Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

Dayashankarsingh

बलिया के गंगा तटवर्ती ब्यासी गांव में गंगा कटान की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आ गया, जब उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह गांव के दौरे पर पहुंचे। कटान से प्रभावित ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री की गाड़ी रोककर उनका घेराव किया और स्थायी कटान रोधी कार्य की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वर्षों से गंगा कटान के कारण उनकी खेती, घर और आजीविका पर संकट बना हुआ है। हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान नहीं हो पाता। महिलाओं ने मंत्री से साफ शब्दों में कहा, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें लिखित भरोसा चाहिए कि कटान रोकने के लिए स्थायी कार्य कराया जाएगा।

ग्रामीणों के विरोध के चलते कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और मंत्री को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित ब्यासी गांव में कटान प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गंगा कटान से हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की।

गौरतलब है कि बलिया के गंगा किनारे बसे कई गांव हर वर्ष कटान की समस्या से जूझते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी उपायों के बजाय यदि स्थायी कटान रोधी परियोजना लागू की जाए, तभी इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। #Ballia #Balliakhabar #DayashankarSingh

बलिया के गंगा तटवर्ती ब्यासी गांव में गंगा कटान की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आ गया, जब उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह गांव के दौरे पर पहुंचे। कटान से प्रभावित ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री की गाड़ी रोककर उनका घेराव किया और स्थायी कटान रोधी कार्य की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वर्षों से गंगा कटान के कारण उनकी खेती, घर और आजीविका पर संकट बना हुआ है। हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान नहीं हो पाता। महिलाओं ने मंत्री से साफ शब्दों में कहा, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें लिखित भरोसा चाहिए कि कटान रोकने के लिए स्थायी कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के चलते कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और मंत्री को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित ब्यासी गांव में कटान प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गंगा कटान से हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की। गौरतलब है कि बलिया के गंगा किनारे बसे कई गांव हर वर्ष कटान की समस्या से जूझते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी उपायों के बजाय यदि स्थायी कटान रोधी परियोजना लागू की जाए, तभी इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। #Ballia #Balliakhabar #DayashankarSingh

Belthara Road, Ballia | Jul 27, 2026

मऊ के #मुहम्मदाबाद #गोहना #रोडवेज परिसर पर सुलभ #शौचालय न होने से राहगीरों को हो रही परेशानी, सुने क्या है उनकी मांग

#UPNews #CMYogi #BreakingNews #AkhileshYadav #DayashankarSingh #dmMau

मऊ के #मुहम्मदाबाद #गोहना #रोडवेज परिसर पर सुलभ #शौचालय न होने से राहगीरों को हो रही परेशानी, सुने क्या है उनकी मांग #UPNews #CMYogi #BreakingNews #AkhileshYadav #DayashankarSingh #dmMau

Muhammadabad Gohna, Mau | Jul 16, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन बलिया विधायक और मंत्री दयाशंकर सिंह ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में बलिया में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पुल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक बड़े प्रोजेक्ट एक साथ संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बलिया विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि "मेरे कार्यकाल में बलिया के इतिहास का सबसे बड़ा विकास हुआ है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य एक साथ धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना है और जनहित की योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
#Ballia #DayashankarSingh #development

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन बलिया विधायक और मंत्री दयाशंकर सिंह ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में बलिया में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पुल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक बड़े प्रोजेक्ट एक साथ संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बलिया विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि "मेरे कार्यकाल में बलिया के इतिहास का सबसे बड़ा विकास हुआ है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य एक साथ धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना है और जनहित की योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। #Ballia #DayashankarSingh #development

Belthara Road, Ballia | Jul 8, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राम मंदिर को लेकर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि "जिस राम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष चला और लाखों लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया, उसके बनने के बाद भी अखिलेश यादव आज तक दर्शन करने नहीं गए। ऐसे में उन्हें राम मंदिर पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।" 
#DayashankarSingh #AkhileshYadav #rammandir #ayodhya #UPPolitics #BJP4UP #samajwadipartyofficial #UPNews #PoliticalNews #Balliakhabar

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राम मंदिर को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "जिस राम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष चला और लाखों लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया, उसके बनने के बाद भी अखिलेश यादव आज तक दर्शन करने नहीं गए। ऐसे में उन्हें राम मंदिर पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।" #DayashankarSingh #AkhileshYadav #rammandir #ayodhya #UPPolitics #BJP4UP #samajwadipartyofficial #UPNews #PoliticalNews #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 2, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। 
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #ballia  #Balliakhabar #yogaforhealth #yogaforlife #fitindia #HealthyIndia #UPNews #DmBallia #BalliaPolice #SPBallia #DayashankarSingh #yogainbali

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #ballia #Balliakhabar #yogaforhealth #yogaforlife #fitindia #HealthyIndia #UPNews #DmBallia #BalliaPolice #SPBallia #DayashankarSingh #yogainbali

Belthara Road, Ballia | Jun 21, 2026

Latest Dayashankarsingh News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App