ZeroTolerance SafeJehanabad
Jehanabad, Bihar | Jul 24, 2026

🚔 जहानाबाद पुलिस जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय - पुलिस अधीक्षक 🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च एवं सघन गश्ती जारी 🔹 पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित 🔹 किसी भी उपद्रव, हिंसा अथवा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुँचाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। 🔹 आम नागरिकों से अपील है कि अफवाहों से बचें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। #JehanabadPolice #FlagMarch #LawAndOrder #PublicSafety #TeamJehanabad
Jehanabad, Bihar | Jul 24, 2026

गोपालगंज: नीट छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, शहर में निकाला फ्लैग मार्च #Gopalganj #Bihar #NEET #Police #FlagMarch #LawAndOrder #StudentProtest #GopalganjPolice #GopalganjNews #AwaazTimes #BreakingNews
Gopalganj, Gopalganj | Jul 23, 2026