Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Agastyamuni

अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी सड़क किनारे रखी कूड़ा ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली अपनी जगह से खिसक गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
#Rudraprayag #Agastyamuni #BreakingNews #RoadSafety #ScootyAccident #Uttarakhand #LocalNews

अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी सड़क किनारे रखी कूड़ा ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली अपनी जगह से खिसक गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। #Rudraprayag #Agastyamuni #BreakingNews #RoadSafety #ScootyAccident #Uttarakhand #LocalNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 28, 2026

अगस्त्यमुनि में छात्रों की समस्याओं और नीट परीक्षा मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने की चर्चा

युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं युवा जिला महामंत्री सुमित रावत के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की समस्याओं, नीट परीक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, दीपा देवी, रजनी रावत, रजनी रोथान, युवा ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु, नीरज राणा, निशांत बिष्ट, अनुज कपरवान सहित कई कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कहा गया कि छात्र अपनी मेहनत से सपनों को साकार करने का प्रयास करते हैं, इसलिए परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित होनी चाहिए।

🔹 "मेहनत का मान करो, पेपर लीक पर रोक करो।"
🔹 "छात्रों का एक ही नारा, निष्पक्ष हो हर परीक्षा हमारा।"
🔹 "न्यायपूर्ण परीक्षा, उज्ज्वल भविष्य।"
🔹 "पेपर लीक बंद करो, छात्रों का भविष्य सुरक्षित करो।"

#Agastyamuni #Rudraprayag #KuldeepKandari #SumitRawat #ManojRawat #NEET #StudentsVoice #YouthCongress #Uttarakhand #Wegarhwali

अगस्त्यमुनि में छात्रों की समस्याओं और नीट परीक्षा मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने की चर्चा युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं युवा जिला महामंत्री सुमित रावत के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की समस्याओं, नीट परीक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, दीपा देवी, रजनी रावत, रजनी रोथान, युवा ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु, नीरज राणा, निशांत बिष्ट, अनुज कपरवान सहित कई कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में कहा गया कि छात्र अपनी मेहनत से सपनों को साकार करने का प्रयास करते हैं, इसलिए परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित होनी चाहिए। 🔹 "मेहनत का मान करो, पेपर लीक पर रोक करो।" 🔹 "छात्रों का एक ही नारा, निष्पक्ष हो हर परीक्षा हमारा।" 🔹 "न्यायपूर्ण परीक्षा, उज्ज्वल भविष्य।" 🔹 "पेपर लीक बंद करो, छात्रों का भविष्य सुरक्षित करो।" #Agastyamuni #Rudraprayag #KuldeepKandari #SumitRawat #ManojRawat #NEET #StudentsVoice #YouthCongress #Uttarakhand #Wegarhwali

Uttarakhand, India | Jun 27, 2026

अगस्त्यमुनि मरीन ड्राइव पर अराजकता, छह स्ट्रीट लाइटें तोड़कर नदी में फेंकी

अगस्त्यमुनि के पुराना देवल क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर अराजक तत्वों ने नगर पंचायत की छह स्ट्रीट लाइटें तोड़कर मंदाकिनी नदी में फेंक दीं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

नगर पंचायत ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना पूरे समाज का नुकसान है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

#Agastyamuni #Rudraprayag #MarineDrive #CCTV #Uttarakhand #BreakingNews #Wegarhwali

अगस्त्यमुनि मरीन ड्राइव पर अराजकता, छह स्ट्रीट लाइटें तोड़कर नदी में फेंकी अगस्त्यमुनि के पुराना देवल क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर अराजक तत्वों ने नगर पंचायत की छह स्ट्रीट लाइटें तोड़कर मंदाकिनी नदी में फेंक दीं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। नगर पंचायत ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना पूरे समाज का नुकसान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। #Agastyamuni #Rudraprayag #MarineDrive #CCTV #Uttarakhand #BreakingNews #Wegarhwali

Uttarakhand, India | Jun 22, 2026

2013 की केदारघाटी आपदा की भयावह यादें 🌊🙏

विजयनगर, अगस्त्यमुनि के झूला पुल से वर्ष 2013 की विनाशकारी आपदा के दौरान बनाया गया यह वीडियो उस भयावह मंजर की याद दिलाता है, जब प्रकृति के रौद्र रूप ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था।

यह दृश्य केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि उन दर्दनाक पलों की गवाही है, जिन्हें हजारों परिवारों ने अपनी आंखों से देखा और महसूस किया। आज भी यह आपदा हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन की महत्ता का संदेश देती है। 

#KedarnathDisaster2013 #UttarakhandDisaster #Agastyamuni #Vijaynagar #Kedarghati #Tribute #NeverForget2013 #Uttarakhand #Devbhoomi #DisasterMemories

2013 की केदारघाटी आपदा की भयावह यादें 🌊🙏 विजयनगर, अगस्त्यमुनि के झूला पुल से वर्ष 2013 की विनाशकारी आपदा के दौरान बनाया गया यह वीडियो उस भयावह मंजर की याद दिलाता है, जब प्रकृति के रौद्र रूप ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था। यह दृश्य केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि उन दर्दनाक पलों की गवाही है, जिन्हें हजारों परिवारों ने अपनी आंखों से देखा और महसूस किया। आज भी यह आपदा हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन की महत्ता का संदेश देती है। #KedarnathDisaster2013 #UttarakhandDisaster #Agastyamuni #Vijaynagar #Kedarghati #Tribute #NeverForget2013 #Uttarakhand #Devbhoomi #DisasterMemories

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 18, 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप! रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यात्रा सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर दिया गया।

अगस्त्यमुनि स्थित यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने होंगे।
#Rudraprayag #KedarnathYatra #NationalHighway #VishalMishra #RoadWidening #CharDhamYatra #Uttarakhand #Development #TrafficManagement #Agastyamuni

केदारनाथ यात्रा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप! रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यात्रा सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर दिया गया। अगस्त्यमुनि स्थित यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने होंगे। #Rudraprayag #KedarnathYatra #NationalHighway #VishalMishra #RoadWidening #CharDhamYatra #Uttarakhand #Development #TrafficManagement #Agastyamuni

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 5, 2026

Latest Agastyamuni News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App