Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Cgvoicenews

जुए के अड्डे पर छापा....

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई | जुए के अड्डे पर छापा, ₹9.04 लाख नकद जब्त
दुर्ग के रायपुर नाका क्षेत्र में मोहन नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई कर 12 लोगों को ताश पर हार-जीत का जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹9.04 लाख नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

#CGVoiceNews #DurgPolice #BreakingNews #Jua #PoliceAction #CrimeNews #ChhattisgarhNews #CGPolice #LatestNews #Raid

जुए के अड्डे पर छापा.... दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई | जुए के अड्डे पर छापा, ₹9.04 लाख नकद जब्त दुर्ग के रायपुर नाका क्षेत्र में मोहन नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई कर 12 लोगों को ताश पर हार-जीत का जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹9.04 लाख नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। #CGVoiceNews #DurgPolice #BreakingNews #Jua #PoliceAction #CrimeNews #ChhattisgarhNews #CGPolice #LatestNews #Raid

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 9, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 20 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त किया है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। वाहन चालक परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाने में जुटी है।
#CGVoiceNews #Raigarh #OperationPrahar #ChhalPolice #BreakingNews #Scrap #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CGNews

ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 20 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त किया है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। वाहन चालक परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाने में जुटी है। #CGVoiceNews #Raigarh #OperationPrahar #ChhalPolice #BreakingNews #Scrap #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CGNews

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 9, 2026

जामुल पुलिस का एक्शन...

पुरानी रंजिश में घर पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद के चलते एक महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
#CGVoiceNews #DurgPolice #Jamul #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CGPolice #LatestNews

जामुल पुलिस का एक्शन... पुरानी रंजिश में घर पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद के चलते एक महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। #CGVoiceNews #DurgPolice #Jamul #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CGPolice #LatestNews

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 9, 2026

दो सगे भाई गिरफ्तार........

जांजगीर-चांपा | फार्म हाउस में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
सारागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस में चोरी की वारदात का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने स्थित फार्म हाउस से सबमर्सिबल पंप, रॉड कटर मशीन, बिजली तार, पैनल और अन्य सामान चोरी हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये का चोरी का सामान, बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

#CGVoiceNews #JanjgirChampa #SaragaoPolice #BreakingNews #TheftCase #CrimeNews #ChhattisgarhNews #CGPolice #LatestNews

दो सगे भाई गिरफ्तार........ जांजगीर-चांपा | फार्म हाउस में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार सारागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस में चोरी की वारदात का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने स्थित फार्म हाउस से सबमर्सिबल पंप, रॉड कटर मशीन, बिजली तार, पैनल और अन्य सामान चोरी हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये का चोरी का सामान, बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। #CGVoiceNews #JanjgirChampa #SaragaoPolice #BreakingNews #TheftCase #CrimeNews #ChhattisgarhNews #CGPolice #LatestNews

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 9, 2026

कबीरधाम | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का दिन बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया जिला कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर समन्वय और जनसेवा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#CGVoiceNews #Kabirdham #BJP #VishnuDevSai #Chhattisgarh #BreakingNews #CGNews #BJPOffice

कबीरधाम | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का दिन बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया जिला कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर समन्वय और जनसेवा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #CGVoiceNews #Kabirdham #BJP #VishnuDevSai #Chhattisgarh #BreakingNews #CGNews #BJPOffice

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 8, 2026

Latest Cgvoicenews News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App