छत्तीसगढ़ के पहले रैप सिंगर एप्पी राजा का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले रैप सिंगर एप्पी राजा (चेतन चांडक) का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भानुप्रतापपुर समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर निवासी एप्पी राजा ने बेहद कम उम्र में रैप संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपने चर्चित गीत ‘टूरा भोको लोलो’ से प्रदेशभर में पहचान बनाई। आर्थिक कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ी रैप संगीत को नई पहचान दिलाई।
एप्पी राजा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शहीद भगत सिंह और देशभक्ति विषयों पर भी कई रैप गीत तैयार किए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 16 जून को भानुप्रतापपुर में किया जाएगा।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏🙏
#AppyRaja #ChhattisgarhNews
#RIP
Chhattisgarh, India | Jun 15, 2026