Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Courses News Videos | Public App
←
Courses
MORE NEWS
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर : शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के दम पर राष्ट्रीय पहचान *हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2012 में स्थापित करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई संस्थाओं में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग (HPPERC) द्वारा विनियमित, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त तथा NAAC से प्रत्यायित है। हाल ही में विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश में तीसरा, उत्तर भारत में 17वां तथा देश के निजी विश्वविद्यालयों में 38वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो इसकी निरंतर प्रगति का प्रमाण है। विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति, आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र और करियर प्वाइंट समूह के संस्थापक हैं, जिनके नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर एवं देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी. एल. गौतम जी को साइंस ऐवम टेक्नॉलजी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 23 जून को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया,जो विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय की प्रगति छह प्रमुख स्तंभों—शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान, सामुदायिक सेवा, छात्र कल्याण तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट—पर आधारित है। 1. अकादमिक: विश्वविद्यालय में लगभग 175 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा 2500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां आधुनिक तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण व्यवस्था को अपनाते हुए विभिन्न व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग-एआई, सिविल इंजीनियरिंग), बीबीए, एमबीए, बीएएलएलबी, एलएलएम, बेसिक एवं एप्लाइड साइंसेज, होटल मैनेजमेंट, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल लैब साइंस तथा रेडियोलॉजी, डायलिसिस, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी और ऑप्टोमेट्री जैसे पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शामिल हैं। नवाचार और स्टार्टअप विश्वविद्यालय में टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप सेल (TEC), एमएसएमई सहयोग, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय को भारत गौरव सम्मान, हिमाचल रत्न और ग्रीन चैंपियन जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। हाल ही में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की तथा एक छात्र टीम को अपने अभिनव प्रोजेक्ट के लिए 15 लाख रुपये की फंडिंग हासिल हुई। अनुसंधान और अकादमिक अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। यहां लगभग 200 शोधार्थी, 100 से अधिक पेटेंट और 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एमओयू हैं। डीआरडीओ, आईआईटी मद्रास, आईआईआईटी ऊना, एचएफआरआई, बीओएटी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों तथा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग स्थापित किया गया है। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर से ही प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सामुदायिक सेवा और सामाजिक दायित्व विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक गांवों को गोद लेकर किसानों की आय बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और मिलेट्स (श्री अन्न) क्रांति को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। विश्व योग महासंघ और अकल संस्थान के सहयोग से चलाए गए योग एवं स्वास्थ्य अभियानों के माध्यम से लगभग 2.25 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई गई और विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। विश्वविद्यालय औषधीय पौधों जैसे अश्वगंधा और मोरिंगा के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी कार्य कर रहा है। स्टूडेंट वेलफेयर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय में प्रगति कार्यक्रम, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स, मॉक इंटरव्यू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, टीम मैनेजमेंट और नेतृत्व विकास जैसे विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, सैन्य प्रशिक्षण केंद्र और 10 मीटर शूटिंग रेंज जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध हैं। टेक्नो-कल्चरल फेस्ट के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार कर रहा है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट प्रतिशत लगभग 87 प्रतिशत रहा, जबकि अनेक पाठ्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुई है। विश्वविद्यालय की छात्रा ईशिता को यूनाइटेड किंगडम में 1.50 करोड़ रुपये के वार्षिक पैकेज मिला, वहीं पूर्व विद्यार्थी शशांक ने सिविल जज के रूप में सफलता प्राप्त की। माइक्रोसॉफ्ट, आईटी, फार्मा और प्रबंधन क्षेत्र की अनेक कंपनियों के साथ समझौते किए गए हैं। विद्यार्थी उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे हैं। विश्वविद्यालय का बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (BOAT) के साथ विशेष सहयोग है, जिसके माध्यम से लगभग 10,000 अग्रणी उद्योगों में प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। "स्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए" की अवधारणा पर आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल और व्यावहारिक अनुभव को नई दिशा दे रही हैं। शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, सामाजिक सेवा और रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण के संतुलित समन्वय के साथ करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक उभरते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #mandikotli #trendingreel #himachalpradesh #nonfollowersfriends #nonfollowers #students #university #courses BJP Himachal Pradesh Indian National Congress - Himachal Pradesh Career Point University career point university Hamirpur
Mandi, Mandi | Jul 7, 2026
#DSEU aims to develop aware and all-rounded citizens by providing them the #Courses and #Training in their area of int.
Delhi, India | Aug 29, 2022