Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Degreecollogebihar

गया में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर, अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई को मिला डिग्री कॉलेज

गया जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए गया शहर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी, वहीं उच्च शिक्षा में नामांकन की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतरी विधायक रोमित कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण, फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोमित कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने को विवश थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र-छात्राएं इसी कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते थे। अब प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#gaya 
#अतरी 
#नीमचकबथानी 
#manpurgaya 
#bihar 
#DegreeCollogeBihar
#GayaPolice 
District Administration, GAYA 
मधु प्रिया 
Romit Kumar

गया में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर, अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई को मिला डिग्री कॉलेज गया जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए गया शहर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी, वहीं उच्च शिक्षा में नामांकन की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतरी विधायक रोमित कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण, फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोमित कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने को विवश थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र-छात्राएं इसी कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते थे। अब प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #अतरी #नीमचकबथानी #manpurgaya #bihar #DegreeCollogeBihar #GayaPolice District Administration, GAYA मधु प्रिया Romit Kumar

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026

Latest Degreecollogebihar News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App