सीतामढ़ी से बड़ी खबर
सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव के सरेह से एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि ईंट से सिर और शरीर पर वार कर उसकी जान ली गई। इतना ही नहीं, पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को तेजाब से जलाने की भी कोशिश की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही चोरौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Sitamarhi #Crime #Bihar #Choraut #BreakingNews #MurderCase #PoliceInvestigation
Dumra, Sitamarhi | Jun 20, 2026