Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
Awadheshsingh News Videos | Public App
←
Awadheshsingh
MORE NEWS
हाजीपुर समाहरणालय परिसर में किन्नरों का प्रदर्शन..... #neerajsinhabharti #youngindianews #deveshkumar #Bankipur #BankipurByElection #AdityaKumar #awadheshsingh #NDA #BiharPolitics #vinaykumarchaudhary
Hajipur, Vaishali | Jul 25, 2026
हाजीपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित, विधायक अवधेश सिंह ने छात्रों को किया सम्मानित हाजीपुर। शहर के जढ़ूआ ब्रह्मस्थान के समीप रविवार को कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसके बाद मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। अपने संबोधन में विधायक अवधेश सिंह ने छात्रों से निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कई छात्र-छात्राएं मैट्रिक या इंटर पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, जबकि सफलता के लिए लगातार प्रयास करना आवश्यक है। जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबी या आर्थिक स्थिति कभी भी प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। छात्रों को यह सोच छोड़ देनी चाहिए कि वे गरीब परिवार, गरीब राज्य या गरीब देश से आते हैं। प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिसके माध्यम से गरीबी और सामाजिक पिछड़ेपन पर विजय प्राप्त की जा सकती है। विधायक ने छात्रों को माता-पिता के सम्मान का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में चाहे जितनी बड़ी सफलता हासिल कर लें, अपने माता-पिता का सम्मान कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बच्चे शिक्षा और मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं, तो समाज भी उनके परिवार का सम्मान करने लगता है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न शिक्षा और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश-समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्रों को हाल ही में चर्चा में रहे ऑपरेशन सिंदूर का भी स्मरण कराते हुए देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, समाज के गणमान्य लोग एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #Hajipur #Vaishali #Bihar #StudentHonourCeremony #MeritoriousStudents #AwadheshSingh #Education #YouthPower #PrajapatiSamiti #HajipurNews #BiharNews #YoungIndiaNews
Hajipur, Vaishali | Jun 7, 2026